For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल : जब से तू निकली दिल से हम सरकारी आवास हो गये

जुड़ो जमीं से कहते थे जो, वो खुद नभ के दास हो गये

आम आदमी की झूठी चिन्ता थी जिनको, खास हो गये

 

सबसे ऊँचे पेड़ों से भी ऊँचे होकर बाँस महोदय

आरक्षण पाने की खातिर सबसे लम्बी घास हो गये

 

तन में मन में पड़ीं दरारें, टपक रहा आँखों से पानी

जब से तू निकली दिल से हम सरकारी आवास हो गये

 

बात शुरू की थी अच्छे से सबने खूब सराहा भी था

लेकिन सबकुछ कह देने के चक्कर में बकवास हो गये

 

ऐसे डूबे आभासी दुनिया में हम सब कुछ मत पूछो

नाते, रिश्ते और दोस्ती सबके सब आभास हो गये

 

शब्द पुराने, भाव पुराने रहे ठूँसते हर मिसरे में

कायम रहे रवायत इस चक्कर में हम इतिहास हो गये

---------

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 711

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on November 22, 2013 at 11:27pm

बहुत बहुत शुक्रिया गीतिका 'वेदिका' जी

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on November 22, 2013 at 11:27pm

बहुत बहुत धन्यवाद MAHIMA SHREE जी


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 3, 2013 at 1:32pm

एक स्पष्ट, संयत एवं तार्किकता का निर्वहन करती हुई मुकम्मल ग़ज़ल हुई है, आदरणीय धर्मेन्द्रजी. किस शेर को पर क्या कहूँ, एक अनुभव हो रहा है शेर-दर-शेर गुजरना.

सबसे ऊँचे पेड़ों से...  ने जहाँ मोह लिया है वही,  बात शुरु की थी अच्छे से..  ने ऐसे तथ्य साझा किये हैं जिसे हर सुननेवाला झेलता है और कहने या सुनाने का मौका मिल जानेवाला पतियाता तक नहीं है.  भाईजी, रचनाकर्म का पूरा क्षेत्र  ऐसे  न-पतियाते  लोगों से कितना त्रस्त है, अब इस पर क्या कहना !
इसीतरह, ऐसे डूबे आभासी दुनिया में..  ने आज की तल्ख़ सचाई को करीने से साझा किया है, तो, शब्द पुराने, भाव पुराने..  मध्यवर्गीय परिवार के हर मुखिया की कहानी है.


दिल से बधाई लें, आदरणीय.

Comment by वीनस केसरी on October 1, 2013 at 9:41pm

बधाई बधाई बधाई

भाई ढेरो बधाई ग़ज़ल को इस शनदार ढंग से निभा ले जाने के लिए

इतनी लंबी बहर का सबसे बड़ा खतरा भर्ती के शब्दों का होता है, बल्कि कहना चाहिए कि भर्ती के वाक्यों का खतरा बन जाता है मगर आपकी ग़ज़ल में मुझे एक भी शब्द ऐसा नहीं दिखा जो व्यर्थ ठूसा गया हो ,,,

कहन पर तो टिपिकल सज्जन धर्मेन्द्र की छाप स्पष्ट है ही
कुल मिला कर मैं मजबूर हो जाता हूँ

हर शेर पर एक ही शब्द दिमाग में कौंधता है

// जिंदाबाद //


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 1, 2013 at 9:01pm

ऐसे डूबे आभासी दुनिया में हम सब कुछ मत पूछो

नाते, रिश्ते और दोस्ती सबके सब आभास हो गये-----एक सटीक सच्चाई यही तो हो रहा है आजकल 

 

सबसे ऊँचे पेड़ों से भी ऊँचे होकर बाँस महोदय

आरक्षण पाने की खातिर सबसे लम्बी घास हो गये-----शानदार व्यंग्य 

बहुत शानदार प्रस्तुति वाह वाह धर्मेन्द्र  जी बधाई आपको 

 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on October 1, 2013 at 5:36pm

 आदरणीय  सिंह जी 

बहुत सुन्दर ग़ज़ल हुई है...

सबसे ऊँचे पेड़ों से भी ऊँचे होकर बाँस महोदय

आरक्षण पाने की खातिर सबसे लम्बी घास हो गये.........वाह बेजोड़ कहन ..बहुत सही हकीकत बयानी 

हार्दिक शुभकामनाएं 

Comment by विजय मिश्र on October 1, 2013 at 4:36pm
धर्मेन्द्रजी , जमीनी बात सलीके से बिखेरी , बहुत उम्दा और बेहद खूबसूरत . बधाई .
Comment by अरुन 'अनन्त' on October 1, 2013 at 4:30pm

आदरणीय धर्मेन्द्र सर आपकी गज़लें हम जैसे नौसिखिओं को बहुत कुछ सिखा जाती हैं हरेक शेर सच्चाई को बयां करता हुआ अत्यंत सुन्दर बन पड़ा है, बहुत ही उम्दा बेहतरीन ग़ज़ल दिली दाद कुबूल फरमाएं.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on October 1, 2013 at 2:26pm

आदरणीय धर्मेन्द्र सर सादर प्रणाम

इस बेहतरीन ग़ज़ल के हर इक अशआर में आपकी छाप साफ दिखाई देती है

हर इक अशआर अपने आप में एक कहानी कहता हुआ

इस शानदार ग़ज़ल के लिए दिली दाद हाजिर हैं

जय हो सर जय हो

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 1, 2013 at 10:08am

तन में मन में पड़ीं दरारें, टपक रहा आँखों से पानी

जब से तू निकली दिल से हम सरकारी आवास हो गये.....वाह! बहुत खूब, गजब का शेर
लाजवाब गजल, तहे दिल से दाद कुबूल कीजिये आदरणीय धर्मेन्द्र जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service