For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 91841

Reply to This

Replies to This Discussion

प्रथम पुरुस्कार के लिए बहुत बहुत बधाई आपको आदरणीया राजेश दीदी!

आपका नृत्य देखा, कितना मधुर लगता है आपको मंच पर सक्रिय देखना, कभी कविता गज़ल सुनते हुये तो कभी हावभाव मे| आपसे प्रेरणा मिली है हर गतिविधि मे निर्भय होकर शामिल होने के लिए|

आदरणीय सौरभ जी का नवगीत सस्वर "आओ साथी बात करें हम"  बहुत पसंद आया| जिन साथियों को आदरणीय सौरभ जी की रचनाओं का रसास्वादन करना है वे यहाँ देख सकते है|  उनके और भी गीत यहाँ है|

और यह छोटी गुड़िया तो कमाल की है, बहुत सारा स्नेह!!

सादर !!

सबसे पहले तो प्रिय गीतिका जी इतने सुन्दर प्रोफाइल पिक्चर के किये बधाई लो|आपका बहुत- बहुत आभार ये परफोर्मेंस अच्छी लगी ,आपके शब्दों ने अभिभूत किया ,आपकी बधाई दिल से स्वीकार ,दो दिन से नेट ख़राब था,और बहुत अधिक व्यस्तता भी थी सो देर से आना हुआ पोस्ट पर ,इस वक़्त भी घर में वाईट वाश चल रहा है.   

अत्यंत मोहक मनभावन प्रस्तुति आदरणीया राजेश  जी , पुरस्कार हेतु आपको हार्दिक बधाई ! अग्रज श्री को सुनना भी अद्वितीय अनुभव है , उपकृत हुए हम आपके इस पोस्ट के साझा करने से !! साधुवाद !!!

अभिनव अरुण जी आपका दिल से आभार ,आदरणीय सौरभ जी की विडियो भी EMBEDED करते हुए साथ ही अपलोड हो गई ,अच्छा हुआ उनके काव्य पाठ का आनंद भी साथ साथ के रहे हैं बहुत बहुत आभार| 

आप बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, आदरणीया. आपको आपकी कला के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ. आप उत्तरोत्तर प्रयोगधर्मी रहें और सफल कलाकार के रूप ख्यातिवान हों.

सादर

एक लो तो एक फ्री के तौर पर मुझे उपलब्ध कराने के लिए आपका साधुवाद. ...  :-)))))))

उस रोज भैयानवाला के कॉलेज में मेरे तीन घण्टों के थकाऊ सेशन और लगातार यात्राओं के चलते अवरुद्ध हो गये गले से हो रहा काव्य-निवेदन सुनने में तनिक झुंझलाऊ तो है, लेकिन चलता है  के आधार पर सुधीजन स्वीकार कर रहे हैं,  यही मेरे लिए संतुष्टि का कारण है .. :-))))

सादर धन्यवाद..

एक लो तो एक फ्री  ...हहाहाहा ये भी खूब कही आदरणीय सच में लगता है सारी विडियो चिपक कर ही आ गई ,चलो अच्छा हुआ जिसने विडियो ग्रुप में इन का आनंद नहीं उठाया तो यहाँ उठाएंगे | आपकी बधाई दिल से स्वीकार ,सादर आभार|  

परम आदरणीय मित्रों.

सादर / सस्नेह 

सादर अवगत कराना है कि राष्ट्र के प्रति अन्य दायित्वों के निर्वहन के साथ साथ ..भारतीय कृषक दल ..में प्रदेश महा सचिव, का दायित्व आज मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया है. आप सब का स्नेह एवं मार्ग दर्शन सदैव अपेक्षित रहेगा. 

Attachments:

बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ, आदरणीय. आप अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें, यही प्रार्थना है.

सादर

आदरणीय प्रदीप कुमार जी आपको बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनायें. 

भारतीय कृषक दल ..में प्रदेश महा सचिव के पद पर शुशोभित होकर दायित्व वहन के जिम्मेदारी लेने के लिए हार्दिक बधाई एवं सफलता के लिए शुभकामनाए 

इस उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आद० प्रदीप सिंह कुशवाहा भाई जी.

आदरणीय प्रदीप जी, इस उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई!

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"धन्यवाद आदरणीय "
43 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रणाम भाई अखिलेश जी, क्या ही सुंदर चौपाईयां हुईं हैं। वाह, वाह। फागुन का पूरा वृतांत कह दिया…"
43 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"बौर से फल तक *************** फागुन आया ऐसा छाया, बाग़ आम का है बौराया भरी मंजरी ने तरुणाई, महक रही…"
5 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें  हम ज़माना नहीं कि  तुझ से…"
5 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" दिल रुलाना नहीं कि तुझसे कहें  हम ज़माना नहीं कि तुझसे कहें   फ़क़त अहसास है…"
6 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"भाई अजय गुप्ता जी, मेरी नजर में बहुत शनदार रचना हुई है। इसके लिए बहुत बहुत बधाई। अनुष्टुप छंद तो…"
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"यह रचना #अनुष्टुप_छंद में रचने का प्रयास किया है। हिन्दी में इस छंद का प्रयोग कम है लेकिन मेरा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"झूठों ने झूठ को ऊँचे, रथ पर बिठा दिया और फिर उसे खूब, सुंदर सा सजा दिया   पहिये भी गवाहों के,…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"शुक्रिया मनजीत जी, बहुत आभार। ।  //तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।// हा हा हा, तिलकराज…"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" आदरणीय अजय गुप्ता जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए। तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय ऋचा जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए, विद्वानों की राय का इंतज़ार करते हैं।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service