For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय काव्य-रसिको !

सादर अभिवादन !!

  

’चित्र से काव्य तक छन्दोत्सव का यह एक सौ सड़सठवाँ योजन है।.   

 

छंद का नाम  -  दोहा छंद  

आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ - 

17 मई’ 25 दिन शनिवार से

18 मई 25 दिन रविवार तक

केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जाएँगीं.  

दोहा छंद के मूलभूत नियमों के लिए यहाँ क्लिक करें

जैसा कि विदित है, कई-एक छंद के विधानों की मूलभूत जानकारियाँ इसी पटल के  भारतीय छन्द विधान समूह में मिल सकती हैं.

*********************************

आयोजन सम्बन्धी नोट 

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ -

17 मई’ 25 दिन शनिवार से 18 मई 25 दिन रविवार तक  रचनाएँ तथा टिप्पणियाँ प्रस्तुत की जा सकती हैं। 

अति आवश्यक सूचना :

  1. रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  2. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  3. सदस्यगण संशोधन हेतु अनुरोध  करें.
  4. अपने पोस्ट या अपनी टिप्पणी को सदस्य स्वयं ही किसी हालत में डिलिट न करें. 
  5. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति संवेदनशीलता आपेक्षित है.
  6. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं.
  7. रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. 
  8. अनावश्यक रूप से रोमन फाण्ट का उपयोग  करें. रोमन फ़ॉण्ट में टिप्पणियाँ करना एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.
  9. रचनाओं को लेफ़्ट अलाइंड रखते हुए नॉन-बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें. अन्यथा आगे संकलन के क्रम में संग्रहकर्ता को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...


"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...

विशेष यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com  परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.

 

मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम  

Views: 1026

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

स्वागतम

जय-जय

सभी को सादर अभिवादन।


दोहे
*******
तन झुलसे नित ताप से, साँस हुई बेहाल।
सूर्य घूमता फिर  रहा,  नभ में जैसे काल।१।
*
ताल-कुएँ झरने नदी, सूखा सबका नीर।
बर्छी जैसा भेदता,  तन को तप्त समीर।२।
*
धूप दहकती सिर चढ़ी, तन पिघले ज्यों मोम।
नीर - बूँद  वरदान  बन,  करती  शीतल  रोम।३।
*
हर वर्षा  नाराज  की, सकल  वनों को काट।
अब कहते हैं प्यास से, तन मन हुआ उचाट।४।
*
पीछा करते  हर  तरफ,  सदा  धूप के पाँव।
जल की प्यासी देह को, क्या दे राहत छाँव।५।
*
जिसके सिर पर हो  खड़ा, मुंशी जैसा घाम।
तन-मन उसका कब भला, पाता है आराम।६।
*
ग्रीष्म युद्ध सा हो  गया, लगे प्यास की चोट।
जल जीवन को ढाल है, बचो इसी की ओट।७।
*
जन-जन तरसे बूँद  को,  अभी दूर बरसात।
जल रक्षण की पर नहीं, नगर कर रहा बात।८।
*
बहा पसीना देह  से, नस-नस रहा निचोड़।
पूरे जग को कष्ट दे, कितना ग्रीष्म निगोड़।९।
*
समझो सब अनमोल है, पानी की हर बूँद।
व्यर्थ न  जाने  दो  इसे,  यूँ  ही  आँखें मूँद।१०।
*
जंगल  काटे  नित्य  ही, भरा  नदी  में गंद।
प्यास बुझाए कब तलक, पानी बोतलबंद।११।
*
मानव तो  बौरा  गया,  रखे  न नीर सहेज।
प्यासा सूरज जल रहा, सागर बदली भेज।१२।
*
दो पल बरसा दे अगर, शीतल जल की धार।
तन-मन ये मन  से  करें,  बदली का आभार।१३।
*
मौलिक/अप्रकाशित

बहुत उत्तम दोहे हुए हैं लक्ष्मण भाई।।

प्रदत्त चित्र के आधार में छिपे विभिन्न भावों को अच्छा छाँदसिक बाना पहनाया है। समग्र दोहों के प्रस्तुतिकरण के लिए बधाई।

आ. भाई अजय जी, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार।

   पीछा करते  हर  तरफ,  सदा  धूप के पाँव।
   जल की प्यासी देह को, क्या दे राहत छाँव।५।... धूप के पाँव....बहुत सुन्दर प्रयोग

  जन-जन तरसे बूँद  को,  अभी दूर बरसात।
  जल रक्षण की पर नहीं, नगर कर रहा बात।८।....यही वस्तुस्थिति है. जल रक्षण के लिए कोई तैयार नहीं है और आप जब कह रहे हैं बोतल बन्द कब तलक... तो सच है सफ़र तक तो ठीक है यदि बोतल बन्द पानी पर ही निर्भर होने लगें तो आम घरों के राशन से कई गुना धनराशि पानी पर ही खर्चनी होगी, जो मुमकिन नहीं है.

   आदरणीय भाई लक्षमण धामी जी सादर, प्रदत्त चित्रानुसार बहुत सुन्दर और मोहक दोहे रचे हैं आपने. हार्दिक बधाई स्वीकारें.  अंतिम दोहे के तृतीय चरण में अवश्य 'मन' का दोहराव ठीक नहीं है. इसे जन से बदल लें तो बेहतर होगा. सादर 

आ. भाई अशोक जी सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति, उत्साहवर्धन और सुझाव के लिए हार्दिक आभार।

अंतिम दोहे में 'मन' के दुहराव में दूसरे मन पर ही दोहे का भाव निहित है। उसे जन नहीं किया जा सकता। अतः उसे इस प्रकार देखें -

तन-मन ये दिल  से  करें,  बदली का आभार

  जी ! भाई लक्ष्मण धामी जी आप जो कह रहे हैं मन के मार्फ़त या दिल के मार्फ़त उस बात को मैं समझ रहा हूँ. किन्तु इससे दोहे में प्रभाव उत्पन्न नहीं हो रहा है. तन-मन दोनों मिल करें... मेरा मंतव्य मात्र इतना है कि उस चरण में कोई ऐसा बदलाव हो जो दोहे के प्रभाव को बढ़ाए, जिसकी गुंजाइश है. आपका दोहा ठीक है उस पर मेरी को आपत्ति नहीं है.  सादर 

जी, प्रयास करता हूँ। सादर..

आदरणीय लक्ष्मण भाईजी 

हार्दिक बधाई इस सार्थक दोहावली के लिए|

तन-मन ये मन  से  करें,  बदली का आभार। .......  हम पूरे  मन  से  करें,  बदली का आभार।

आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति व उत्साहवर्धन के लिए आभार।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।संबंधों को निभा रहे, जैसे हो दस्तूर…See More
18 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
17 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
17 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
18 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
18 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
18 hours ago
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
19 hours ago
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
19 hours ago
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
19 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आजकल खूब हो रहा है ये चलन और कभी कभी विवाद भी। आपकी चिरपरिचित शैली में विचारोत्तेजक लघुकथा। बधाई…"
19 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"समसामयिक विषय है ये। रियायत को ठुकराकर अपनी काबलियत से आगे बढ़ना अच्छा है,पर इतना स्वाभिमान कम ही…"
19 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब। हार्दिक स्वागत आदरणीय मनन कुमार सिंह जी। समसामयिक और सदाबहार विषय और मुद्दों पर सकारात्मक और…"
20 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service