For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 99450

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय समर कबीर साहब सादर नमस्कार, चार छह दिन पहले ही आपसे बात हुई होगी. तब ऐसी कोई जानकारी आपने नहीं दी थी.आज यहीं पढ़कर ज्ञात हुआ है. आपके भाई साहब की तबीयत ज्यादा खराब है. मैं भगवान् से बार-बार प्रार्थना करता हूँ कि आपके भाई साहब शीघ्र स्वस्थ होकर घर वापस आयें. आप धैर्य रखें अपना और परिवार वालों का ध्यान रखें. सादर 

आदरणीय समर कबीर साहब सादर आपके अनुज के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूँ। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। ईश्वर दयालु है। 

प्रिय भाई विजय निकोर जी,

जनाब योगराज प्रभाकर जी,

जनाब बाग़ी जी,

जनाब सालिक गणवीर जी,

जनाब सत्य नारायण सिंह जी,

जनाब तेजवीर सिंह जी,

जनाब वीरेन्द्र वीर मेहता जी,

जनाब अशोक रक्ताले जी,

जनाब सुरेन्द्र नाथ सिंह जी, 

जनाब अमीरुद्दीन जी,आदाब !

अल्लाह के फ़ज़्ल-ओ-करम से मेरे भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई और वो साथ ख़ैरियत के अब घर आ गया है ।

आप सब के स्नेह और दुआओं के लिए तहे दिल से शुक्रिय: अदा करता हूँ ।

यह खुशखबरी देने के लिए शुक्रिया, भाई समर कबीर जी।

जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवम शुभ कामनायें आदरणीय जानकी वाही जी।

अभी अभी आ. भाई योगराज जी की फेसबुक पोस्ट से ज्ञात हुआ कि उनके भ्राता जी का आकस्मिक निधन हो गया है । परम पिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे । 

ओह्ह अत्यंत दुखद सूचना।प्रभु परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दे।विनम्र श्रद्धांजलि

आदरणीय भाई योगराज जी के भ्राता श्री के आकस्मिक निधन की सूचना से समस्त ओ बी ओ परिवार स्तब्ध है और इस दु:ख की घडी में आपके साथ हैं। विनम्र श्रद्धान्जली।

आदरणीय प्रधान संपादक श्री योगराज जी के छोटे भाई रमेश भाई जी की आकस्मिक मृत्यु से ओ बी ओ परिवार दुखित है, इस संकट की घड़ी में परिवार में सभी को ईश्वर इस गहन दुःख बर्दाश्त करने की शक्ति दे और परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। श्रंद्धांजलि ।

आदरणीय भाई योगराज जी के भ्राता श्री के आकस्मिक निधन की सूचना से समस्त ओ बी ओ परिवार स्तब्ध है और इस दु:ख की घडी में आपके साथ हैं। श्रद्धान्जली। 

प्रिय भाई योगराज जी, 
आपके भ्राता जी के निधन के समाचार से मन दुखी है। भगवान जी से प्रार्थना है कि वह आपको शक्ति दें।
विजय निकोर

उस्ताद ए मुहतरम जनाब समर कबीर साहब आदाब ।

फरजन्द और भाई जान की तबीअ़त अब कैसी है। 

सभी दुआ़गो हैं। आप हम सब की हिम्मत और हौसला हैं।

इन्शा अल्लाह आप जल्द ही इस परेशानी से निजात पाएंगे। आमीन। 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
22 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
22 hours ago
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
yesterday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
yesterday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service