For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

All Blog Posts (19,179)

देश समूचा पूँजी अपनी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

हिन्दू भैया!,मुस्लिम भैया!, क्यों करते हो दंगा।

हो जाता है  इस से  जग में, देश  हमारा नंगा।।

एक साथ में रहते  देखो, बीतीं  कितनी सदियाँ।

फिर भी नहीं सुहाने देती, इक दूजे को अँखियाँ।।

*

क्यों इतनी घृणा को मन में, पाल रहे हो अपने।

क्यों अपने हाथों से अपने, जला रहे हो सपने।।

जो मजहब के बने पुरोधा, कितना मजहब मानें।

झाँक कभी जीवन में उनके, ये सच भी तो जानें।।

*

वँटवारे की पीर सहन की, पुरखों ने जो सब के।…

Continue

Added by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on August 8, 2023 at 4:28pm — No Comments

फूलों की चोरी

फूलों की चोरी

उषा अवस्थी



फूलों की चोरी

बिना किसी परिश्रम



न पानी डालने का श्रम

न माली के खर्च का गम

पकी -पकाई रोटियाँ 

खाने को तैयार

करने को प्रभु को प्रसन्न

सर्व सुलभ हथियार



कुछ कर्म करते-करते

स्वाभाविक हो चले हैं

वह पाप नहीं

आदत में शुमार,

लगते भले हैं



उनके लिए यह चोरी नहीं

साधारण सी बात है

दूसरों की मेहनत

उनकी ख़ैरात है



चोरी का आरम्भ ,

उस पेन्सिल के समान

जिस…

Continue

Added by Usha Awasthi on August 7, 2023 at 6:36pm — 2 Comments

जॉन तुम जीवन हो

तुमको पढ़ा तुमको जाना तो ये समझ में आया है

कितनी बेकरारी को समेट कर तूने कोई एक शेर बनाया है

 

रईसी ऐसी की बस इशारों में मुआ हर काम हो जाए

फकीरी ऐसी की जो सब पाकर भी बेइंतजाम हो जाए

 

हमने सुने है किस्से तेरी बेरुखी की ज़िंदगी से

शोहरत पाकर भी कोई कैसे तुझसा बेनाम हो जाए

 

लिखा जो तूने कहा जो तूने कोई ना जान सका

तू सभी का है अभी पर तब तुझे कोई ना पहचान सका

 

आज नज़्में तेरी दासतां बताती है

कैसे…

Continue

Added by AMAN SINHA on August 6, 2023 at 8:56pm — No Comments

दोहा पंचक. . . . .

दोहा पंचक

खुद पर खुद का जब नहीं, चलता कोई जोर ।

निर्णय  उस  इंसान के , पड़ जाते कमजोर ।।

जीवन मधुबन ही नहीं, यहाँ फूल अरु शूल ।

सुख के पथ पर है पड़ी , यहाँ दुखों की धूल ।।

रिश्ते कागज पुष्प से, हुए आज निर्गंध ।

तार -तार सब हो गए, रेशम से अनुबंध ।।

कौन यहाँ पर पारसा, किसे कहें हम चोर ।

सच्चाई की राह में, मचा झूठ का शोर ।।

मीठी लगती चाँदनी, तीखी लगती धूप ।

ढल जाएगा एक दिन, चाँदी जैसा रूप…

Continue

Added by Sushil Sarna on August 4, 2023 at 1:06pm — 2 Comments

राष्ट्र कवि

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्तजी

मानस भवन में आरय़जन जिसकी उतारे आरती।

भगवान भारतव्रष में गूंजें हमारी भारती।।

हिंदी साहित्य के राष्ट्र कवि  पद्मभूषण से सम्मानित श्री मैथलीशरण गुप्त जी का जन्म ३ अगस्त,१८८५ में उत्तर प्रदेश के जिला झाँसी के चिरगांव में हुआ था.हम सब प्रतिवर्ष जयंती को कवि दिवस के रूप में मनाते हैं.अपनी पहली काव्य रचना 'रंग में भंग'रचने वाले गुप्त जी को मूल्यों के प्रति आस्था के अग्रदूत दद्दा के नाम से विख्यात हुए.इस विख्यात रचनाकार का विषय भारतीय संस्कृति और देश…

Continue

Added by babitagupta on August 3, 2023 at 2:01pm — No Comments

दोहा त्रयी - बदनाम

दोहा त्रयी : बदनाम

उल्फत में रुसवा हुए, मुफ्त हुए बदनाम ।
आँसू आहों का मिला , इस दिल को  ईनाम ।।

शमा जली महफिल सजी, चले  जाम पर जाम ।
रिन्दों ने की मस्तियाँ, शाम हुई बदनाम ।।

वफा न जाने बेवफ़ा ,क्या उस पर इल्जाम ।
खाया फरेब इस तरह, इश्क हुआ बदनाम ।।

सुशील सरना / 3-8-23

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Added by Sushil Sarna on August 3, 2023 at 1:59pm — No Comments

दरबारी राग पंचक

कौन बाँधे तू बता, बिल्ली ...घंटी आज ।

चूहों की बारात है, गधों के सर स्वराज।।

ग़ज़ल की बज़्म है सजा, चूहों.. का दरबार ।

कहते कलाम... शोहदे, होते ....हाहाकार ।।

रोबोट हो गये सखा, सच के पैरोकार ।

शेर हथेली पीटते, करते हैं जयकार ।।

अब तो शिकार हो रहे, शायर मंच विकार ।

रीमोट, सिद्ध बन गये, ग़ज़ल कहें..दरबार ।।

बनते मूर्ख बुद्ध यहाँ, फँसे हैं वाग्जाल ।

कौन यहाँ है पूछता, मरहूम…

Continue

Added by Chetan Prakash on August 3, 2023 at 12:00pm — No Comments

धुँआँ उठा है नफ़रत का (नवगीत)

पास आ गया है बेहद

जब से चुनाव फिर संसद का

राजनीति की चिमनी जागी

धुँआँ उठा है नफ़रत का

आहिस्ता-आहिस्ता 

सारी हवा हो रही है जहरीली

काले-काले धब्बों ने …

Continue

Added by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on August 2, 2023 at 8:26pm — 4 Comments

ग़ज़ल नूर की - दफ़्तर में तू पहला दिख

.

दफ़्तर में तू पहला दिख

काम न कर पर करता दिख.

.

ये बाज़ार का मंतर है

सस्ता बिक पर महँगा दिख.

.

कर व्यवहार परायों सा…

Continue

Added by Nilesh Shevgaonkar on July 31, 2023 at 11:05am — 8 Comments

लोक को बाँटा है ऐसे इस सियासत ने यहाँ (गजल)-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

कोई भी  नेता  हमारा  वादे  का  सच्चा नहीं

घोषणा करता मगर कुछ लोक को देना नहीं।१।

*

हर बहस के पीछे केवल कुर्सियों की टीस है

शेष सन्सद में हमारे  हित  कोई झगड़ा नहीं।२।

*

बस चुनावी वक्त  में  ही  रात दिन चर्चा में हम

शेष वर्षों में हमीं को उन का दिल धड़का नहीं।३।

*

लोक को बाँटा है ऐसे इस सियासत ने यहाँ

भीड़ में भी बोलिए तो कौन अब तन्हा नहीं।४।

*

विष घुली नदिया सा जीवन कर के नेता चैन में

लोक उनके आचरण को क्यों भला समझा…

Continue

Added by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on July 30, 2023 at 5:48am — 4 Comments

तेरी मर्ज़ी है

कभी दिलबर बताते हो, कभी रहबर बताते हो

ये मर्ज़ी है बस तेरी, जो मर्ज़ी बताते हो

कभी सुनते हमारी बात, कबसे जो दबी दिल में

हमें अपना बताकर तुम, बड़ा दिल को जलाते हो

 

जीवन है सफर लंबा, मगर जो तुम हो तो कट जाए

राह है जो सदियों की, वो पल भर में सिमट जाए

बिना तेरे ना चल पाएं, कदम दो चार भी हम तो

थाम कर हम तेरा दामन, चलो उस पार हो…

Continue

Added by AMAN SINHA on July 29, 2023 at 10:20pm — No Comments

यह तन जो साँसों का घर है (गीत)-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

यह तन जो साँसों का घर है।

टूटेगा   ही,   जब   नश्वर  है।।

*

साँस महज है पवन डोलती।

तन रहने तक समय तोलती।।

केवल मन की हमजोली बन,

तन को उकसा द्वार खोलती।।

*

कच्ची स्याही, कच्चा कागज,

मिटने वाला हस्ताक्षर है।

*

अभिलाषा पर अभिलाषा गढ़।

मन बढ़ जाता, तन सीने चढ़।।

उस पर भी कर सीनाजोरी,

सब दोषों को तन पर दे मढ़।।

*

मन के कर्मों का अपराधी,

तन हो जाता यूँ ऊसर है।।

*

सतरंगी चञ्चलता मन की।

सह ना पाती जड़ता तन…

Continue

Added by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on July 26, 2023 at 5:52pm — 2 Comments

ढूँढता हूँ कब से

ढूँढता हूँ कब से मुझमे मुझसा कुछ तो हो

सोच हो, आवाज़ हो, अंदाज़ हो, ना कुछ सही सबर तो हो

 

क्यूँ करूँ परवाह खुद की संग क्या ले जाना है

बिन बुलाये आए थे हम बिन बताए जाना है

क्यूँ बनाऊ मैं बसेरा डालना कहाँ है डेरा

जिस तरफ मैं चल पड़ा हूँ उस गली है बस अंधेरा

 

क्या करूँ तालिम का मैं बोझ सा है पड गया

है सलिका खूब इसमे, पर, सर पर मेरे चढ़…

Continue

Added by AMAN SINHA on July 23, 2023 at 7:55am — 2 Comments

दोहा पंचक. . . . .

दोहा पंचक. . . ( क्रोध )

क्रोध मूल है बैर का, करे बुध्दि का नाश ।

काट सको तो काट दो ,क्रोध रास का पाश ।।

रिश्तों को पल में करे, खाक क्रोध की आग ।

जीवन भर मिटते नहीं, इन जख्मों के दाग ।।

क्रोध पनपता है वहाँ , होता जहाँ विरोध ।

हरदम चाहे आदमी , लेना बस प्रतिशोध ।।

घातक होते हैं बड़े, क्रोध जनित परिणाम ।

जीवित रहते शूल से, अंतस में संग्राम ।।

मित्र क्रोध से क्रोध का, मुश्किल है…

Continue

Added by Sushil Sarna on July 21, 2023 at 2:07pm — 2 Comments

ग़ज़ल नूर की - नशे में लाख रहूँ पर बहक नहीं सकता

१२१२ ११२२ १२१२ २२ (११२)

.

नशे में लाख रहूँ पर बहक नहीं सकता

लबों से तल्ख़ियाँ दिल की मैं बक नहीं सकता.

.

मुझे ये डर है बयाबान में न खो जाऊं

मैं अपने आप में ज़्यादा भटक नहीं सकता.

.

कभी लगे है…

Continue

Added by Nilesh Shevgaonkar on July 19, 2023 at 3:22pm — 4 Comments

एक चेहरा जो याद नहीं

एक चेहरा जो याद नहीं, एक चेहरा जो मैं भूल गया

तस्वीर भला मैं क्या खिंचू, तस्वीर बनाना भूल गया

एक लम्हा जो ना लौटा फिर, वो एक लम्हा जो मैं भूल गया

यादें अब समेटूँ कैसे मैं, जो यादें बनाना भूल गया

एक गली जो कभी फिर मिली नहीं, वही गली जो मैं भूल…

Continue

Added by AMAN SINHA on July 16, 2023 at 12:16am — 3 Comments

घाघ

उषा अवस्थी

नेताओं के ड्राइवर बने हैं मालिक आप

ठेगें पर रखते नियम,इन्हे न पश्चाताप

दूजे घर के सामने गाड़ी करते पार्क

टोके तो दें चुनौती, शर्म न कोई लाज

घर के मालिक स्वयं ही उनको देते छूट

लाते ब्राण्डेड गाड़ियाँ, जश्न मनाते खूब

सारे नियम क़ायदे रख समाज के, ताक़

विधि -विधान, दस्तूर सब स्वयं बनाते घाघ

मौलिक एवं अप्रकाशित

Added by Usha Awasthi on July 15, 2023 at 12:08pm — No Comments

ग़ैर मुरद्दफ़ ग़ज़ल (उम्र मिरी यूँ रही गुज़र)

22 - 22 - 22 - 2

उम्र मिरी यूँ रही गुज़र

कोई परिंदा ज्यूँ बे-पर

तपती रेत के सहरा में 

ढूंढ रहा हूँ आब-गुज़र 

हद्द-ए-नज़र वीराना है 

कोई साया है न शजर

ग़म के लुक़्मे खाकर मैं 

पी लेता हूँ अश्क गुहर

ढूँड रहा हूँ ख़ुद को ही 

बेकल दिल बेताब नज़र 

जूँ-जूँ रात गुज़रती है 

दूर हुई जाती है सहर 

तन्हा और बेबस हूँ मैं 

देख मुझे भी एक…

Continue

Added by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on July 13, 2023 at 11:52pm — 2 Comments


सदस्य कार्यकारिणी
ग़ज़ल: आईना सामने रखा

2112 1212 2112 1212

आइना सामने रखा तुमने कमाल कर दिया

हो गए ला-जवाब वो ऐसा सवाल कर दिया

उनको गुरूर था बहुत जीत पे अपनी कल तलक

ख़ौफ़-ए-शिकस्त ने उन्हें आज निढाल कर दिया

तेज़ हवा ने यक-ब-यक जिस्म से खींच ली कबा

खुल गए ज़ख्म दुनिया को वाक़िफ़-ए-हाल कर दिया

ज़ोर चला है वक़्त पर कब किसी का बताइए

शम्स को भी तो वक्त ने पल में हिलाल कर दिया

जड़ दिए एक एक कर मेरे हुरूफ़ में गुहर 

सागर-ए-इश्क़ ने मुझे…

Continue

Added by शिज्जु "शकूर" on July 13, 2023 at 9:21am — 4 Comments

ग़ज़ल



2121  2122  21 21  2122



हम को कौन जानता था तेरी बन्दगी से पहले

चाल - ढाल खो चुके थे हम तो आशिक़ी से पहले

बन सँवर गये नहींं हम तेेरी दोस्ती से पहले

कब था ये सलीका हमको अपनी गुमशुदी से पहलेे

कूद-फाँद की बहुत पर थाह हो नहीं सकी जाँ

ज़िन्दगी के गुर न पाये हम भी ख़़ुदक़शी से पहले

खो सको जुनूूँ-मुहब्बत आना इस डगर को यारो

अन्यथा कहोगे मरना अच्छा हर सती से पहले

खूब मयकशी की हमने साथ साक़ी थी वो…

Continue

Added by Chetan Prakash on July 12, 2023 at 10:41am — No Comments

Monthly Archives

2026

2025

2024

2023

2022

2021

2020

2019

2018

2017

2016

2015

2014

2013

2012

2011

2010

1999

1970

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
22 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service