For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-49

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 49 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा -ए-तरह हिन्दुस्तान के मशहूर शायर जनाब इब्राहिम 'अश्क' साहब की ग़ज़ल से लिया गया है| पेश है मिसरा-ए-तरह

 

"ख़ामोश रहेंगे और तुम्हें हम अपनी कहानी कह देंगे"

22 112 22 112 22 112 22 22

फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन

22     22     22       22      22       22      22      22 

(बह्रे मुतदारिक की मुजाहिफ सूरत)

रदीफ़ :- कह देंगे 
काफिया :- आनी (कहानी, निशानी, ज़बानी, पुरानी आदि )
विशेष : जैसा कि तरही मिसरा देखने से ज्ञात होता है, उल्लिखित बहर में 22 को 112 या 211 अथवा 121 करने की  छूट है . 

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 25 जुलाई दिन शुक्रवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 26 जुलाई दिन शनिवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन से पूर्व किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | ग़ज़लों में संशोधन संकलन आने के बाद भी संभव है | सदस्य गण ध्यान रखें कि संशोधन एक सुविधा की तरह है न कि उनका अधिकार ।

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 25 जुलाई दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन
बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 15790

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बहुत खूब ग़ज़ल हुई है आ. हरप्रीत जी ..
बधाई ..
यहाँ एक थोड़ी सी सी खटकने वाली बात ये हुई कि मतले कि शुरुआत "कुछ दूर हमारे साथ चलो" इब्राहीम अश्क साहब, जिनका ये तरही मिसरा भी है, ने हूबहू ऐसे ही की है...
ये कोई दोष या इलज़ाम नहीं है लेकिन यदि संभव हो तो इससे बचा जाना चाहिए..
सादर    

आदरणीय हरजीत सिंह जी ग़ज़ल अच्छी है बधाई स्वीकार करें और आदरणीय निलेश भाई के कहने पर भी गौर फरमाएँ

aadarnie hrjeet sir bahut khoob gazal hardic badhai

आ. हरजीत सिंघ जी ,  बेहतरीन गज़ल कही है , आपको दिली बधाइयाँ ॥

हरजीत जी, अच्‍छी खूबसूरत ग़ज़ल कही आपने विशेषकर बह्र की रवानी को पुरअसर तरीके से प्रस्‍तुत किया।

आदरणीय हरजीत सिंह खालसाजी, आपकी ग़ज़ल की रवानी देखते ही बनती है. कथ्य भी लाज़वाब है.

दिल से बधाई स्वीकारें.

एक बात जो इस बहर की मात्रिकता को लेकर है, वो ये कि मिसरों में अक्सर बेहतर प्रवाह ग़ाफ़ की कुल संख्या के विषम होने से आता है.  लेकिन यहाँ कुल ग़ाफ़ की संख्या सोलह (१६) है, यानि एक सम संख्या है.

अतः आँखें अधिक खुली रखने की ज़रुरत है. इस शेर के मिसरा-ए-उला को देखें -

 

इश्क में लुट मिट जाओगे, तुम लाख लहू भी रो लोगे,  .....  कुल १५ गाफ़
दुनिया वाले लेकिन इसको, बस सादा पानी कह देंगे,
 
उला में इश्क के आगे ’तुम’  लगा कर और लाख लहू के पहले ’या’ कह कर इसे दुरुस्त किया जा सकता है. मिसरा यों होगा -
तुम इश्क में लुट मिट जाओगे, या लाख लहू भी रो लोगे,
दुनिया वाले लेकिन इसको, बस सादा पानी कह देंगे,
 
वैसे गुंजाइश और भी है.. प्लीज देख लीजियेगा..
शुभ-शुभ

सुन्दर ग़ज़ल पुरसर ..बधाई !!

हम कहने पर जब आएंगे, कुछ राज नहीं रह पायेगा,
होती है कैसे चाहत में, बरबाद जवानी कह देंगे,
वाह वाह ,,बहुत खूब...दाद कबूल कीजिये साहब 

बहुत सुन्दर ग़ज़ल लिखी है आ० हरजीत सिंह जी ,ग़ज़ल पढ़ते ही जो बात खटकी वो नीलेश जी कह चुके बाकि अशआर बहुत बढ़िया हैं बधाई आपको 

बहुत सुंदर गज़ल कही है आपने हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

जिस शाम तुम्हारा संग मिला, वो शाम सुहानी कह देंगे,बहुत खूब ....बहुत खूब ...बहुत खूब हरजीत जी. 

आदरणीय हरजीत सिंह जी सादर, सुन्दर गजल कही है . बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें.सादर.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Friday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service