For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक - 35

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 35 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का तरही मिसरा, शायर  मीर तकी मीर की बहुत ही मकबूल गज़ल से लिया गया है |

पेश है मिसरा-ए-तरह...

"फिर मिलेंगे  अगर खुदा  लाया"

२१२२-१२१२-२२ 

फाइलातुन मुफाइलुन फेलुन 

(बह्र: खफीफ मुसद्दस मख्बून मक्तुअ)
रदीफ़ :- लाया 
काफिया :- अलिफ़ या आ की मात्रा (खुदा, उठा, मिला, वास्ता, रास्ता, क्या, इंतिहा आदि)
आयोजन अवधि :- 24 मई 2013 दिन शुक्रवार से 26 मई दिन रविवार तक 
विशेष:
१.    इस बह्र मे अरूज के अनुसार कुछ छूट भी जायज है, जैसे कि पहले रुक्न २१२२ को ११२२ भी किया जा सकता है | उदाहरण के लिए ग़ालिब की ये मशहूर गज़ल देखिये...
 
दिले नादाँ तुझे हुआ क्या है 
११२२ १२१२ २२
आखिर इस दर्द की दवा क्या है 
२१२२ १२१२ २२
 
२.    अंतिम रुक्न मे २२ की जगह ११२ भी लिया जा सकता है| 

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 24 मई दिन शुक्रवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 26 मई दिन रविवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

अति आवश्यक सूचना :-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम दो गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं
  • एक दिन में केवल एक ही ग़ज़ल प्रस्तुत करें
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए.
  • तरही मिसरा मतले में इस्तेमाल न करें
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी रचनाएँ लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा में एकदम से नये हैं, अपनी रचनाएँ वरिष्ठ साथियों की सलाह के बाद ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और एक सीमा के बाद बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये  जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये गये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

 

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  24 मई दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


मंच संचालक 
श्री राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह) 
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम 

Views: 17813

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

प्रिय शशि, आपकी टिप्पणी ने मर्म पर हाथ रख दिया। हार्दिक धन्यवाद...

आज ख़त उनका डाकिया लाया।

फिर से भूला, हुआ पता लाया।

बाद मुद्दत के गुल खिला, फिर से,

जैसे सावन, घनी घटा, लाया।

या 

बाद मुद्दत के गुल खिला, आँगन,

फिर से सावन, घनी घटा, लाया।

जाते-जाते वो कह गए मुझसे,

‘फिर मिलेंगे, अगर खुदा लाया’।

बेहतरीन ख्यालात, तरन्नुम में पढ़ने का एक अलग आनंद है, बहुत बहुत बधाई । 

आदरणीय गणेश जी, आपने मन से पूरी गजल पढ़ी और गौर किया। मन अति प्रसन्न हुआ। आपके सुझाव के अनुसार इस शे'र में परिवर्तन चाहती हूँ--

बाद मुद्दत के गुल खिला, आँगन,

फिर से सावन, घनी घटा, लाया।

 

मतले में परिवर्तन से गेयता कम महसूस हो रही है, शायद लय अलग बन रही हो और चूंकि रचना एक ही भाव पर लिखी गई है, जिसमें बीते वक्त का ज़िक्र है, इस शे'र में परिवर्तन से भाव बदल जाएगा--

जाते-जाते वो कह गए मुझसे,

‘फिर मिलेंगे, अगर खुदा लाया’।

'कह गए मुझसे' से वर्तमान का बोध हो रहा है और 'कह गए थे  मुझे' यह खत मिलने से पहले की दशा का भाव है। समय मिले तो आप एक बार फिर से पढ़कर देखिएगा। आपका हार्दिक आभार

सादर

सहमत हूँ आदरणीया । 

हार्दिक धन्यवाद आदरणीय...

नये काफि़ये मिले और खूबसूरती से पिरोये हुए। 

आद्रणीय, तिलकराज जी, सराहना हेतु हार्दिक आभार

अच्छी ग़ज़ल हुई है
सारे अशआर पसंद आए .....

वीनस जी, आपकी पसंद मेरे लिए महत्वपूर्ण है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद

उनका ख़त आज डाकिया लाया।

फिर से भूला, हुआ पता लाया।

दर्द इतना कभी न था दिल में,

दिल कहाँ से ये ‘कल्पना’ लाया।

इन दोनों के बीच जीते कई-कई अपने-अपने से भाव ! किस एक की बात करूँ ? आपकी भावदशा ने मुग्ध किया है.

इधर कार्यालय की व्यस्तता और सफ़र से जूझ रहा हूँ. इस कारण ठीक से समय नहीं दे पा रहा हूँ इसका दुःख है.

हृदयस्पर्शी ग़ज़ल केलिए सादर धन्यवाद.

आदरणीय सौरभ जी, आपकी टिप्पणी हमेशा मेरी मानसिक ऊर्जा में वृद्धि का काम करती है। एक संवेदन शील मन ही रचना के मर्म तक पहुँच सकता है।  कम शब्दों में भी आपने मेरे भावों को  सराहना के शब्दों से पूर्णता दी है। आपकी हृदय से आभारी हूँ। एक ही भाव पर लिखी हुई इस गजल को आपकी पारखी नज़रों ने अच्छी तरह जान लिया, यह मेरे लिए बड़ी प्रसन्नता का कारण है। सादर  

भाव शाश्वत ही होते हैं. लेकिन संदर्भ अलग-अलग हों तो उनके रूप बदल जाते हैं, आदरणीया.

हर शेर मुझे अभिनव लगा है. और यही इनकी विशेषता है.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                        सभी सदस्यों को…"
1 hour ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                 दिल लगाना नहीं कि तुम से कहें,  …"
1 hour ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इश्क़ तो है मगर ये इतनी भी शा'इराना नहीं कि तुझ से कहें साफ़ गोई सुनोगे क्या तुम ये अहमकाना…"
10 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service