For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ज़बाँ दिल की सुख़नवर बोलता है (ग़ज़ल)

1222 1222 122

ज़बाँ दिल की सुख़नवर बोलता है
वो सारी बातें खुलकर बोलता है

हमारी खाक़सारी की बदौलत
जिसे देखो, अकड़कर बोलता है

वो, जिसको पूजती है सारी दुनिया
ये नादाँ उसको पत्थर बोलता है

सियासत से जो वाकिफ़ ही नहीं है
सियासी मसअलों पर बोलता है

ज़ुबाँ का ज़ह'र बाहर आ न जाए
वो ले के मुँह में शक्कर, बोलता है

जुबानें कट चुकी हैं क़ायदों की
यहाँ अब सिर्फ पॉवर बोलता है

तुम्हारा शीशा-ए-दिल चूर होगा
ज़माना मुझसे अक़्सर बोलता है

Views: 553

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on July 18, 2016 at 10:40pm

अच्छी ग़ज़ल हुई है आदरणीय जयनित जी, दाद कुबूल करें

Comment by Ravi Shukla on July 4, 2016 at 2:48pm

आदरणीय जयनित जी बहुत ही अच्‍छी गजल कही है आपने बधाई स्‍वीकार करेंं

हमारी खाक़सारी की बदौलत
जिसे देखो, अकड़कर बोलता है बढिया बात कहीे आने बधाई ।

Comment by Dr Ashutosh Mishra on July 4, 2016 at 2:38pm

भाई जय्नित जी ..इस सुंदर ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें .

Comment by जयनित कुमार मेहता on June 15, 2016 at 6:33pm
आदरणीय गिरिराज भंडारी जी, आपकी उपस्थिति व सराहना के लिए आभारी हूँ।
सादर!
Comment by जयनित कुमार मेहता on June 15, 2016 at 6:32pm
आदरणीया राजेश कुमारी जी,मेरी रचना पर उपस्थित होने व अपना विचार रखने के लिए हार्दिक आभारी हूँ आपका।
सादर!!

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 15, 2016 at 9:46am

आदरणीय जयनित भाई , शुरू त आखिर हरेक शे र के लिये आपको दिल से बधाइयाँ ! लाजवाब गज़ल हुई है ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 13, 2016 at 11:53am

वो, जिसको पूजती है सारी दुनिया
ये नादाँ उसको पत्थर बोलता है----वाह वाह बहुत खूब 

बहुत सुन्दर ग़ज़ल कही है जयनित भैया हार्दिक बधाई 

चौथे शेर में तकाबुले रदीफ़ दोष देख लें 

सियासत से जो वाकिफ़ ही नहीं है---नहीं वो कर सकते हैं 

मकते के उला की बह्र पर संदेह हैं 

Comment by जयनित कुमार मेहता on June 12, 2016 at 7:40pm
क्षमा चाहता हूँ,
"मौलिक व अप्रकाशित" लिखना भूल गया।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक जी, रचना/छंदों पर अपनी राय रखने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।  //तोतपुरी ... टंकण…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"ग़ज़ल को इतना समय देने के लिए, शेर-दर-शेर और पंक्ति-दर-पंक्ति विस्तार देने के लिए और अमूल्य…"
1 hour ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय,  आपका कोटिश: धन्यवाद कि आपने विस्तृत मार्ग दर्शन कर ग़ज़ल की बारीकियाँ को समझाया !"
1 hour ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय नमस्कार, आपने  अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया दी बहुत शुक्रिया। ग़म-ए-दौलत से मेरा इशारा भी…"
3 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय अजय गुप्ता अजेय जी सादर, प्रथम दो चौपाइयों में आपने प्रदत्त चित्र का सुन्दर वर्णन…"
12 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर नमस्कार,  प्रदत्त  चित्र पर आपने सुन्दर चौपाइयाँ…"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें । अच्छा शेर हुआ। ज़माना तो…"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें । यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना…"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह मेरी बेध्यानी का परिणाम है, मुझे और सतर्क रहना पड़ेगा। "
14 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह तो ऋचा जी की ग़ज़ल पर कहा था, यहॉं न जाने कैसे चिपक गया। आपकी ग़ज़ल अभी पढ़ी नहीं है।"
14 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"मुझे लगता है कि मूल ग़ज़ल के शेर की विवेचना यह समझने में सहायक होगी कि ऐसी कठिन ज़मीनों पर शेर कैसे…"
14 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत बहुत आभार आपका इतनी बारीक़ी से  हर एक बात बताई आपने और बेहतर…"
14 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service