For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १२ (Now Closed with 1070 Replies)

 सभी साहित्य प्रेमियों को

प्रणाम !

साथियों जैसा की आप सभी को ज्ञात है ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रत्येक महीने के प्रारंभ में "महा उत्सव" का आयोजन होता है, उसी क्रम में ओपन बुक्स ऑनलाइन प्रस्तुत करते है ......

 

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १२  

इस बार महा उत्सव का विषय है "बचपन"

आयोजन की अवधि :- ७ अक्तूबर २०११ दिन शुक्रवार से ०९ अक्तूबर २०११ दिन रविवार तक महा उत्सव के लिए दिए गए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना काव्य विधा में स्वयं लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है ...
  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद [दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका वग़ैरह] इत्यादि
साथियों बड़े ही हर्ष के साथ कहना है कि आप सभी के सहयोग से साहित्य को समर्पित OBO मंच नित्य नई बुलंदियों को छू रहा है OBO परिवार आप सभी के सहयोग के लिए दिल से आभारी है, इतने अल्प समय में बिना आप सब के सहयोग से कीर्तिमान पर कीर्तिमान बनाना संभव न था |

इस १२ वें महा उत्सव में भी आप सभी साहित्य प्रेमी, मित्र मंडली सहित आमंत्रित है, इस आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ, आनंद लूटें और दिल खोल कर दूसरे लोगों को भी आनंद लूटने का मौका दें |


अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन से जुड़े सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि "OBO लाइव महा उत्सव" अंक १२ जो तीन दिनों तक चलेगा उसमे एक सदस्य आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ   ही प्रस्तुत कर सकेंगे | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध और गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकेगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा और जिसपर कोई बहस नहीं की जाएगी |


( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो ७ अक्तूबर दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा )

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

( "OBO लाइव महा उत्सव" सम्बंधित पूछताक्ष ) 


मंच संचालक

श्री धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 20245

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आखिर क्या नहीं है इस रचना में| इसको पढ़ कर मै काफी देर तक सोचता रह गया, कुछ समझ में नहीं आ रहा क्या कहूँ| पूरा का पूरा बचपन झलक जाता है| आज की स्थिति भी झलकती है|

सूरत भोली बचपन में, मीठी बोली बचपन में.
छूना तितली बचपन में, आँख मिचोली बचपन में,
मज़े की टोली बचपन में, हंसी ठिठोली बचपन में.
सूरत भोली बचपन में, मीठी बोली बचपन में.

पीपल चश्मा लट्टू फिरकी, मिटटी बालू कागज़ किश्ती,
हरदम करते धक्कामुक्की, होती थी बस मस्ती मस्ती
रुत अलबेली बचपन में, डंडा डोली बचपन में,
मज़े की टोली बचपन में, हंसी ठिठोली बचपन में.
सूरत भोली बचपन में, मीठी बोली बचपन में.

बाग़ बगीचे आम के नीचे, भागे माली पीछे पीछे
कंकर ढेले चप्पल जूते, ऊपर फेंके जामुन नीचे,
थे हमजोली बचपन में, सखा सहेली बचपन में,
मज़े की टोली बचपन में, हंसी ठिठोली बचपन में.
सूरत भोली बचपन में, मीठी बोली बचपन में.

चाट समोसे चूरन गुल्ले, हरदम खाते फिर भी फूले,
खुदी पकायें हाँडी चावल, खुदी बनायें छोटे चूल्हे,
मीठी गोली बचपन में, भरी थी झोली बचपन में,
मज़े की टोली बचपन में, हंसी ठिठोली बचपन में.
सूरत भोली बचपन में, मीठी बोली बचपन में.

प्रस्तुतकर्ता : इमरान खान

अह्होह ! इमरान भाई !!! ..

इस मनोहारी कविता से जीत लिया आपने. इस ’सोरही’ की गेयता में जो प्रवाह होता है वह अद्भुत महौल रच देता है. फिर कथ्य भी ’नहले पर दहला’ हो तो बस कहना ही क्या !  पंक्तियों में सोलह की मात्राएँ होने से मैं इसे ’सोरही’ कहता हूँ. आपने अंतरे में सोरही को ही साधा है.

//कंकर ढेले चप्पल जूते, ऊपर फेंके जामुन नीचे,//

क्या ही जीवंत चित्र खींचा है ! भइ, वाह !!..

आपके कथ्य, निहित शब्द और गेयता सबकुछ हरतरह से पठनीय है, श्लाघनीय है और अनुमोदनीय है. आप योंही अग्रसरित हों भाई. मेरी भूरि-भूरि बधाइयाँ.. 

 

बहुत सुन्दर विश्लेषण

आहा ! मन मोह लिया इमरान भाई, क्या वो दिन थे, काश समय  बैक हो जाता, बहुत बहुत बधाई इस अनुपम कृति पर |

हम भी खेले बचपन में, तुम भी खेले बचपन,

 

बड़ा ही मनोहारी चित्र खींचा है आपने, बधाई स्वीकारें


इमरान भाई, बहुत सुन्दर बचपन प्रस्तुत किया आपने इस रचना में...सब कुछ ताज़ा हो आया है...हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

बहुत मनमोहक प्रस्तुति इमरान जी ! कहन और रवानी दोनों ही आला दर्जे की हैं - मुबारकबाद स्वीकार करें !

मीठी गोली बचपन में ,भरी थी झोली बचपन में ...भागो माली पीछे-पीछे ...अति सुन्दर इमरान भाई ,|बधाई , 

वाह आद इमरान भाई....

बड़ी मनोहारी कविता रची है आपने...

सादर बधाई स्वीकारें....

मज़े की टोली बचपन में, हंसी ठिठोली बचपन में.
सूरत भोली बचपन में, मीठी बोली बचपन में....KYA ANDAZE BAYAN HAI IMRAN BHAI...MAZA AA GAYA.

//बाग़ बगीचे आम के नीचे, भागे माली पीछे पीछे
कंकर ढेले चप्पल जूते, ऊपर फेंके जामुन नीचे,
थे हमजोली बचपन में, सखा सहेली बचपन में,
मज़े की टोली बचपन में, हंसी ठिठोली बचपन में.
सूरत भोली बचपन में, मीठी बोली बचपन में. //

इमरान भाई ! खूबसूरत सी इस कविता के इस सृजन हेतु आपको हार्दिक बधाई !

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari and आशीष यादव are now friends
7 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
7 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
7 hours ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
13 hours ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
13 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
15 hours ago
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
17 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
18 hours ago
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
18 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
18 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
18 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
18 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service