For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-34 (विषय: "इतिहास")

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
वर्ष 2018 की पहली "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. गोष्ठी के पिछले 33 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, यह वास्तव  में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उनपर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-34
विषय: "इतिहास"
अवधि : 30-01-2018  से 31-01-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
10. गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 11104

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

मुहतर्मा नीता साहिबा ,सुन्दर लघुकथा हुई है ,मुबारकबाद क़ुबूल फरमायें।

अच्छी लघुकथा कही है आदरणीया नीता दी| हार्दिक बधाई|

हार्दिक बधाई आदरणीय नीता कसार जी।बेहतरीन लघुकथा।

आदरणीया नीता दीदी सादर वन्दन,उत्तम रचना हुई है। 'इतिहास' से इसे जोड़ना जरा मुश्किल अवश्य लग रहा है। सादर हार्दिक बधाई

सुंदर कथ्य और रोचक प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई आद0 नीता जी । 

आद0 नयना कसार जी सादर अभिवादन। बढिया लघुकथा का प्रयास। पर क्या यह विषय को परिभाषित कर रहा है, मुझे सन्देह है। प्रतिभागिता के लिए बधाई

अच्छी लघुकथा है आ. नीता जी. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. रचना विषयानुकूल होती तो बेहतर होता. //मैं भी ना निरी बुद्धू ठहरी,बेटियाँ तो साँझी होती है ।// इस पंक्ति की आवश्यकता नहीं है. सादर.

आदरणीय नीता कसार जी इस बढ़िया लघुकथा के लिए. हार्दिक बधाई.

आदरणीय नीता कसार जी अच्छे कथ्य पर रची गयी कथा सहज ही सुंदर बनी है।लेकिन विषय पर तर्कसंगत होने में मुझे भी संदेह है। बरहाल अच्छी रचना के लिये बधाई नीता जी।

बहुत कसावट के साथ चुस्त  संवादों  में पिरोई हुई सुन्दर कथा   हार्दिक बधाई आदरणीया नीता जी 

मेहनत पार लगाए
शेफ़ से किताब निकालते हुए हाथ डॉक्टरेट की डिग्री के लिए तैयार की गई थीसिस पुस्तिका पर जा लगा। हिल कर वह सामने आ गई। उसे उठाया और प्यार से सहलाने लगा।
पहला पृष्ठ खोलते ही वहां मुद्रित परिजनों के प्रति समर्पित सन्देश पढ़ते हुए सीना चौड़ा हो गया।
जैसे ही आगे पढ़ना शुरु किया साक्षात दृश्य सामने उभर आए।
पिता जी कह रहे थे, “ अपनी जितनी औकात थी,उससे जियादा जोर लगा दिया भाई। अब और पढ़ाना म्हारे बस का ना है। कोई छोटी-मोटी नौकरी देख ले या काम-धंधा कर ले। अपनी तो कड़ ढिल्ली हो ली है बस।”
गर्दन झुकाए उनकी बातें सुनीं और कहा, “ठीक है जी। आगे पढूँगा तो आपसे कोई खर्चा न मांगूँगा। जैसे बन पड़ेगा खुद देख ल्यूँगा।”
इससे आगे बोलने की हिम्मत भी नहीं रही। भूगोल में स्नातकोत्तर करने के बाद भी खाली ही बैठा था घर पर। यूनिवर्सिटी में सीमित सीटें थी स्कॉलर्स की। प्रवेश परीक्षा में सर्वोच्च रैंक मिला था। मौका नहीं गंवाना था इसीलिए काम भी शुरु किया और पढ़ाई भी।
तीन साल के दौरान चौमासा,सर्दी और गर्मी सभी एक साइकिल पर घूम कर गुजारे। दूर-दूर के गांवों की मैपिंग की। उसका बढ़िया रिकॉर्ड बनाया। पूरे मनोयोग से थीसिस लिखी।
जून की झुलसाती गर्मी में साइकिल पर गांव से बीस किलोमीटर दूर,गाइड के पास तैयार थीसिस लेकर गया। डोर बेल बजायी। तो अंदर से आ रहे अधेड़ प्रोफेसर ने कहा, “ बोलो! क्या काम है?”
“जी.. नमस्ते सर। यह थीसिस पूरी कर चुका हूँ। आप देख लेते।”
“आज वक्त नहीं है कल आना।”
“जी।”
दुपहरी में वापसी की।
लगातार दस दिन ऐसे ही चला। ग्यारहवें दिन गाइड ने कहा, “कल सुबह नौ बजे आ जाना।”
अगले दिन साइकिल बर्दाश्त न कर पाई और बीच रास्ते चेन टूट गई। बमुश्किल खींच-तान करके साढ़े नौ बजे पहुँच पाया।
“मैं तेरा नौकर हूँ, पूरा दिन तेरा इन्तिज़ार करता रहूँगा? भाग यहाँ से। नहीं देखना मुझे कुछ।”
एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा। इतने दिन के धक्के,साइकिल की चेन का टूटना,गर्मी में बुरी हालत और उस पर रुक्ष व्यवहार,संयम जवाब दे गया, “ तेरे जी में क्या है?”
“कैसे बोल रहा है?”
“हाँ सही बोलूँ हूँ, बता?”
आँखों में आई चमक के साथ रौब से, “एक लाख लगेगें। ले आ।”
धीरे-से गेट से बाहर हुआ,सड़क पर आते ही, “ स्साले आ बाहर मैं देखता हूँ तुझे।”
गाइड चुप-चाप घर के अंदर घुस गया।
युनिवर्सिटी में उसके कक्ष में भी हाथापाई हो गई। अन्य प्रवकताओं ने बीच-बचाव कर गाइड बदलने की सलाह दी। ऐसा करने के लिए अर्जी देने गया तो क्लर्क बोला, “ दुर्व्यवहार के कारण तुम तो ब्लैकलिस्टेड हो चुके हो,पंजीकरण रद्द हो गया तुम्हारा।”
हृदय कुंठा से भर गया।
“आज फिर अपने इतिहास में खो गए ज़नाब?”
पीछे से पत्नी ने चुटकी ली तो तन्द्रा भंग हुई।
“ इतिहास ? हाहा.. जिसे मैं रच न सका।”
“मेहनत जो की वह तो काम आई,प्रशासनिक अधिकारी क्या यूँ ही बन गए?”
“सही कहती हो, इंसान ,इंसान के लिए बाधा खड़ी करता है,तो प्रतिभा और मेहनत से अर्जित ज्ञान उसे पार करवाते हैं।”
कहते हुए थीसिस पुस्तिका को पुनः सँभाल कर रख दिया।
मौलिक एवं अप्रकाशित

बहुत सुंदर और सार्थक सृजन। बेहतरीन शीर्षक और बेहतरीन समापन पंचपंक्ति के बीच नकारात्मक अनुभव को फ्लैशबैक में बाख़ूबी शाब्दिक करते हुए परिश्रम की सकारात्मक परिणति विषयांतर्गत बेहतरीन शिल्प में पेश की गई है। सादर हार्दिक बधाई आदरणीय सतविंदर कुमार राणा जी। हालांकि यह कथानक कहानी और उपन्यास के लिए भी उपयुक्त है!

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आपकी प्रस्तुति का हार्दिक धन्यवाद  परन्तु, रचना सोलह मात्राओं खे चरण…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण भाईजी, चौपाई छंद में आपने प्रदत्त चित्र को उपयुक्त शब्द दिये हैं. सुगढ़ रचना के…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। तुकांतता के दोष में…"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
2 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद आभार आपका लक्ष्मण भाईजी"
3 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद लक्ष्मण भाई "
3 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी आदरणीय अशोक भाईजी  चौपाई में चित्र का  सम्पूर्ण  चित्रण हुआ है।…"
3 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चप्पल उसकी सिली न जाती। बिन चप्पल के वह रह जाती।।....वाह ! वाह ! प्रदत्त चित्र की आत्मा का भाव आपने…"
5 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण भाईजी चित्र को विस्तार से छंद बद्ध करने के लिए हार्दिक बधाई । कुछ त्रुटियाँ मेरी नजर…"
7 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त चित्र को साकार करती बहुत सुंदर चौपाइयाँ हुई हैं। बहुत बहुत…"
8 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service