For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-124

परम आत्मीय स्वजन,

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 124वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा -ए-तरह जनाब राहत इंदौरी  साहब की ग़ज़ल से लिया गया है|

"मेरे हिस्से में भी थोड़ी धूप आनी चाहिए "

 2122       2122       2122      212

फ़ाइलातुन   फ़ाइलातुन      फ़ाइलातुन           फ़ाइलुन

बह्र:  रमल मुसम्मन महज़ूफ़

रदीफ़ :-  चाहिए
काफिया :- आनी ( पानी, कहानी, निशानी, पुरानी, दानी आदि)

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार  को हो जाएगी और दिनांक 24 अक्टूबर दिन शनिवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

 

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन
बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 13889

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीया रचना जी नमस्कार। ग़ज़ल के बेहतरीन प्रयास के लिये बधाई क़ुबूल करें जी।

आ. रचना जी,

आप अच्छी ग़ज़ल कहती हैं इसलिए उन डिटेल्स में नहीं जाऊँगा जो समर सर पहले ही बता चुके हैं..
मतले में "बारिश का" यह शब्द भर्ती का है... नहर का पानी , ट्यूब वेल का पानी भी वही काम करेगा जो बारिश का पानी करेगा.. बहुत ही फाइन  पॉइंट है... आशा है आप मेरा मंतव्य समझेंगी ..
बाकी ग़ज़ल अच्छी हुई है..
बहुत बहुत बधाई 
सादर 

आदरणीय रचना जी नमस्ते, ख़ूबसूरत ग़ज़ल पर बधाई स्वीकार करें आदरणीया,छठा शेर बहुत कमाल हुआ है उस शेर के लिए विशेष बधाई स्वीकार करें।

आ. रचना बहन, अच्छी गजल हुई है । हार्दिक बधाई ।

2 1 2 2   2 1 2 2   2 1 2 2   2 1 2

आदमी हूँ,  यार सुन लो नींद आनी चाहिए !
सारे मसले फिर हुय़े हैं, फाँस जानी चाहिए !!

शायरी से दर्द का रिश्ता पुराना है, मगर,
तीरगी में भी होनी तो जिंदगानी चाहिए !

बिन मुहब्बत हमनवा सुन जिन्दगी होगी नहीं
चाहते हैं हम सभी को अक्ल आनी चाहिए !

शेख नासेह और काज़ी कुछ न कुछ कहते रहें,
दोस्ती रखनी अगर है मय पिलानी चाहिए !

राज़दाँ हो तुम सनम प्यारे बने रहना अभी,
दर ज़रूरत आपको तो लय मिलानी चाहिए !

रहबरों को चाहिए अमनो- अमन कायम रखें
बख्श दे वो आम-जन को सूझ आनी चाहिए !

दर्दो गम तो मुफलिसो का भी वही होता है,सुन
राजा हो या रंक सबको समझ भानी चाहिए  !!

गिरहः
हक़ बराबर है सभी का सच बयानी चाहिए !
मेरे हिस्से में भी थोड़ी धूप आनी चाहिए  !!

मौलिक एवं अप्रकाशित

आदरणीय चेतन जी नमस्ते, ख़ूबसूरत ग़ज़ल पर बधाई स्वीकार करें आदरणीय।

2 1 2 2 2 1 2 2 2 1 2 2 2 1 2

आदमी हूँ तुम समझ लो नींद आनी चाहिए
सारे मसले फिर हुय़े हैं, फाँस जानी चाहिए

शायरी से दर्द का रिश्ता पुराना है,मगर
तीरगी में भी होनी तो जिंदगानी चाहिए

बिन मुहब्बत हमनवा सुन जिन्दगी होगी नहीं
चाहते हैं हम सभी को अक्ल आनी चाहिए

शेख नासेह और काज़ी कुछ न कुछ कहते रहें,
दोस्ती रखनी अगर है मय पिलानी चाहिए

राज़दाँ हो तुम सनम प्यारे बने रहना अभी,
दर ज़रूरत आपको तो लय मिलानी चाहिए।

रहबरों को चाहिए अमनो- अमन कायम रखें
बख्श दे वो आम-जन को सूझ आनी चाहिए।

दर्दो गम तो मुफलिसो का भी वही होता है,सुन
राजा हो या रंक सबको समझ भानी चाहिए ।

गिरहः

हक़ बराबर है सभी का सच बयानी चाहिए।
मेरे हिस्से में भी थोड़ी धूप आनी चाहिए ।।

मौलिक एवं अप्रकाशित

आदरणीय चेतन प्रकाश जी

सादर अभिवादन
एक उम्द: तरही ग़ज़ल के लिए ढेरों बधाइयाँ स्वीकार करें.

जनाब चेतन प्रकाश जी आदाब, तरही मिसरे पर ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें ।

'आदमी हूँ तुम समझ लो नींद आनी चाहिए
सारे मसले फिर हुय़े हैं, फाँस जानी चाहिए'

मतले के दोनों मिसरों में रब्त नहीं है,और सानी मिसरे में 'मसले' ग़लत शब्द है सहीह शब्द है "मसअला" इसका बहुवचन "मसअले" और "मसाइल"देखियेगा ।

'तीरगी में भी होनी तो जिंदगानी चाहिए'

ये मिसरा बह्र में नहीं,यूँ कह सकते हैं:-

'तीरगी में भी तो होनी ज़िंदगानी चाहिए'

'शेख नासेह और काज़ी कुछ न कुछ कहते रहें'

इस मिसरे में 'नासेह' को "नासिह" लिखें ।

'राज़दाँ हो तुम सनम प्यारे बने रहना अभी,
दर ज़रूरत आपको तो लय मिलानी चाहिए।

इस शैर में शुतर गुरबा दोष है,और सानी में 'दर ज़रूरत' वाक्य ठीक नहीं है,इस शैर का सानी यूँ कर तो ऐब भी निकल जायेगा,वाक्य भी ठीक हो जाएगा:-

'तुमको भी हस्बे ज़रूरत लय मिलानी चाहिए'

'रहबरों को चाहिए अमनो- अमन कायम रखें'

इस मिसरे में 'अम्न-ओ-अमन'एक ही बात है, इसकी जगह "अम्न-ओ-अमाँ" कर लें ।

'राजा हो या रंक सबको समझ भानी चाहिए'

ये मिसरा बह्र से ख़ारिज है,देखियेगा ।

कुछ दिन पहले ब्लॉग पर आपकी एक ग़ज़ल पर मैंने टिप्पणी दी थी लेकिन आज तक आपने उसका जवाब नहीं दिया?

आदरणीय चेतन प्रकाश जी आदाब, तरही मिसरे पर ग़ज़ल का अच्छा प्रयास है बधाई स्वीकार करें। सादर। 

आदरणीय चेतन प्रकाश जी

सादर अभिवादन
एक उम्द: तरही ग़ज़ल के लिए ढेरों बधाइयाँ स्वीकार करें.

आ. चेनत प्रकाश जी,
आयोजन में सहभागिता हेतु बधाई .. रचना ग़ज़ल के फ़ॉर्मेट में है लेकिन ग़ज़ल नहीं है अत: आप उत्तरोत्तर सुधार करेंगे यही शुभकामना 
सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted blog posts
14 minutes ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
22 hours ago
Admin posted discussions
23 hours ago
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
23 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service