माँ यह शब्द नहींं केवल
इस जग की माँ से काया है।
हम सबकी खातिर अतिपावन
माँ के आँचल की छाया है।१।
माँ यह विषय अलौकिक है
परब्रह्म जीव के जैसा ही।
माँ इस सृष्टि की अनुपम है
कारक ईश्वर है ऐसा ही।२।
माता बच्चों की होती है
पालक सर्जक शुभ सुखराशी।
माँ की गोदी में पलते हैं
अज विष्णु ईश प्रभु अघनाशी ।३।
हैं शास्त्र सदा से ही कहते
माँ की पद्वी सर्वोत्तम है।
माँ का स्नेहामृत पाने को
जग में आते पुरुषोत्तम हैं।४।
हैं कभी राम बलराम रूपधर
कृष्ण कन्हाई बन जाते।
माता की दिव्य अलौकिकता
पाकर परमेश्वर हर्षाते ।५।
माँ के गुण गौरव को शास्वत
श्रीराम कृष्ण नानक गाते।
जननी जन्मभूमि पावन
श्री रामचन्द्र प्रभु बतालाते।६।
माँ की वत्सलता पाने को
चोरी कर कर माखन खाते।
माता का स्नेह निरन्तर हो
नित नया कांड कर घर आते।७।
माँ की वत्सलता पाने को
प्रभु ऊलूखल में बंध जाते।
हैं जग के जो पालन हारे
माँ माँ कह करके चिल्लाते।८।
माँ को हम सब दे सकते क्या
माँ की सेवा नित करना है।
माँ की छाया नित बनी रहे
सर्वोत्तम कर्म को वरना है।९।
माँ यह विषय गभीर अमिट
सागर से जननी अधिकाई।
माता का पावन स्नेह मिले
जग में प्यारी है बस माई।१०।
माता की धैर्य धरा से ही
जग का पालन पोषण होता ।
मॉं दुःख सभी सह लेती है
सन्तति का दुःख दु:सह होता।११।
माँ खुद को भूल भाव से ही
निज सन्तति की सुध लेती है।
माता की स्नेहसुधा करुणा नित
अविरल पावन होती है।१२।
हम सबको भी माता ने ही
अतिकष्ट सहन कर तार दिया।
था अति अभाव सद्भाव सिखाकर
माता ने उद्धार किया।१३।
शिक्षा के हेतु ममत्व त्यागकर
माँ ने दूर पठाया था।
हो चूर चूर पर धैर्य धरी
माँ ने ही हमें बढ़ाया था।१४।
हम सब पढ़ लिखकर सक्षम हैं
बस माँ की कमी खटकती है।
माँ तुमको करके याद सदा
हम सबकी सांस अटकती है ।१५।
मौलिक एवं अप्रकाशी
डॉ०अवनीशधरद्विवेदी
०९!०५/२०२६
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
© 2026 Created by Admin.
Powered by
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |
You need to be a member of Open Books Online to add comments!
Join Open Books Online