For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-81

परम आत्मीय स्वजन,

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 81वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा -ए-तरह जनाब अहमद मुश्ताक़ साहब की ग़ज़ल से लिया गया है|

 
जिन को लिखना था वो सब बातें ज़बानी हो गईं  "

 फाइलातुन        फाइलातुन        फाइलातुन        फाइलुन    

    2122              2122             2122            212

(बह्र: रमल मुसम्मन महजूफ़)
रदीफ़ :- हो गईं 
काफिया :- आनी (ज़बानी, कहानी, निशानी, पानी, पुरानी, दिवानी, जाफरानी, आदि)
 

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 24 मार्च दिन शुक्रवार को हो जाएगी और दिनांक 25 मार्च  दिन शनिवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

 

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 24 मार्च दिन शुक्रवार  लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन
बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 15578

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

मुह्तरम जनाब हेमंत . साहिब , ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया है , बस रदीफ़और बह्र के हिसाब से
थोड़ा वक़्त देने की ज़रूरत है , मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएँ ---

आदरणीय हेमंत क्7मार जी बेहतरीन अशआर के लिए तहे दिल दाद कबूल फरमाएँ!
आदरणीय मोहन बेगोवाल जी आदाब,बहुत ही सादगी वाले अशआर उकेरें हैं आपने अपनी ग़ज़ल में। हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

आ. मोहन जी, 
रचना बह'र में होती और ग़ज़ल के नियमों का पालन करती तो बेहतर होता ..
सादर 

मान्यवर एक शंका है -

"जिन (२) को (१ ?) लिख (२) था (२)"  

में 'को' एक मात्रिक होगा या कि दो मात्रिक. नियमानुसार दो मात्रिक होना चाहिए . कृपया शंका निवारण करें. वैसे मै इस क्षैत्र में अनाड़ी हूँ. अभी नर्सरी क्लास का विध्यार्थी हूँ.

आदरणीय रामअवतार जी..गज़ल में मात्राओं वाले शब्द ऐसे हैं जिनका अस्ल में वज्न तो (2) होता है , लेकिन पढ़ते समय अगर उन को हम तेज़ी से पढ़कर (1) वज्न वाले शब्द की तरह बोल सकें तो उसे (1) की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है..इसे मात्रा गिराना कहा जाता है...'को' भी ऐसा ही शब्द है..इस मिसरे में 'को' शब्द को (1) की तरह लिया गया है...देखिए..
जिन को लिखना
(2) (1) (2+2)--लिख+ना

बोलते वक्त कुछ ईस तरह होगा

जिन क लिखना (को की मात्रा गिरा दी गई है और उसे 2 की जगह 1 की तरह इस्तेमाल होगा.).

मैं भी अभी सीख रहा हूँ..जितना मालूम था बताने की कोशिश की है..
यहाँ पर गज़ल की कक्षा और गज़ल की बातें, इन दोनो लिंक्स पर गज़ल के बारे में सब कुछ मिल जाएगा आपको...इन लिंक्स पर जाकर गज़ल के बारे में मुकम्मल जानकारी मिल जाएगी..
बहुत अच्छी गज़ल है सीमा मिश्रा जी...आपकी सोच काबिले तारीफ़ है..मतला बहुत ही अच्छा लगा ..बाकी अशआर भी खूबसूरत हैं.

आ. सीमा जी,

ख़ालिस ग़ज़ल का मतला पेश किया है आपने.. हार्दिक बधाई 
बिटिया..एकवचन है जो रदीफ़ गईं और सभी के साथ मेल नही खा रहा है 
.
यूँ कर के देखिये 
तब हवेली के दरो दीवार सब गाने लगे
बेटियाँ जब उस हवेली की सियानी  हो गईं..
.
लाख कोशिश कर चुके हैं सलवटें जाती नहीं
जिस्म लगते हैं नए रूहें पुरानी हो गईं..आहाहा ..क्या ख़ूब .... बस ऐसे एकाध शेर से ग़ज़ल में होना सार्थक हो जाता है.
.
रात भर सोया नहीं मैं कश्मकश पैगाम की.. कुछ अधूरापन है इस मिसरे में ...लेकिन गिरह अच्छी लगाईं है आपने ..
इसे यूँ कर के देखिये ..
.

रात भर सोया नहीं, थी कश्मकश पैगाम की
.
बहुत बहुत बधाई ,,
सादर 

बहुत खूब सीमा मिश्रा जी, ग़ज़ल कहने का सद्प्रयास हुआ हैI मतला और चौथा शेअर बहुत ही उम्दा हैंI हार्दिक बधाई स्वीकारें तथा गुनीजनों की राय का संज्ञान लेंI     

लाख कोशिश कर चुके हैं सलवटें जाती नहीं
जिस्म लगते हैं नए रूहें पुरानी हो गईं ......बहुत उम्दा शेर हुआ है आदरणीया सीमा जी 

बाकि प्रयासरत  रहें हम सब यहाँ सीख रहे हैं ......

मोहतरमा सीमा मिश्रा जी आदाब,बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
"बिटिया'वाले शैर पर जनाब निलेश जी इस्लाह दे ही चुके हैं ।

आदरणीया सीमा जी, बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने. मतला खूब हुआ है. गिरह भी बढ़िया लगाईं है. शेर दर शेर दाद के साथ मुबारकबाद कुबूल फरमाएं. सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"दोहा छंद ++++++++++++ वार्ता निष्फल  शांति की, जारी है फिर युद्ध। कमी तेल औ’ गैस की,…"
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"सादर अभिवादन"
10 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम् "
18 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Apr 11
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service