For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"नूर के उत्सव" - [लघुकथा] 27 - शेख़ शहज़ाद उस्मानी

"नूर के उत्सव" - (लघुकथा)

"स्कूल में टोफी बांटेगा बर्थ-डे पर ! खिलौने चाहिए ! दीवाली पर पटाखे फोड़ेगा, काफिर ! ज़रा कमा के तो दिखा ! "- यही तो कहा था अब्बू ने। सचमुच कितना कठिन है पैसा कमाना, दो -तीन घंटे हो गये, दो दोस्तों के अलावा किसी ने दीपक नहीं ख़रीदे । हम मुसलमान हैं, तो क्या कोई हम से दिये नहीं ख़रीदेगा ? ये दीपक हिन्दू हैं क्या ? सड़क पर पेड़ के नीचे अपनी दियों की दुकान पर बैठे नूर को निराशा घेर रही थी। क्या उसकी गुल्लक के पैसों से ख़रीदवाये गये ये दीपक पूरे बिक पाएँगे ? कितने पैसे कमा पाऊंगा बर्थ-डे मनाने के लिए , पटाखों के लिए?

फिर उसके मन में विचार आया- "नहीं, ये तो बार-बार ज़िद करने की सजा दी है मुझे अब्बू ने ! पैसों की बात पर अम्मी को भी तो पीटते हैं कभी कभी ! ऐसा क्यों है कि मुसलमानों में बर्थ-डे नहीं मना सकते, दीवाली पर पटाखे नहीं फोड़ सकते ?" कुछ याद करके नूर की आँखों में आँसू भर आये । क्या मुसलमानों में पैसों की बात पर औरत को पीटना मना नहीं है ? बहुत से सवाल नन्हे मन में एक साथ उठ रहे थे।

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 700

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sheikh Shahzad Usmani on April 8, 2017 at 4:00am
मेरी इस ब्लोग-पोस्ट पर समय देने हेतु सभी पाठकगण को तहे दिल से बहुत बहुत शुक्रिया।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on November 8, 2015 at 7:53pm
आदरणीय Shrivastava Amod Bindouri जी, आदरणीया राहिला साहिबा, आदरणीय मोहन बेगोवाल जी, आदरणीया Pratibha Pandey जी व आदरणीय सतविंदर कुमार जी, मेरी इस लघु-कथा के मर्म को समझते हुए टिप्पणियों द्वारा अपने विचार व अपने अनुभव बताते हुए मेरी हौसला अफज़ाई हेतु हृदयतल से बहुत बहुत धन्यवाद आप सभी को।
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on November 8, 2015 at 7:51am
बच्चे तो बच्चे होते हैं,दिल के अच्छे होते हैं।कितने ही कोमल हृदयी बच्चे ऐसे ही'काफिर'कहलवाते होंगे।बेहद उम्दा रचना के लिए हृदयतल से बधाई आदरणीय उस्मानी जी।
Comment by मोहन बेगोवाल on November 7, 2015 at 7:52pm

 आदरणीय शेख उस्मानी बच्चा जिस समाज में रहता, उसी समाज से पभावत होता ,इस लिए उस से उस समाज के कल्चर से दूर नहीं कर सकते, इस बहुत ही अच्छी  लघुकथा की बधाई हो 

Comment by pratibha pande on November 7, 2015 at 7:48pm

आपकी कहानी पढ़कर एक बात याद आई ,उज्जैन में महाकाल के मंदिर के बाहर शिवलिंग वगेहरा बेचने वाले मुस्लिम बंधू ही होते हैं ,हमारी इस गंगा जमुनी संस्कृति के जितने वारि जाएँ कम है , आपकी ये कथा कई प्रश्न खड़े करती है ,बधाई इस ,सोचने को विवश  करती कथा  के लिए आदरणीय उस्मानी जी 

Comment by Omprakash Kshatriya on November 7, 2015 at 3:56pm

आदरणीय शेख उस्मानी जी आप ने बच्चे के मनोभावों को बहुत ही उम्दा तरीके से पेश किया है. बधाई आप को .

Comment by Rahila on November 7, 2015 at 3:25pm
बहुत अच्छी रचना आदरणीय उस्मानी जी! बहुत बधाई आपको ।
Comment by amod shrivastav (bindouri) on November 7, 2015 at 2:03pm
हाँ उस सच्चे जीव में बहुत से सवाल पलते है जो बस एक सही उत्तर की तलास पर मौन रह जाता है बहुत बढ़िया बधाई
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on November 7, 2015 at 12:34pm
रचना पर त्वरित उपस्थिति व असीम प्रोत्साहन देने के लिए हृदयतल से बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय तेज वीर सिंह जी।
Comment by TEJ VEER SINGH on November 7, 2015 at 11:10am

हार्दिक बधाई आदरणीय शेख उस्मानी जी!बहुत मर्म स्पर्शी और समयानुकूल लघुकथा!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service