For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

All Blog Posts

आत्मा एक सत्यम....

गज़ल........122, 122, 122, 122

 

तुम्हारी  कसम  बेसहारा  नहीं हूँ.

महज़ इक गज़ल हित आवारा नहीं हूँ.

 

सँवारे ज़मी आस्माँ चाँद तारें

वही इक जुगनू बेचारा नहीं हूँ.

 

गली घाट घर गाँव सबका सहारा

सजग कौम कुत्ता दुलारा नहीं हूँ.

 

लगी आग महलों दुमहलों में जब भी

बुझाया हमेशा लुकारा नहीं हूँ.

 

सकल जीव मे आत्मा एक सत्यम

सदा सच कहूं इक तुम्हारा नहीं हूँ.

 

के0पी0 सत्यम / मौलिक व…

Continue

Added by केवल प्रसाद 'सत्यम' on August 4, 2015 at 9:06pm — 5 Comments

सरिता की धारा सम जीवन

नित्य करेला खाकर गुरु जी, मीठे बोल सुनाते हैं,

नीम पात को प्रात चबा बम, भोले का गुण गाते हैं.

उपरी छिलका फल अनार का, तीता जितना होता है

उस छिलके के अंदर दाने, मीठे रस को पाते हैं.

कोकिल गाती मुक्त कंठ से, आम्र मंजरी के ऊपर

काले काले भंवरे सारे, मस्ती में गुंजाते हैं.

कांटो मध्यहि कलियाँ पल कर, खिलती है मुस्काती है

पुष्प सुहाने मादक बनकर, भौंरों को ललचाते हैं.

भीषण गर्मी के आतप से, पानी कैसे भाप बने

भाप बने बादल जैसे ही, शीतल जल को लाते…

Continue

Added by JAWAHAR LAL SINGH on August 4, 2015 at 9:00pm — 4 Comments

गजल(मनन)

2122 2122

मेघ जब होता सजल है,

नेह हो जाता नवल है।

ख्वाहिशों की दूब सूखी,

चाहती कुछ तो चपल है।

देह जो बेसुध पड़ी है,

ढूँढती फिर से पहल है।

शब्द कबसे कर रहा अब,

भाव भूले की टहल है।

मौन रुख अब माँग लूँ मैं,

मन अभी जाता मचल है।

होंठ सूखे,जीभ जलती,

लद गये हैं मेघ जल है।

भींग जाने दो अभी भी,

मान तेरा जो अचल है।

मानता हूँ मानिनी मैं,

प्यार तेरा तो अतल है।

मान जा,री मान तज कर,

आखिरी मेरी पहल है।

"मौलिक व… Continue

Added by Manan Kumar singh on August 4, 2015 at 8:30pm — 10 Comments

लघु कविताएँ // रवि प्रकाश

विरह

मैं तो गाढ़े अँधियारे की

पत्थर जैसी छाती पर

उँगली से नाम तुम्हारा

लिख कर सो जाता हूँ,

क्या तुम भी यूँ ही जीती हो?

॰॰

दो नैन

कितनी सीधी है नैनों की बोली!

अनपढ़ होता तो भी पढ़ लेता

हर अक्षर हमजोली!

॰॰

उदासी

ये भीनी-भीनी,नर्म उदासी

किसी ताल सी ठहरी है

कँकर मत फेंको!

॰॰

चाह

मैं चाहता हूँ-

हम साथ चलें कोसों

फिर सहसा पूछें इक-दूजे से-

"तुम थक तो नहीं गए?"

॰॰

टूटन

ये टूटन ही सीधा… Continue

Added by Ravi Prakash on August 4, 2015 at 4:56pm — 13 Comments

एक दिन की लिली

एक दिन की लिली …

Continue

Added by Dr.Brijesh Kumar Tripathi on August 4, 2015 at 4:30pm — No Comments

भरम (लघुकथा)

'ला सत्ते की बहू!  कुछ काम हो तो बता दे, एक कप अदरक वाली चाय भी पिला दे, आज कुछ तबियत भी ढ़ीली सी लग रही है। फिर सुना है, पंडताईन की बहू के बेटा हुआ है---, ज़रा होकर आऊंगी, मुझे याद कर रही होगी। नंबरदारनी के भी जाना है, कह रही थी, दादी ! ज़रा सिर में तेल डाल देना-----।' रह रह कर गूंज रहे थे,  उसके आखिरी शब्द, मेरे कानों में।

यही क्रम था असगरी नायन  का रोज़ का। सारा गांव उसे दादी कहकर ही बुलाता…

Continue

Added by Dr. (Mrs) Niraj Sharma on August 4, 2015 at 3:00pm — 26 Comments


सदस्य कार्यकारिणी
ग़ज़ल - जो खेलती थी घर में मुहब्बत नहीं रही ( गिरिरज भन्डारी )

221 2121 1221 212 ( आ. दुष्यंत कुमार की ज़मीन पर )

( अच्छा हुआ कि सर पे कोई छत नही रही )

********************************************************

जब से किसी के कोई भी चाहत नहीं रही

तब से किसी से कोई शिकायत नहीं रही

 

फिर जोश कह रहा है कि टकरा जा संग से

पर होश ये कहे है , वो ताकत नहीं रही

 

मेरी ही कोशिशों में कमी कुछ तो थी ज़रूर

मै क्यूँ कहूँ कि वो मेरी क़िस्मत नहीं रही 

 

बाती के साथ तेल लिये घूमता हूँ,…

Continue

Added by गिरिराज भंडारी on August 4, 2015 at 2:53pm — 24 Comments

कुछ क्षणिकाएँ :.....

कुछ क्षणिकाएँ :

१.

कितना अद्भुत है

ये जीवन

कदम दर कदम

अग्रसर होता है

एक अज्ञात

संपूर्णता की तलाश में

और ब्रह्मलीन हो जाता है

एक अपूर्णता के साथ

२.

छुपाती रही

जिसकी मधु स्मृति को

अपने अंतस तल की गहराई में

वो खारी स्याही से 

कपोल पर ठहर

इक बूँद में

विरह व्यथा का

सागर लिख गया

३.

मैंने सौंप दिया

सर्वस्व अपना

जिसे अपना मान

छल गया वही

पावन प्रीत को …

Continue

Added by Sushil Sarna on August 4, 2015 at 1:30pm — 8 Comments

एक ग़ज़ल - सुलभ अग्निहोत्री

सुरभि की छाँव में आकर हुआ दरपन सहज कायल

तुम्हारा रूप बादल सा इबादत की तरह निर्मल

नहाकर ओस से निकली प्रकृति की नायिका तड़के

उषा की बाँह फैलाये विमोहित रवि हुआ चंचल

न दो व्यवधान अलियों को उन्हें करने निवेदन दो

सुवासित प्रीति का उपवन, समर्पण के खिले शतदल

समूचा सींच डाला मन, बदन, अस्तित्व रिमझिम ने

तुम्हारी याद सावन सी बरसती हर घड़ी, हर पल

नदी की धार पर लिक्खा किसी ने गीत प्राणों का

बहा जब मन तरल होकर, लहर भी हो उठी…

Continue

Added by Sulabh Agnihotri on August 4, 2015 at 11:02am — 13 Comments


सदस्य कार्यकारिणी
होंसलों के सामने आँधियों का वजूद क्या(ग़ज़ल 'राज')

2122   212  2122 1212  

सर फरोशों के लिए बंदिशे क्या हुदूद क्या

होंसलों के सामने आँधियों का वजूद क्या

 

बांटता सबको बराबर न रखता कोई हिसाब    

इक  समन्दर के लिए मूल क्या और सूद क्या 

 

बूँद इक मोती बनी दूसरी ख़ाक में मिली                

सिलसिला है जीस्त का बूद है क्या नबूद क्या 

                        

जिन चिरागों की जबीं पर लिखी हुई हो तीरगी  

अर्श उनके वास्ते लाल, पीला, कबूद क्या 

 

उस अदालत में…

Continue

Added by rajesh kumari on August 4, 2015 at 10:55am — 24 Comments

माँ ........इंतज़ार

गंगा तो पवित्र है

इन्सानों के दुष्कर्म

अनवरत बहाना इसका चरित्र है

मैली पड़ जाती है

फिर भी बहती जाती है

आखिर माँ है

चुप चाप सहती जाती है

मगर दूषित करने वाले

माँ पुकार कर भी

ज़हर पिलाते जाते हैं

दुखों का अम्बार जुटाते जाते हैं

कहाँ किसी को ये प्यार दे पाते हैं

स्वार्थ ही तो कर्म है इनका

बस यही धर्म निभाते जाते हैं

इक दिन ये राख़ बन जाएंगे

माँ से मिलने फिर वापस आएंगे

किस मुहं से मुक्ति मांग पाएंगे

मगर गंगा तो आखिर गंगा माँ…

Continue

Added by Mohan Sethi 'इंतज़ार' on August 4, 2015 at 7:56am — 21 Comments

तरही गज़ल

संशोधित तरही गज़ल

२२ २२ २२ २२ २२ २२ २२ २

नींदों से जब मिलकर आये कुछ पल बैठ कयाम किया

ऐसा करके सपनों ने भी कुछ तो मेरा काम किया

कब ये दुनिया औरत को घर अपने का हिस्सा माने

मर्द की जेब को हर पल देखा सुबह व् शाम सलाम किया

मुझ को अक्सर आके वो बातें ऐसी बदलाती है

रौशन कैसे दुनिया होगी न अँधेरा नाकाम किया

हर पल उसके पास रहूँ मैं,फिर भी गुम हो जाती है

साथ तो उसका पाया अक्सर याद मेंरी गुमनाम किया

बीत गई जिंद सोच में उलझे कैसे होती तो फुर्सत

रात…

Continue

Added by मोहन बेगोवाल on August 4, 2015 at 1:16am — 3 Comments

कोई बात बने

मोम के पिघलने का
सदियों से रहा है दस्तूर
कोई पत्थर अब पिघला दे
तो कोई बात बने
ऐसा भी नही
कि हर शाम हो हसीन
धूप पर पानी छिड़क
तो कोई बात बने
लड़खड़ाकर मन्दिर का
दिया करता है रोशन
घर के परदे को सिल
तो कोई बात बने

.
मौलिक व अप्रकाशित"

Added by S.S Dipu on August 3, 2015 at 9:00pm — 11 Comments

ग़ज़ल : लब-ओ-अरिज़ की, वफ़ा और जफ़ा की बातें

लब-ओ-अरिज़ की, वफ़ा और जफ़ा की बातें
नाज़-ए-महबूब की, क़ामत की, अदा की बातें
.
जलव-ए-वस्ल की, फुरक़त की,सज़ा की बातें
दिल-ए-बेहोश, फिर एक होशरुबा की बातें
.
हैं कहाँ इश्क़-ओ-वफ़ा ,…
Continue

Added by saalim sheikh on August 3, 2015 at 8:00pm — 15 Comments

बन गया मैं यूँ खुदा सूली पे चढ़ जाने के बाद

2122 2122 2122 212



बन गया मैं यूँ खुदा, सूली पे चढ़ जाने के बाद,

पत्थरों में पूजे मुझको, अब सितम ढाने के बाद |



बनके पत्थर देखता हूँ,  इंतिहा बुत परस्ती की,

फूल बरसाए है दुनियां, चोट बरसाने के बाद |

 

मैं था पागल इश्क में, उसको न जाने क्या हुआ,

लौ बुझा दी इस दीये की, इतना समझाने के बाद |



बे-वफाई छेदती है, नर्म दिल की परतों को,

हूर रुख्सत हो कभी दिल में वो बस जाने के बाद |



इतना रोया हूँ, मगर अब, अश्क आँखों में…

Continue

Added by Harash Mahajan on August 3, 2015 at 1:30pm — 9 Comments


सदस्य कार्यकारिणी
शायरी का हुनर नहीं आता -- (मिथिलेश वामनकर)

212—212—1222

 

पास दिल के जो डर नहीं आता

राहे-हक हमसफर नहीं आता

 

आज बेटा बदल गया कितना

एक आवाज़ पर नहीं…

Continue

Added by मिथिलेश वामनकर on August 3, 2015 at 9:30am — 42 Comments

इश्क के बाद है क्या मिला?.('जान" गोरखपुरी)

२१२  /  २१२ /    २१२

 

 इश्क  के बाद है क्या मिला?

 वाँ भी था याँ भी पर्दा मिला

.

अब सनम जबकि तुम खो गये

ख़ुद से मिलने का मौक़ा मिला

.

उनके वादों का हासिल है क्या?

हाथ वादों के वादा मिला

.

हमने दुनिया बहुत देखी पर

कोई मुझको न तुमसा मिला

.

लाख़ कोशिश की हमने मगर

दिल से दिल का न सौदा मिला

.

जब खुला ख़त मेरे वास्ते

नाम हर शय में उसका मिला

.

बेतकल्लुफ़ न इतना हो…

Continue

Added by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on August 3, 2015 at 9:00am — 16 Comments

भूत [ कविता ]

क्यों तू बात नहीं करता

उस  नीम के पेड़ की?

जिसके भूत की बातों से,

बचपन में मुझे डराता था

और फिर मजे लेकर

मेरी हंसी उडाता  थाI

 

उस कुँए की भी तू

अब बात नहीं करता ,

जिसमे पत्थर फेंक

हम दोनों चिल्लाते थे ,

फिर कुँए के भूत भी

पलटकर आवाज़ लगाते थेI

 

उन इस्माइल चाचा का भी

जिक्र    तू टालता है

जिनके बाग़ से कच्चे 

अमरुद खाते थे और  

वो कितना चिल्लाते थे, 

पर रात को पके…

Continue

Added by pratibha pande on August 2, 2015 at 11:08pm — 12 Comments

गिरने की कीमत (लघुकथा)

दो गायक महीनों बाद सवेरे की सैर पर साथ निकले|

एक ने पूछा, "तुमने शास्त्रीय संगीत छोड़ कर ये घटिया राग अलापना क्यों शुरू किया?"

दूसरे ने कहा, "शास्त्रीय संगीत ने आत्मा को चैन और अमन की दौलत दी, लेकिन मेरी पत्नी और बच्चे भूखे रहे| अब मेरे गानों को गली में घूमने वाले गाते हैं, पान की दुकानों और वाहनों में बजता है, बच्चे उन पर नृत्य करते हैं.... और अब देखो कल ही ये खरीदा है|"

उसने एक बड़े से मकान की ओर इशारा किया, जिसे देखते ही पहले के फटे कपड़ों में से शास्त्रीय संगीत की…

Continue

Added by Dr. Chandresh Kumar Chhatlani on August 2, 2015 at 8:00pm — 12 Comments

सरस्वती-वन्दना

गीतिका छंद

[प्रत्येक पंक्ति 14-12 की यति से कुल 26 मात्रा होती है तथा प्रत्येक पंक्ति की तीसरी, दसवीं, सत्रह्वीं और चौबिसवीं मात्रा लघु ही होती हैं]

शारदे मां वर्ण-व्यंजन में प्रचुर आसक्ति दो।

शब्द-भावों में सहज रस-भक्ति की अभिव्यक्ति दो।।

प्रेम का उपहार नित संवेदना से सिक्त हो।

हर व्यथा-संघर्ष में भी क्रोध से मन रिक्त हो।।1

वृक्ष सा जीवन हमारा हो नदी सी भावना।

तृप्त ही करते रहें निश-दिन यही है…

Continue

Added by केवल प्रसाद 'सत्यम' on August 2, 2015 at 8:00pm — 5 Comments

Monthly Archives

2026

2025

2024

2023

2022

2021

2020

2019

2018

2017

2016

2015

2014

2013

2012

2011

2010

1999

1970

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
7 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Sunday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Saturday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service