For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कह दिया किसने तुझको खुदा तू नहीं

212 212 212 212

रूह से मेरे अब तक जुदा तू नहीं ।

बात सच है सनम बेवफा तू नहीं ।।1

कर रहा एक मुद्दत से सज़दा तेरा ।

कह दिया किसने तुझको खुदा तू नहीं ।।2

जिंदगी से मेरे जा रहा है कहाँ ।

इस तरह अब नजर से गिरा तू नहीं ।।3

मेरे कूचे से निकला न कर बेसबब ।

दिल हमारा अभी से जला तू नहीं ।।4

वार कर मत निगाहों से मुझ पर अभी ।

सब्र मेरा यहाँ आजमा तू नहीं ।।5

लोग अनजान हैं कत्ल के राज से ।

सर से मेरे कफ़न अब उठा तू नहीं ।।6

दर्द ही दर्द तुझसे मिला है मुझे ।

क्या बता दूं मेरा हौसला तू नहीं ।।7

खत में सारी मुहब्बत बयां थी मेरी ।

एक मिसरा मगर क्यूँ पढा तू नहीं ।।8

सच से वाकिफ रहू रूबरू तू रहे ।

इस तरह से बना आइना तू नहीं ।।9

दे दिया दिल तुझे बेसबब ही सनम ।

कैसे कह दूं कि मेरी ख़ता तू नहीं ।।10

हम भी इजहार करते मुहब्बत बहुत।

एक मुद्दत से हमको मिला तू नहीं ।।11

यूँ ही बढ़ते रहेंगे हमारे कदम ।

जो मुखालिफ चले वो हवा तू नहीं ।।12

प्यास बुझ जाएगी वक्त की बात है ।

शह्र में एक ही मैकदा तू नहीं ।।13

खत में सारी मुहब्बत बयां थी मेरी ।

एक मिसरा मगर क्यूँ पढा तू नहीं ।।14

क्या निभाएगा अब जिंदगी का सफर ।

दो कदम साथ मेरे चला तू नही। 15

बस अना ही अना पास रह जायेगी ।

तिश्नगी पर मेरी इल्तिजा तू नहीं ।।16

दर्द ही दर्द तुझसे मिला है मुझे ।

क्या बता दूं मेरा हौसला तू नहीं ।।17

भीगने की तमन्ना अधूरी रही ।

जो भिगा दे मुझे वो घटा तू नहीं ।।18

-नवीन मणि त्रिपाठी मौलिक अप्रकाशित

Views: 704

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by narendrasinh chauhan on April 8, 2018 at 2:17pm
लाजबाब
Comment by Ram Awadh VIshwakarma on April 6, 2018 at 5:20am
आदरणीय नवीन मणि त्रिपाठी जी खूबसूरत ग़ज़ल कहने के लिये बधाई।
Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on April 4, 2018 at 11:02pm

आ. भाई नवीन जी, हार्दिक बधाई ।

Comment by Shyam Narain Verma on April 4, 2018 at 1:27pm
इस खूबसूरत रचना के लिये दिली दाद कुबूल करें
Comment by बसंत कुमार शर्मा on April 4, 2018 at 11:11am

बहुत खूब 

Comment by Naveen Mani Tripathi on April 3, 2018 at 1:14pm

आ0 कबीर सर बिल्कुल सहमत हूँ आपकी बात से । 

Comment by Naveen Mani Tripathi on April 3, 2018 at 1:09pm

सादर नमन सर  । हार्दिक आभार 

Comment by Samar kabeer on April 3, 2018 at 10:53am

मतले के ऊला में 'मेरे' को "मेरी" कर लें 'रूह' स्त्रीलिंग है ।

2रे शैर के ऊला में 'तेरा' को "तुझे" कर लें ।

4थे शैर में शुतरगुर्बा दोष है ।

18वें के सानी में 'भिगादे' को "भिगो दे" कर लें ।

कुछ अशआर आपने दो बार लिख डियेहैं ।

कुछ अशआर में रदीफ़ क़ाफिये में ताल मेल नहीं है ,अशआर कम कहें,सोच समझ कर कहें,भर्ती के अशआर से बचें ।

Comment by Samar kabeer on April 3, 2018 at 10:41am

जनाब नवीन मणि त्रिपाठी जी आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service