For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 94614

Reply to This

Replies to This Discussion

मंच के एक सक्रिय सदस्य का यूँ छोड़कर चला जाना कितना दुखद है |  अलबेला जी हमारी यादों में जीवित रहेंगे | प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे |

विनम्र श्रद्धांजलि ! :(

बहुत ही दुखद समाचार! अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा!

उन्हें मेरा नमन!

ओह्ह ! अत्यंत दुखद ! हमेशा सबको हँसाने वाला कवि आज रुला रहा है ! ईश्वर उन्हें उनकी आत्मा को शांति दे उनके परिजनों को साहस !

ओऽऽऽह.. .  !! ..

कौतुक करना और अपनी प्रस्तुति शैली से हठात चौंका देना मानो उनका दिलबहलाऊ शगल था. आखीर तक बना रहा. 

अधिक दिन भी नहीं बीते आदरणीय अलबेलाजी से मेरी चैटिंग हुई थीं.

ओबीओ के आयोजनों में इधर शिरकत नहीं कर रहे थे. मेरे आत्मीय ’उलाहने’ पर उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में कहा था - बस देखते जाइये आदरणीय, आपकी शान में हाज़िर होता हूँ. थोड़ा फ़्री होलूँ.

आज एकदम से फ़्री हो गये आदरणीय अलबेलाजी.

बहुत कुछ करने का हौसला लिए अचानक गुम गये. वो भी इस तरह !!

बहुत याद आओगे, यार.. ज़िन्दग़ी भर...  अभी थोड़ा रो लेने दो.. ...

मेरे हाथ लिखते हुए काँपने लगे हैं, एक परिजन का यूँ चले जाना अत्यंत दुखदायक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 

ओह्ह्ह्हह हे प्रभु ....वही हुआ जिसका कई दिनों से डर लग रहा था.आज का दिन ही खराब है ,दिन भी नहीं निकला था अपने एक नजदीकी रिश्तेदार (जो ३५ वर्ष के थे )की मृत्यु का समाचार मिला और अब दिन के डूबने से पहले ये मनहूस खबर.अभी कुछ दिन पहले ही मुझसे चैट हुई थी अलबेला जी की बात करते ही हमेशा मुझे थैंक्स कहते थे ओबीओ से उनको जोड़ने के लिए| भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे दुखी दिल से विनम्र श्रधांजली दे रही हूँ इससे अधिक कुछ कहने की हिम्मत नहीं|    

आदरणीय अलबेला जी, एक ऐसा व्यक्तित्व जो हमेशा एक नया अंदाज लिए होता था. कई बार उनसे चैटिंग पर ऐसा लगता मानो सम्मुख ही हों, तरह-तरह की स्मायली देना ,हमेशा मिलने का वायदा किया करते थे. जो सिर्फ अब यादें बनकर रह गई है ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घडी में सामर्थ्य प्रदान करे

अत्यंत ही दुखद समाचार है. भावभीनी श्रद्धांजलि...................

ओह!

यह क्या कैसे हुआ आदरणीय.

बड़ा दुखद समाचार है...ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को दुःख झेलने की शक्ति दें।

मन इस बात को स्वीकारने को हामी नहीं भरना चाहता। हमारे परिवार के सदस्य श्री अलबेला जी का अवसान, सहसा विश्वास नहीं हो पा रहा ..... ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे
ईश्वर उनके परिवार को यह महान दुःख सहन करने की क्षमता दे,
ॐ शांति शांति शांति

अकथनीय पीड़ादायक समाचार सुन कर निशब्द हूँ। भगवान अलबेला जी की आत्मा को शांति दें और

उनके परिवार को शक्ति दें।

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि बहुत ही दुखद

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
2 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
4 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
8 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर,           जब ऐसा लगता था धीरे-धीरे सभी नियमित सदस्यों के पास…"
Sunday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जिस प्रकार हम लाइव तरही मुशायरा, चित्र से काव्य तक, obo लाइव महा उत्सव इत्यादि का आयोजन करते हैं…"
Saturday
सतविन्द्र कुमार राणा replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"मैं लगभग 10 वर्ष पहले इस मंच से जुड़ा, बहुत कुछ सीखने को मिला। पारिवारिक व्यस्तता के कारण लगभग सोशल…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर हमारे समूह में कोई व्यवसायी हैं और उनके पास कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड्स हों तो वे इसके…"
Saturday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सदस्यों में रुचि के अभाव ने इसे बंद करने के विचार का सूत्रपात किया है। ऐसा लगने लगा था कि मंच को…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" एक दुखद स्थिति बन रही है. लेकिन यह नई नहीं है. जब आत्मीयजनों और ओबीओ के समृद्ध सदस्यों की…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service