For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग-1)

साथियों,
"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -1) अत्यधिक डाटा दबाव के कारण पृष्ठ जम्प आदि की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसके कारण "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2) तैयार किया गया है, अनुरोध है कि कृपया भाग -1 में केवल टिप्पणियों को पोस्ट करें एवं अपनी ग़ज़ल भाग -2 में पोस्ट करें.....

कृपया मुशायरे सम्बंधित अधिक जानकारी एवं मुशायरा भाग 2 में प्रवेश हेतु नीचे दी गयी लिंक क्लिक करें 

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2)

Views: 33464

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आ. दण्डपाणि जी मैं आ. निलेश शेवगाँवकर जी की बात से सहमत हूँ। बहरहाल, सहभागिता हेतु बधाई

आदरणीय दंडपाणि जी आदाब,

                        ग़ज़ल के प्रयास हेतु हार्दिक बधाई । गुणीजनों की बातों का संज्ञान लें ।

आ. दण्डपाणी जी,
आप को और अभ्यास की आवश्यकता  है...
ढेरों ग़ज़लें पढ़ें जिस से ग़ज़ल  आप में समा सके 
सहभागिता के लिए बधाई 

आदरणीय दण्डपाणि जी बेहतरीन और सफल प्रयास के लिए दिल से बधाई

आद० दण्डपाणी जी दूसरी ग़ज़ल के लिए बधाई लीजिये बाकी गुणीजन कह ही चुके हैं संज्ञान में लें 

आदरणीय दण्डपाणि जी, आयोजन में सहभागिता हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए। कृपया गुणीजनों की बातों का संज्ञान लें। सादर।

भाई दण्डपाणी नाहक जी, ग़ज़ल अभी बहुत मेहनत मांग रही है. सहभागिता हेतु अभिनन्दन स्वीकार करें. 

आयोजन में आपकी सहभागिता भली लगी आदरणीय दंडपाणि नाहक जी. 

आपका अभ्यास बना रहे. 

शुभ-शुभ

आदरणीय दण्डपाणि नाहक साहब 

अच्छे अशआर कहे हैं ...मश्क़ करते रहें ..और निखार आएगा...बहरहाल मेरी तरफ से ढेर सारी दाद और मुबारकबाद|

आदरणीय दण्डपाणि जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है, बधाई आपको, सहभागिता हेतु आभार।


*दूसरी प्रस्तुति


ओ बी ओ पर जमा गया है मुझे
पक्का शायर बना गया है मुझे।१।


नभ  में  तारा  सा  उभार गया
बुलबुला कब कहा गया है मुझे।२।


क्या तुझे दी समर ने सीख न पूछ
सब्र करना  तो  आ  गया  है मुझे ।३।

आईना तो  नहीं  हुआ  हूँ मगर
नस्ब फिर भी करा गया है मुझे।४।


लाख कोशिश उसी ने की है तभी
इल्म थोड़ा  तो  आ  गया  है मुझे।५।


नब्ज  मेरी  उसी के हाथ रही
तरबियत दे बचा गया है मुझे।६।


रस्म हर इक निभा रहा हूँ यहाँ
हीन  थोड़े  कहा  गया  है मुझे।७।

मुक्त मन से पढ़ा सबक वो सभी
शायरी नित सिखा गया है मुझे।८।


यत्न कर यश मिलेगा खूब कभी
राज  ये  भी  बता  गया  है मुझे।९।

शख्सियत क्यों न उनके जैसी करूँ
ताज  उनका  जो भा  गया  है  मुझे।१०।


ब्याज से बढ़ असल है यार जहाँ
दीन  रख  ये  बता  गया  है मुझे।११।

           और ये दुमछल्ले

सबसे परिवार में दुलार मिला
मान इतना दिला गया है मुझे ।१२।


रोज  मैं-मैं  की  रट  से दूर हुआ
हमपे अब नाज आ गया है मुझे।१३।

मौलिक/अप्रकाशित


नस्ब = स्थापित
तरबियत=शिक्षा दीक्षा

...........

मित्रों,

मेरी दूसरी प्रस्तुति मूलतः पहले लिखनी शुरू हुई थी  , पर शुरुआत किस अंदाज में करूँ । सूझ नहीं रहा था । अंततः मार्गदर्शक भाई समर जी के अंदाज को ही अपनाया ।

यह प्रस्तुति शताब्दी समारोह और भाई समर जी के सम्मान में कही गयी है । हर मिसरे के प्रथम अक्षर मिलाकर देखिये क्या हासिल होता है । इसे बेहतरीन करने हेतु खुले मन से मार्गदर्शन करें ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी पटल पर ग़ज़ल का शुभारंभ करने की बहुत बहुत बधाई , विद्वान मार्गदर्शन करेंगे।"
5 minutes ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"हौसला अफजाई के लिए शुक्रिया अजय जी , जी बिल्कुल गुणीजनों की बारीकियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है…"
13 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार ऋचा जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है।  हमेशा की तरह आपने अच्छे भाव पिरोये हैं। इंतज़ार है गुणीजनों…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"अच्छी ग़ज़ल हुई है मंजीत कौर जी। बारीकियों पर गुणीजनों की राय का इंतज़ार है। "
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें   आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें    ग़म…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार भाई जयहिंद जयपुरी जी,    मुशायरे की पहली ग़ज़ल लाने के लिए बधाई।  दिए गए मिसरे…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"2122 1212 112 कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ हक़ बयानी हमारी चुभती…"
4 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                        सभी सदस्यों को…"
15 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                 दिल लगाना नहीं कि तुम से कहें,  …"
16 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इश्क़ तो है मगर ये इतनी भी शा'इराना नहीं कि तुझ से कहें साफ़ गोई सुनोगे क्या तुम ये अहमकाना…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service