For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोहा

तुलसी तुलसी सब कहे, दास न कहता कोए!
राम चरित मानस पढ़े, दोनहु परगट होए !!

तुलसी के जस राम हैं, सूर कहें घनशाम !!
राम रामायण दिनकर, सूर सागर सुभान!!

मोल बड़ा अनमोल है, राम चरित के बोल!
घट घट में बस जात है, दया.दान रस घोल!!

मंगल मेरी कामना, जड़. चेतन चित लाय!
मन की ऐसी भावना, मंगल दोष न जाय !!

मंगल मूरति दास की, चित बैठाये राम !
क्षण ही संकट.दोस मिटे, सुमरे जस हनुमान!!

बन बड़वानल उभरे , चढत चढ़े दिन माहि !
सत्यम ऐसी कौन गति, साँझ होत बुडाही !!

बढ़त बढ़त घट जात है, दोपहर बिंदु भान !
घटत घटत बढ़ जात है, ढ़लत साँझ दिनमान!!

सब सुहावना जगत में, झांक न देखे कोए!
अंतरमन तो रोज दिखे, निरमल मन न होए!!


के पीसत्यम/मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 505

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 16, 2013 at 9:13am

आदरणीय सौरभ पाण्डे(गुरूजी), सुप्रभात! आप के सुझावों को मैंने शिष्य की तरह शिरोधार्य किया है! ‘बिन गुरू ज्ञान कहॅा से पाउॅ‘  आपका यह मंच अच्छा और विशाल भी है मुझे किसी साथी ने सलाह दी थी कि मुझे  यहॅा भरपूर सहयोग और आत्मीयता मिलेगी, सो मैं अबोध बालक की भॅाति शिष्ट परिसर मे हॅू! मेरी किसी बात को अन्यथा न लिये जाने की कृपा की जाये! मैं वैसा ही करूॅगा जैसा आप लोगों का निर्देश मिलता रहेगा! मेरा उद्देश्य केवल समाज की विकृतियों को यथा प्रयास दूर करने हेतु सत्य का पक्ष प्रस्तुत कर सकूॅ ! आपके सम्मान मे ही मेरा वजूद बन सकेगा! अतः आपके आदर एवं सम्मान में एक बार पुनः क्षमा प्राथी हॅू! कृपया आशीष बनाये रखें! कृतज्ञ पूर्ण  बहुत बहुत आभार..!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 16, 2013 at 7:22am

डॉ.प्राची की सलाह के आगे कुछ कहने को नहीं रह जाता.

भाई केवल प्रसादजी, आपका यह छंद-प्रयास प्रभावित तो करता है.किन्तु.. ...

पिछले दो दिनों में आपकी कई-कई रचनाएँ देख गया हूँ.

एकबात अवश्य कहनी है, कभी-कभी लगता है, ऐसे अनुशासनहीन प्रयास का औचित्य ही क्या है ? यदि यह अभ्यास किसी प्रासंगिकता के समानान्तर है तो मुझे फिर कुछ नहीं कहना.

शुभेच्छाएँ.. .

Comment by वेदिका on March 14, 2013 at 2:02am

सुखद दोहे केवल प्रसाद जी! शुभकामनाये!

धन्यवाद आदरणीया प्राची जी! आपने बहुत बेहतर तरीके से ज्ञान कराया है अतिशय धन्यवाद!  

Comment by सतवीर वर्मा 'बिरकाळी' on March 13, 2013 at 4:46pm
आ॰ केवल प्रसाद सत्यम जी, आपके दोहे वाकई में लाजवाब हैं, पढकर आनन्द आया।
Comment by Yogi Saraswat on March 13, 2013 at 2:42pm

मंगल मेरी कामना, जड़. चेतन चित लाय!
मन की ऐसी भावना, मंगल दोष न जाय !!

सुन्दर dohe likhe hain aapne

Comment by ram shiromani pathak on March 13, 2013 at 1:26pm

 आदरणीय केवल प्रसाद सत्यम जी,

आदरणीया डॉ प्राची जी के कहे को संज्ञान कीजिए!

दोहे पढ़कर आनन्द आया।

बधाई।

Comment by vijay nikore on March 13, 2013 at 10:52am

आदरणीय विन्ध्येश्वरी जी,

 

दोहे पढ़कर आनन्द आया।

बधाई।

 

सादर और सस्नेह,

विजय निकोर

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on March 13, 2013 at 10:43am

बहुत बढ़िया आदरणीय बधाई आपको इन दोहों के सृजन हेतु
आदरणीया डॉ प्राची जी के कहे को संज्ञान कीजिए ये छंदों की डॉ हैं दवाई दी है जैसे ही आप इसे लेंगे त्वरित लाभ होगा
सादर शुभकामनाएँ

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on March 13, 2013 at 10:30am

सुन्दर दोहे खूब भाए हार्दिक बधाई श्री केवल प्रसाद सत्यम जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on March 13, 2013 at 10:26am

 आदरणीय केवल प्रसाद सत्यम जी,
उत्कृष्ट विषय पर आपके सुन्दर दोहा प्रयास को पड़ना सुखद है। आपको बहुत बहुत बधाई ..

तुलसी तुलसी सब कहे, दास न कहता कोए!
राम चरित मानस पढ़े, दोनहु परगट होए !!......'ए' की मात्रा 2 गिनी जाती है, अतः दोनों ही सम चरणों में मात्रा 12 हो रही है 

तुलसी के जस राम हैं, सूर कहें घनशाम !!..........बहुत सुन्दर पंक्ति 
राम रामायण दिनकर, सूर सागर सुभान!!............इस पंक्ति में गेयता बाधित है 

मंगल मेरी कामना, जड़. चेतन चित लाय!
मन की ऐसी भावना, मंगल दोष न जाय !!............इस पद में कथ्य बहुत स्पष्ट नहीं है 

मंगल मूरति दास की, चित बैठाये राम !
क्षण ही संकट.दोस मिटे, सुमरे जस हनुमान!!...........विषम चरण की मात्रा 14 हो रही है 

बन बड़वानल उभरे , चढत चढ़े दिन माहि !.............विषम चरण की मात्रा 12 है यहाँ
सत्यम ऐसी कौन गति, साँझ होत बुडाही !!............ माहि और बुडाही के तुक में समानता नहीं है 

बढ़त बढ़त घट जात है, दोपहर बिंदु भान !...................प्रवाह बाधित है
घटत घटत बढ़ जात है, ढ़लत साँझ दिनमान!!

सब सुहावना जगत में, झांक न देखे कोए!...............'ए' वर्णाक्षर की मात्रा 2 होती है इसलिए सम चरण की मात्रा यहाँ 12 है 
अंतरमन तो रोज दिखे, निरमल मन न होए!!

निरंतर अभ्यास से मात्रा गणना व प्रवाह स्वतः ही सधते जायेंगे..

इस सद  प्रयास के लिए शुभकामनाएं

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
16 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
20 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
20 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
23 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service