For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-34 (विषय: "इतिहास")

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
वर्ष 2018 की पहली "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. गोष्ठी के पिछले 33 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, यह वास्तव  में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उनपर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-34
विषय: "इतिहास"
अवधि : 30-01-2018  से 31-01-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
10. गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 15358

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

पत्र शैली में प्रदत्त विषय पर क्या ख़ूब लघुकथा हुई है आ. मोहम्मद आरिफ़ जी. मेरी तरफ़ से भी हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

हार्दिक आभार आदरणीय महेंद्र कुमार जी । सादर ।

अद्भुत प्रयोग! हार्दिक बधाई आदरणीय मोहम्मद आरिफ़ जी।

हार्दिक आभार आदरणीय सतविंद्र कुमार जी । सादर ।

 पत्र लेखन में सदियों से यह झूठ प्रचलन में है सो मैंने भी बोल दिया //   मुग्ध  कर दिया आपकी इस पंक्ति ने . पत्र शैली में लिखी कथा तो लाजवाब है ही   हार्दिक बधाई आदरणीय मोहम्मद आरिफ जी 

लघुकथा पर अपनी अमूल्य प्रतिक्रिया से सफल बनाने का बहुत-बहुत आभार आदरणीया प्रतिभा पांडे जी ।

//वर्तमान जी, आशा है आप सकुशल एवं खुश होंगे, हालाँकि यह झूठ है // - बहुत गहरा तंज। सादर बधाई स्वीकार करें आदरणीय मोहम्मद आरीफ जी सर, इस सार्थक सृजन हेतु

लघुकथा पर प्रतिक्रिया देकर सफल बनाने का बहुत-बहुत आभार आदरणीय चंद्रेश छतलानी जी ।

फ्रेंड रिक्वेस्ट


"अरे ! ये क्या , शिवी और फेसबुक पर ?"
फ्रेंड सजेशन में भाई की तस्वीर देख काज़ल ने हर्ष से उसकी प्रोफाइल खोली । सारे कजिन्स को भाई की फ्रेंड लिस्ट में देखकर वह एक पल को सकते में आ गई ।" हमारे बीच तो कोई लड़ाई - झगड़ा नहीं है फिर इसने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट क्यों नहीं भेजी ? कोई बात नहीं , मैं ही भेज देती हूँ ।" स्वयं से कहते हुए उसकी तर्जनी माउस को दबाने ही वाली थी कि तेजी से अहम का करंट लगा और तर्जनी दूर छिटक गई ।
" क्या बात है भाई ? न न करते आखिर तू भी सोशल साइट पर आ ही गया ।मुझे तो बहुत मना किया करता था , सोशल साइट पर लोग बिगड़ जाते हैं, मैं तो कभी नहीं आऊँगा इस पर ।" राखी पर मायके जाना हुआ तो काजल ने छेड़ने के अंदाज़ में मन की भड़ास निकाल दी ।जवाब में भाई हँसकर रह गया । काजल ने पूछना तो बहुत चाहा " क्यों रे शिवी ! मैंने तेरा क्या बिगाड़ा है जो तूने अभी तक मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजी ? परन्तु पुनः अहम ने प्रतिहारी बन शब्दों को कंठ से ही वापस लौटने का आदेश दे दिया ।
दो वर्ष गुज़र गये । काजल के भीतर ये बात फाँस की तरह चुभी हुई थी । जब भी मित्रता का नोटिफिकेशन देखती पुलकित हो जाती लेकिन अगले पल मायूसी छा जाती ।उसका अहम समय के साथ सिमेंटेड हो चुका था ।
टप...टप...हाथों पर गर्म बूँदें गिरीं तो आँखों की धुंध छँट गई ।कम्प्यूटर स्क्रीन पर शिवी की मुस्कुराती तस्वीर सामने थी ।काजल ने एक दृष्टि ऊपर दीवार पर परसों टाँगी माला चढ़ी तस्वीर पर डाली फिर कर्सर को "एड फ्रेंड" पर स्थिर कर तर्जनी से माउस को दबा दिया और टेबिल पर औंधा सिर कर फफक कर रो पड़ी ।
मौलिक एवं अप्रकाशित

इतिहस गवाह है कि ये अहं व वहं कितना दुखी करते है।समझदारी पर निर्भर करता है कि आज मे ही जिये,बधाई कथा के लिये आद० शशि बंसल जी ।

रचना पर उपस्थित होकर बहुमूल्य प्रतिक्रिया देने हेतु हृदय से आभार आद0 नीता कसार जी ।

प्रदत्त विषय को समसामयिक सोशल मीडिया का आयाम देते हुए बहुत बढ़िया भावपूर्ण विचारोत्तेजक और समसामयिक महत्वपूर्ण संदेश वाहक रचना के लिए हार्दिक बधाई आदरणीया शशि बंसल जी।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
20 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service