प्रतियोगिता "चित्र से काव्य तक" में भाग लेने हेतु सदस्य इस समूह को ज्वाइन कर ले |
Location: विश्व
Members: 150
Latest Activity: 22 hours ago
प्रतियोगिता "चित्र से काव्य तक" अंक-१४ का परिणाम
चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता हेतु सामान्य नियम :-
(१) "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता का संचालन श्री अम्बरीष श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में प्रारंभ किया जा रहा है, निर्णायक मंडल मे दो सदस्य और रहेंगे जोकि प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेता का चयन कर अध्यक्ष को देंगे, जिसके बाद अध्यक्ष द्वारा अंतिम रूप से विजेता की घोषणा की जाएगी |
(२) पिछले माह के प्रथम और द्वितीय विजेता अगले माह के प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडल में स्वतः नामित हो जायेंगे तथा पूर्व की भाति निर्णय का दायित्व का निर्वहन करेंगे |
(३) विजेता का अंतिम निर्णय अध्यक्ष का होगा तथा उनको विशेषाधिकार होगा कि निर्णायक मंडल की अनुशंसा को माने अथवा नहीं | किसी भी विवाद की स्थिति में OBO के एडमिन का सर्वाधिकार सुरक्षित होगा |
(४) यह प्रतियोगिता प्रत्येक माह में एक बार १० तारीख से २० तारीख के मध्य आयोजित किया जायेगा तथा विजेता का निर्णय २५ तारीख तक कर दिया जायेगा | विजेता का छाया चित्र उनके नाम के साथ इस समूह में पुरे एक माह तक प्रदर्शित किया जायेगा |
(५) जिस चित्र को आधार बनाकर काव्य लिखना है उसका प्रदर्शन १० से १५ तारीख के मध्य कर दिया जायेगा, तथा reply बॉक्स को बंद कर दिया जायेगा, जो कि १६ से २० तारीख के मध्य सुविधानुसार तीन दिनों के लिए ही प्रतियोगिता अवधि में रचना और टिप्पणी पोस्ट करने हेतु खुला रहेगा |
(६) सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो | रचना पद्य के केवल भारतीय छंद विधा में प्रस्तुत की जा सकती है |
(७) OBO के आधार नियम लागू रहेंगे तथा अप्रकाशित एवं मौलिक रचना ही स्वीकार होंगे |
(८) नियमों में संशोधन की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के लागू कर दिया जाएगा !
निर्णायक मंडल के बारे में संशोधन
ओ बी ओ प्रबंधन द्वारा एक स्थाई निर्णायक-मंडल गठित कर दिया गया है जिसका विवरण निम्नलिखित है |
|. अब प्रतियोगिता के विजेताओं का चुनाव एक स्थाई निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा | इस हेतु श्री योगराज प्रभाकर, प्रधान संपादक जी की अध्यक्षता में निम्नलिखित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है :
श्री अम्बरीष श्रीवास्तव, सदस्य
श्री सौरभ पाण्डेय, सदस्य
श्री संजय मिश्रा "हबीब", सदस्य
यूँ तो निर्णायक मंडल के सदस्यों का निर्णय अंतिम होगा किन्तु अनिर्णय की अवस्था में अध्यक्ष का निर्णय ही सर्वमान्य होगा |
||. पूर्व अंक के विजेताओं की रचनाएँ तुरंत बाद के अंक हेतु प्रतियोगिता से बाहर होगी, किन्तु उसके बाद उनकी रचनाएँ प्रतियोगिता में सम्मलित हो सकेंगी | उदाहरण स्वरुप यदि सदस्य अ,ब,स की रचनाएँ अंक १३ में पुरस्कृत हैं तो उनकी रचनाएँ अंक १४ में "प्रतियोगिता से अलग" होंगी किन्तु अंक १५ में वे सदस्य अपनी रचनाओं को प्रतियोगिता हेतु शामिल कर सकेंगे |
|||. प्रतियोगिता हेतु पोस्ट रचनाओं में सबसे ऊपर छंद का नाम अवश्य लिखना होगा अन्यथा पुरस्कार हेतु निर्णायक मंडल उसपर विचार नहीं करेगा, प्रबंधन दल के द्वारा ऐसी रचनाओं को डिलीट भी किया जा सकता हैं |
(९) यदि इस प्रतियोगिता के सम्बन्ध में किसी तरह कि कोई समस्या हो, या किसी जानकारी की जरूरत हो तो यहाँ क्लिक कर पूछा जा सकता है |
(१०) माह जनवरी-२०१२ से विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि व् प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, विजेता कृपया अपना नाम (चेक / ड्राफ्ट उसी नाम से बनाया जायेगा) पत्राचार का पता व मोबाइल न. एडमिन ओपन बुक्स ऑनलाइन को उनके इ- मेल आई डी admin@openbooksonline.com पर उपलब्ध करा दे |
पुरस्कार राशि व पुरस्कार के प्रायोजक निम्न प्रकार है ----
प्रथम पुरस्कार
रूपये १००१
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company
A leading publishing House
अति आवश्यक सूचना :- "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता" तीन दिनों तक ही चलेगी, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन स्तरीय रचनाएँ ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by Laxman Prasad Ladiwala yesterday. 32 Replies 3 Likes
प्रतियोगिता परिणाम: "चित्र से काव्य तक" अंक-१४नमस्कार साथियों,"चित्र से काव्य तक" अंक -१४ प्रतियोगिता से संबधित निर्णय आपके समक्ष प्रस्तुत करने का समय आ गया है | हमेशा की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का निर्णय करना अत्यंत दुरूह कार्य था जिसे हमारे निर्णायक-मंडल नें अत्यंत परिश्रम से संपन्न किया है | …Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by Ambarish Srivastava on Sunday. 23 Replies 0 Likes
चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक-१४ में सम्मिलित सभी रचनाएँ एक साथ| श्री संदीप कुमार पटेल "दीप"|| दस दोहे || कठपुतली को देख के, बालक करे विचार ||नाचे कैसन काठ ये , कौन नचावनहार ||१|| नाचे ऐसे झूम के, ठुमके मारे चार ||मन बेचारा बाबरा, रम जाये हर बार ||२|| जा तन लागे काठ को, डोरी मन को तार ||कठपुतली है आदमी , नचा रहे करतार ||3|| नचा रहा है हाथ से, दंग है देखनहार ||ऊँगली पे नाचे सभी, कौन पाएगा पार ||४|| इतराता क्यूँ आदमी, अपनी छवी निहार ||कठपुतली सा नाचता , मन में लिये विकार ||५|| कठपुतली का…Continue
Started by Admin. Last reply by neeraj May 20. 7 Replies 0 Likes
आदरणीय साथियों,जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि पूर्व में "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पिछले अंक के विजेता सदस्यों द्वारा निभाई जाती थी. किन्तु ओ बी ओ प्रबंधन द्वारा "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता, अंक 14 से निम्नलिखित परिवर्तन किये जा रहे हैं :१. अब प्रतियोगिता के विजेताओं का चुनाव एक स्थाई निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा | इस हेतु श्री योगराज प्रभाकर, प्रधान संपादक जी की अध्यक्षता में निम्नलिखित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है :श्री अम्बरीष श्रीवास्तव,…Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by Ambarish Srivastava May 21. 694 Replies 7 Likes
चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -१४ 'नमस्कार दोस्तों !इस बार की चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता’ अंक-१४ में आप सभी का हार्दिक स्वागत है | सदियों से मनोरंजन के एक साधन के रूप में प्रयोग किये जाने के साथ-साथ कठपुतलियों के माध्यम से समाजोपयोगी व सार्थक सन्देश भी जन-जन तक पहुँचाये जाते रहे हैं |साथियों ! इस बार जो चित्र प्रतियोगिता…Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" May 20. 54 Replies 4 Likes
प्रतियोगिता परिणाम: "चित्र से काव्य तक" अंक-१३नमस्कार साथियों,"चित्र से काव्य तक" अंक -१३ प्रतियोगिता से संबधित निर्णायकों का निर्णय आपके समक्ष प्रस्तुत करने का समय आ गया है | हमेशा की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का निर्णय करना अत्यंत दुरूह कार्य था जिसे हमारे निर्णायक-मंडल नें अत्यंत परिश्रम से संपन्न किया है जिस हेतु हम समस्त निर्णायकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं |…Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by Ambarish Srivastava May 1. 10 Replies 2 Likes
चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -१३ में सम्मिलित सभी रचनाएँ एक साथश्री योगराज प्रभाकर (प्रतियोगिता से अलग)तीन कुंडलिया छंद(१)कितना मनमोहक शजर, दीखे कितना शोखजिसकी आदम ज़ात ने, कर दी सूनी कोखकर दी सूनी कोख, किया मुस्तकबिल सूना कितना कम अंदेश, दिखाया खूब नमूनाखूनी आँसू खूब, रुलाएगा ये फितनादोष न होगा माफ़, भले पछताए कितना -----------------------------------------------(२)आने वाली पीढ़ियाँ, भोगेंगीं संतापकितनी भारी भूल ये, कितना भारी पापकितना भारी पाप, बने पेड़ों के खूनीधरती माँ की गोद, हुई है…Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by arun kumar nigam Apr 21. 516 Replies 6 Likes
चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -१३'नमस्कार दोस्तों !अंक -१२ की अपार सफलता के बाद 'चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता’ अंक -१३ में आप सभी का हार्दिक स्वागत है! इस प्रतियोगिता के लिए हमारे कई साथियों नें अपनी-अपनी पसंद के चित्र भेजे ! जिनमें प्रत्येक चित्र अपने आप में बेमिसाल था | उन सभी मित्रों का बहुत-बहुत आभार |चित्र के चयन में काफी मशक्कत के बाद अंततः निम्नलिखित चित्र प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है | …Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by Shanno Aggarwal Apr 25. 78 Replies 3 Likes
प्रतियोगिता परिणाम: "चित्र से काव्य तक" अंक-१२नमस्कार साथियों,"चित्र से काव्य तक" अंक -१२ प्रतियोगिता से संबधित निर्णायकों का निर्णय आपके समक्ष प्रस्तुत करने का समय आ गया है | हमेशा की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का निर्णय करना अत्यंत कठिन कार्य था जिसे हमारे निर्णायकों श्रीमती सीमा अग्रवाल व श्री नीरज नें अत्यंत परिश्रम से संपन्न किया है जिसके लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं |…Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by Shanno Aggarwal Mar 27. 3 Replies 0 Likes
चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -१२(सभी रचनाएँ एक साथ)श्री अविनाश बागडे१सीमा पर चौकस रहे,आँखे जो दिन-रात.घर की आफत में सदा, वही बढ़ाते हाँथ.वही बढ़ाते हाँथ,काम हम सबके आते.कुदरत छोड़े साथ,उन्हें हम अपना पाते.कहता है अविनाश,करे जो सदा करिश्मा.सेना उसका नाम,संभाले घर ओ सीमा) ***२)बेदम जो करने लगे,कुदरत की ये मार.जन-जन जब दिखने लगे,पंगु और लाचार.पंगु और लाचार ,अँधेरा जब घिर जाये.सेना बन कर ढाल,हमारी जान बचाए.कहता है अविनाश,यही हैं सच्चे हमदम.यही थामते साँस,जहां हम होते…Continue
Started by Ambarish Srivastava. Last reply by Ambarish Srivastava Apr 26. 10 Replies 0 Likes
चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक -१२(सभी प्रतिक्रिया रचनाएँ एक साथ)अम्बरीष श्रीवास्तव कुंडलिया में मित्रवर, अंतिम से प्रारंभ.करें समापन दीर्घ से, गुरुता हरती दंभ..गुरुता हरती दंभ, सरलता मन को भाये.तुक से मेल-मिलाप, छंद निर्मल कर जाये.‘अम्बरीष’ दें ध्यान, चित्त यह होता छलिया.बहुत बधाई मित्र, रची सुन्दर कुंडलिया.. साधारण जो भी कहा, दिया आपने मान.जय हो जय हो आपकी, धन्यवाद श्रीमान .. ओ बी ओ का मंच यह , यहाँ मिलेगा प्यार |स्वागत है 'मृदु' आपका, दिल से है आभार | | मिलकर समझें हम सभी, छंदों का…Continue
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिककर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करेऔर फिर रन करा दे |
4-"OBO" मुफ्त विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँक्लिक करे |
Saurabh Pandey commented on arunendra mishra's blog post जीवन तुझसे एक वर माँगू
Albela Khatri commented on Albela Khatri's blog post धुंए का शौक लग गया तो ज़िन्दगी गई
Arun Srivastava commented on MAHIMA SHREE's blog post दो कवितायेँ किसान भाईयों के लिए
Arun Srivastava commented on Albela Khatri's blog post धुंए का शौक लग गया तो ज़िन्दगी गई
Albela Khatri commented on Albela Khatri's blog post धुंए का शौक लग गया तो ज़िन्दगी गई
Albela Khatri commented on Albela Khatri's blog post धुंए का शौक लग गया तो ज़िन्दगी गई
Albela Khatri posted a photo
Arun Srivastava commented on MAHIMA SHREE's blog post दो कवितायेँ किसान भाईयों के लिए© 2012 Created by Admin.
कुछ आवश्यक लिंक्स
| 2-ग़ज़ल तक्तीह प्रणाली पर एक चर्चा | 3-ग़ज़ल शब्दावली (उदाहरण सहित) -1, | 4-ग़ज़ल शब्दावली (उदाहरण सहित) -2 |
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचना और विचार उनकी निजी सम्पति है जिससे सहमत होना OBO प्रबंधन के लिये आवश्यक नहीं है | OBO पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप मे प्रयोग बिना लेखक या प्रबंधन के अनुमति के बिना करना वर्जित है |

