For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग-1)

साथियों,
"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -1) अत्यधिक डाटा दबाव के कारण पृष्ठ जम्प आदि की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसके कारण "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2) तैयार किया गया है, अनुरोध है कि कृपया भाग -1 में केवल टिप्पणियों को पोस्ट करें एवं अपनी ग़ज़ल भाग -2 में पोस्ट करें.....

कृपया मुशायरे सम्बंधित अधिक जानकारी एवं मुशायरा भाग 2 में प्रवेश हेतु नीचे दी गयी लिंक क्लिक करें 

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2)

Views: 33795

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

शुक्रिया अफ़रोज़ साहिब ।

आ. समर सर,
दूसरी ग़ज़ल पहली से भी बेहतर हुई है.. ऐसा कम ही देखने को मिलता है...और यही आपकी ख़ूबी भी रही है..
इस ग़ज़ल के लिए ढेरों बधाईयाँ 

जनाब निलेश जी आदाब,बहुत बहुत शुक्रिया इस सुख़न नवाज़ी के लिए ।

वाह! ये ग़ज़ल भी शानदार। शेर-दर-शेर दाद के साथ मुबारक़बाद हाज़िर है आदरणीय समर कबीर सर। ढेरों बधाई। सादर।

जनाब महेन्द्र कुमार जी आदाब,बहुत बहुत शुक्रिया,सुख़न नवाज़ी के लिए आपका ।

बेहद उम्दा ग़ज़ल आ0 समर साहब.... क्या कहने !!!

जनाब आकाश जी आदाब,बहुत बहुत शुक्रिया ,नवाज़िश ।

 आदरनीय समर जी, बहुत ही सुंदर शायरी की मुबारकबाद 

बहुत बहुत शुक्रिया मोहन जी आदाब ।

आद० समर भाई जी दूसरी ग़ज़ल भी बहुत शानदार हुई शेर दर शेर दाद हाज़िर है 

v

वक़्त जब इम्तिहान का आया
छोड़ कर वो चला गया है मुझे

कोई मेरे सिवा न था उसमें
खोल कर दिल दिखा गया है मुझे

इन दोनों के लिए तो विशेष दाद लीजिये 

बहना राजेश कुमारी जी आदाब,सुख़न नवाज़ी के लिए बहुत बहुत शुक्रिया आपका ।

वाह ! दूसरी ग़ज़ल भी ! 

ये भी जानदार अश’आर से पूरी हुई है, आदरणीय समर साहब. 

याद फिर कोई आ गया है मुझे
ख़ूँ के आँसू रुला गया है मुझे .............  ख़ूँ के आँसू रुलाने वाले को लानत भेजिए साहब्. आप यों ही मुस्कुराते रहें. आमीन ! 

ये भी ऐज़ाज़ कम नहीं यारो 
पास दिल के रखा गया है मुझे............. इस शेर के होने के पीछॆ की नर्म भावनाओं को समुचित आदर देते हुए इतना ही कहूँगा, कि आदमी वही जगह पाता है जो वह दूसरों के लिए बनाता है. इक़बाल बना रहे हुज़ूर का.   

ज़िन्दगी थी तो साथ ग़म भी था
अब तो आराम आ गया है मुझे ............ ओह ! क्या ग़ज़ब की सचबयानी है ! सच है साहब, ग़म और मसाइल ही किसी ज़िन्दग़ी के होने की कहानी हुआ करते हैं. वर्ना आराम तो आखिरी मुद्रा को ही मिलती है.

कमाल साहब कमाल .. 

आके हुजरे में एक शब कोई 
ख़ुशबुओं में बसा गया है मुझे...............  वहवा वहवा ! हुजरे में शब के आने का मंज़र क्या ख़ूब साझा किया है आपने. और फिर उसका खुश्बुओं के आग़ोश में बसा देना. एक मुलायम-सा शेर हुआ है, साहब.  

वक़्त जब इम्तिहान का आया
छोड़ कर वो चला गया है मुझे.............   यही ज़माना है, यही दुनिया है. एक कठिन जीवन की सच्चाई बयान हुई है.

कोई मेरे सिवा न था उसमें
खोल कर दिल दिखा गया है मुझे........... वाह, समर भाई वाह. शक की बुनियाद को ऐसा ज़ोरदार झन्नाटा मिले तो कहना ही क्या ? बहुत ख़ूब ..

कहते कहते वो यार जग बीती
आप बीती सुना गया है मुझे................  ऐसे अंदाज़ का एक शेर, शायद आ० गुरप्रीत जी का,  थोड़ी देर पहले ही देखा है. मानव मनोविज्ञान का महीन अनुवीक्षण शाब्दिक हुआ है. बहुत ख़ूब 

है ये मिसरा सभी के होटों पर
"सब्र करना तो आ गया है मुझे"................ भाई, यह तो आयोजन ही आपके नाम है.. 

आफ़ियत है इसी में मेरी समर
वो करूँ , जो कहा गया है मुझे.................. मक्ते का भी ज़वब नहीं. आम इन्सान की सीमाओं को रेखांकित करता हुआ यह शेर बहुत ख़ूब बन पड़ा है. 

इस अच्छी और क़ामयाब ग़ज़ल के लिए दिल से दाद कह रहा हूँ. फिर से बधाइयाँ. 

शुभातिशुभ

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश जी स्वयं के प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के प्रायोजित कार्यक्रमों का चलन साहित्य और…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  जी ! //हापुस लँगड़ा नीलम केसर। आम सफेदा चौसा उस पर।।//... कुछ इस तरह किया जा सकता है.…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service