For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

शरद सत्र -2013-14 हेतु ओपन बुक्स ऑनलाइन प्रबंधन टीम व कार्यकारिणी टीम का पुर्नगठन...

प्रिय ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्यो !
यथोचित अभिवादन ।

 

बड़े ही हर्ष के साथ कहना है कि ओपन बुक्स ऑनलाइन के बेहतर संचालन हेतु आज दिनांक 01 अक्टूबर 2013 से "शरद सत्र" के लिए पुर्नगठित "ओपन बुक्स ऑनलाइन प्रबंधन टीम" तथा "ओपन बुक्स ऑनलाइन सदस्य कार्यकारिणी" प्रभावी हो गई है |

साथियो, "ओ बी ओ प्रबंधन टीम" में कोई बदलाव नहीं हुआ है । 

"ओ बी ओ कार्यकारिणी टीम" में जहाँ इसबार दो युवा, ऊर्जस्वी एवं ओ बी ओ के प्रति समर्पित सदस्यों यथा श्री बृजेश नीरज और श्री अरुन शर्मा अनंत को शामिल किया गया है वही श्री अरुण कुमार निगम जैसे वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्तित्व को भी मौका दिया गया है ।   

 

प्रबंधन व कार्यकारिणी सदस्यों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ | उम्मीद है,  आप सबकी निगेहबानी में ओ बी ओ नित्य नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा |

 

गणेश जी "बागी"
संस्थापक सह मुख्य प्रबंधक
ओपन बुक्स ऑनलाइन

ओपन बुक्स ऑनलाइन प्रबंधन टीम

*(शरद सत्र - २०१३-१४)

गणेश जी "बागी"
संस्थापक सह मुख्य प्रबंधक

योगराज प्रभाकर
प्रधान संपादक

 

सौरभ पाण्डेय
सदस्य टीम प्रबंधन

राणा प्रताप सिंह
सदस्य टीम प्रबंधन

डॉ प्राची सिंह
सदस्य टीम प्रबंधन

***

ओपन बुक्स ऑनलाइन सदस्य कार्यकारिणी

*(शरद सत्र - २०१३-१४)


राजेश कुमारी अरुण कुमार निगम  संजय मिश्र "हबीब"

 

संदीप कुमार पटेल
विन्ध्येश्वरी त्रिपाठी विनय
बृजेश नीरज
अरुन शर्मा 'अनन्त' 

 

*शरद सत्र - २०१३-१४ ( १ अक्टूबर-१३ से ३१ मार्च-१४ तक )

 

Views: 6104

Reply to This

Replies to This Discussion

हार्दिक आभार आदरणीया

नयी टीम की कार्यकारिणी को हार्दिक बधाइयाँ .

आदरणीय नीरज जी आपका हार्दिक आभार!

आभार आदरणीय नीरज कुमार जी................

हार्दिक आभार नीरज भाई

प्रबन्धन और कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन और मनोनित सदस्यों को मेरी हार्दिक और सादर शुभकामनाएँ.

कार्यकारिणी समिति में नये सदस्यों का मनोनयन और उनकी उपस्थिति न केवल स्वागतयोग्य है, बल्कि उनकी अबतक उनकी क्षमताओं को देखते हुए मंच की अपेक्षाओं की सीमाएँ अत्यंत विस्तार पाती दिख रही हैं. यह अवश्य है कि नव-चयन और नव-समिति सतत चलती रहने वाली प्रक्रिया है. लेकिन यह भी सत्य है, कि सभी सदस्यों की तथ्यपरक तथा उत्साहजनक संलग्नता दायित्व-निर्वहन को नए आयाम देगी.  पदों की गरिमा आम सदस्यों की अपेक्षाओं की परिपूर्णता और समिति के संतोष की कसौटी पर ही परखी जाती है.

मैं कविहृदय आदरणीय अरुण निगमजी की उपस्थिति से जहाँ व्यक्तिगत तौर पर आश्वस्त हूँ, वहीं रचनाधर्मी भाई बृजेश नीरज जी और साहित्यप्रेमी भाई अरुन अनन्त जी की उत्साहित करती उपस्थिति से संतुष्ट हूँ.

पूर्ण विश्वास है, कि शरद सत्र के प्रबन्धन और कार्यकारिणी सदस्यों की टीम दायित्व-निर्वहन की प्रक्रिया को अपनी-अपनी व्यक्तिगत सीमाओं के बावज़ूद एक नया विस्तार देने में सक्षम होगी और यह साहित्यिक मंच अपने उद्येश्य और दर्शन को मूर्त होता देखेगा. 

सादर शुभेच्छाएँ

 आदरणीय सौरभ जी आपका हार्दिक आभार! इस मंच की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूं, यह मेरा प्रयास होगा!

आपका सतत मार्गदर्शन मेरे लिए उपयोगी होगा!

सादर!

आदरणीय सौरभ भाई जी, हृदय से आभार....निश्चय ही, हम होंगे कामयाब.................

आदरणीय सौरभ सर आपके विश्वास पर खरा उतरने हेतु हर तरह का भरसक प्रयास रहेगा, आपका सानिध्य एवं मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है.

शरद सत्र - २०१३-१४  के लिए ओ बी ओ टीम प्रबंधन के पुनर्गठन पर सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाए | विशेषकर टीम में नव सम्मिल्लित स्नेही सदस्यों श्री अरुण कुमार निगम, श्री बृजेश नीरज एवं श्री अरुण शर्मा "अनंत" का हार्दिक स्वागत, बधाई एवं शुभकामनाए |

 आदरणीय लक्ष्मण जी आपका हार्दिक आभार!

आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद जी , हृदय से आभार.................

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"यह रचना #अनुष्टुप_छंद में रचने का प्रयास किया है। हिन्दी में इस छंद का प्रयोग कम है लेकिन मेरा…"
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"झूठों ने झूठ को ऊँचे, रथ पर बिठा दिया और फिर उसे खूब, सुंदर सा सजा दिया   पहिये भी गवाहों के,…"
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद "
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"शुक्रिया मनजीत जी, बहुत आभार। ।  //तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।// हा हा हा, तिलकराज…"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" आदरणीय अजय गुप्ता जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए। तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय ऋचा जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए, विद्वानों की राय का इंतज़ार करते हैं।"
5 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी पटल पर ग़ज़ल का शुभारंभ करने की बहुत बहुत बधाई , विद्वान मार्गदर्शन करेंगे।"
6 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"हौसला अफजाई के लिए शुक्रिया अजय जी , जी बिल्कुल गुणीजनों की बारीकियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है…"
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार ऋचा जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है।  हमेशा की तरह आपने अच्छे भाव पिरोये हैं। इंतज़ार है गुणीजनों…"
8 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"अच्छी ग़ज़ल हुई है मंजीत कौर जी। बारीकियों पर गुणीजनों की राय का इंतज़ार है। "
8 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें   आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें    ग़म…"
8 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"नमस्कार भाई जयहिंद जयपुरी जी,    मुशायरे की पहली ग़ज़ल लाने के लिए बधाई।  दिए गए मिसरे…"
9 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service