For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक घोषणा:-महीने का सक्रिय सदस्य (Active Member of the Month)

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि OBO परिवार के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय OBO प्रबंधन द्वारा किया गया है, इसके लिये सितम्बर माह से प्रत्येक महीने के १ तारीख को सदस्य के पिछले महीने के गतिविधि को आधार मानकर OBO परिवार के किसी एक सदस्य का चुनाव "महीने का सक्रिय सदस्य" ( Active Member of the Month ) के रूप मे किया जायेगा तथा उनका छाया चित्र संक्षिप्त परिचय के साथ OBO के मुख्य पृष्ठ पर पूरे महीने के लिये लगाया जायेगा |

महीने का सक्रिय सदस्य ( Active Member of the Month ) का चुनाव करते समय OBO प्रबंधन निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगी,
१-ब्लॉग और फोरम पर सदस्य की सक्रियता रचना / टिप्पणी के रूप में,
२-chat पर सदस्य की सक्रियता,
३-अन्य सदस्यों के साथ व्यवहार,

आशा है कि ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के इस कदम की सराहना आप लोगो से मिलेगी, यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य लिखेंगे |

संशोधन :-

1-ओ बी ओ प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि माह अगस्त2011 से "महीने का सक्रिय सदस्य" ( Active Member of the Month ) का छाया चित्र ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर अत्यंत संक्षिप्त परिचय के साथ लगाया जायेगा |

2-ओ बी ओ देगा "महीने के सक्रिय सदस्य" को नकद पुरस्कार :-  माह जनवरी २०१२ से "महीने के सक्रिय सदस्य" (Active member of the month) को पुरस्कार स्वरूप ११०० रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. यह पुरस्कार "ग्रिक्स टेक्नोलोजीज (प्रा) लिमिटेड", मोहाली (पंजाब) द्वारा प्रायोजित किया गया है. 

3-पुरस्कार राशि का बैंक ड्राफ्ट केवल भारत में भुगतेय और प्रमाण पत्र भारत के पते पर ही भेजा जायेगा |

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जाएगी , यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |
आप सबका अपना ही
एडमिन
OBO

Views: 27592

Reply to This

Replies to This Discussion

माह का सक्रिय सदस्य चुने जाने पर  लक्ष्मण धामी भैय्या आपको हार्दिक बधाई ,आप इसी तरह साहित्य सेवा में समर्पित रहें |माँ शारदे का वरद हस्त आपके शीश पर हो |

आ0 राजेश दीदी, इस भावनापूर्ण स्नेहाशीष के लिए किस तरह धन्यवाद कहूँ. इस स्नेहाशीष से इस समय मुझे  अनपढ़ बहन की याद हो आई है . साहित्य की समझ ना होते हुए भी जो मुझे लिखने को प्रेरित करती रही है . ओ बी ओ परिवार में तो प्रोत्साहन देने वाली बहनों की कमी नहीं है .आपका सब का स्नेहाशीष मिलता रहे यही कामना है .
शुभ शुभ ...

हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ आदरणीय लक्ष्मण भाई.
विगत माह आपकी सक्रियता अत्यंत सकारात्मक रही है तथा आपका रचनाकर्म अत्यंत उत्साहवर्द्धक रहा है. इस हेतु इस मंच ने आपको सर्वश्रेष्ठ सक्रिय सदस्य के रूप में सम्मानित किया है. हम सभी सदस्यों को हार्दिक प्रसन्नता है. मंच के प्रति आपकी यह भावना उत्तरोत्तर बढ़ती रहे तथा अन्य सस्यों को उत्साहित व सुप्रेरित की रहे.
शुभ-शुभ

आ0 भाई सौरभ जी, आप सभी ने मुझे सक्रियता का सम्मान देकर चलना सीखते पाँवों को सभल कर दौड़ने  के लिए  उत्साहित किया है . यह आप सभी का बड़प्पन है . प्रयास करूँगा, कि आप सब की उम्मीदों पर खरा उतारूँ. समस्त ओ बी ओ परिवार का स्नेहाशीष मिलता रहे यही कामना है .
शुभ शुभ ...

आदरणीय लक्ष्मण भाई धामी 

गत माह की आपकी सक्रियता के लिए / महीने का सक्रिय सदस्य / सम्मान के लिए  मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

माह का सक्रिय सदस्य चुने जाने पर आदरणीय धामी जी को हार्दिक बधाई।

आ0 भाई बृजेश जी , शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार .

आदरणीय धामी जी

मा० एडमिन ने आपको जो सम्मान दिया उसके आप हक़दार थे i मै तो हमेशा ही आपकी गजलो  का प्रशंशक रहा हूँ i आपको सम्मान बहुत बहुत मुबारक i

आ0 भाई गोपाल जी, यह सब इस परिवार का बड़प्पन है . लिखने को तो लंबे समय से लिखा रहा हूँ पर इस परिवार मे आकर जो खुशी का अहसास मिला है वह बयान नही कर सकता. लेखनागत कमियों को सुधारने और स्नेह का जो वातावरण मुझे यहा मिला है , मेरे लिए एक अनमोल खजाना है . यह खजाना बरकरार रहे यही . कामाना है. शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद .

आदरणीय लक्ष्मण धामी जी ,  महीने के सक्रिय सदस्य चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥

आ0 भाई गिरिराज जी स्नेह्मयशुभ कामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद .

गत माह के सक्रीय सदस्य चुने जाने पर आपको बहुत-बहुत बधाइयाँ आदरणीय लक्ष्मण धामी जी

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
2 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
3 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
8 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
Sunday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
Saturday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service