For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 81206

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय गोपाल नारायन जी, आपकी अस्वस्थता के समाचार ने चिंतित किया. दिन में पहला काम होगा आपसे कम-से-कम फोन पर बात करना. आशा है अब तक स्वास्थ्य में सुधार आया है. बदलते मौसम में बहुत से लोग,विशेषरूप से वरिष्ठ नागरिक, अस्वस्थ हो रहे हैं.सावधानी बरतनी पड़ेगी. रही बात मेरे जन्मदिन की...सच कहूँ तो मुझे भी सुखद आश्चर्य हुआ है सभी का इतना स्नेह पाकर. स्वयं को ही प्रश्न कर रहा हूँ क्या वास्तविक अर्थों में इतना मेरा प्राप्य था!!! आपने और अन्य सभी ने मुझे जो सम्मान और आदर दिया है वह अति भाग्यशाली व्यक्ति को ही नसीब होता है. ईश्वर मुझे बोध और शक्ति दे कि मैं इस प्राप्ति का मान रख सकूँ. सादर.
आदरणीया राजेश कुमारी जी, शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार. सादर.

आज दिनांक १८ नवम्बर को इस मंच के मननशील, ऊर्जस्वी, मार्गदर्शक, प्रधान सम्पादक तथा हमारे-आपके अग्रज आदरणीय योगराजभाईसाहब का जन्मदिन है.
हम सभी पारिवारिक सदस्यों की ओर से आपको जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएँ -

स्वस्त्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरायुरस्तु ।
विद्या विवेक कृति कौशल सिद्धिरस्तु ॥
ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु ।
वंशः सदैव भवता हि सुदिप्तोऽस्तु ॥

आप सदैव सकुशल आनंद से रहें, दीर्घायु प्राप्त करें. विद्या, विवेक तथा कार्यकुशलता की सिद्धि बनी रहे. ऐश्वर्य तथा बल की प्राप्ति हो. राष्ट्रभक्ति सदा बनी रहे. आपका वंश सदैव तेजस्वी बना रहे.


शुभं सदैव शुभं

शुभ जन्म दिन की ढेरों बधाईयाँ और  हार्दिक शुभ शुभकामनाएँ भाई श्री  योगराज प्रभ्कार जी, प्रभु आपको स्वस्थ सुखद,

और दीर्घायु जीवन प्रदान कर घर परिवार,समाज और राष्ट्र में महती योगदान का अवसर देता रहे | माँ शारदा की कृपा

बनी रहे | शुभ शुभ 

सादर  

आदरणीय योगराज जी को

जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं...

ईश्वर उन्हें हर क्षेत्र में सफलता और आनंद ही आनद प्रदान करे 

सादर 

आदरणीय गुरुदेव, मार्गदर्शक, अभिभावक, अग्रज श्री योगराज प्रभाकर जी, ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न, संपन्न और दिर्घायु रहें, जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ आदरणीय । आपका आशीर्वाद सदा प्राप्त होता रहे। कुछ मीठा हो जाय।

आदरणीय योगराज जी, आपको जन्म दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आजकल मेरा ओ बी ओ पर आना पहले से कम होता है, अत: उपरोक्त संदेश देर से पढ़ा...विलंब के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ।

     माँ वाणी के वरद पुत्र आ. प्रधान सम्पादक योगराज जी आपको जन्म दिन की ढेरों बधाइयां एवं अनंत  शुभ कामनाएं आपका जीवन निरामय, चिरायु एवं  मंगलमय हो इस शुभ अवसर पर मैं ईश से यही मंगल कामना करता हूँ  तथा माँ वाणी की आप पर सदा असीम कृपा बनी  रहे एवं आप हम सबका सदैव मार्गदर्शन करते रहें.

सादर,    

आ० सौरभ भाई जी, लक्ष्मण रामानुज लडीवाला जी, डॉ प्राची सिंह जी, सत्यनारायण सिंह जी, राजेश कुमारी जी :  
आपकी शुभ कामनायों के लिए हार्दिक आभार ।

आदरणीय योगराज भाई , आपको जन्म दिन की दिली बधाइयाँ । ईश्वर आपको सदा स्वस्थ और सुखी रखे ऐसी प्रार्थना करता हूँ ।

योगराज भाई, आपको जन्मदिवस की बहुत बधाई व अनंत शुभकामनायें l आप स्वस्थ्य रहें खुश रहें और चिरायु हों l

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
5 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
5 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
9 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service