For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-60 (विषय: धरोहर)

आदरणीय साथियो,
सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-60 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-60
विषय: धरोहर
अवधि : 30-03-2020 से 31-03-2020
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी एक लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फ़ॉन्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है।
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाए रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पाएँ इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद ग़ायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आसपास ही मँडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया क़तई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ-साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा ग़लत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताए हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिसपर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फ़ोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें।
.
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 10208

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आपकी उत्साहवर्धन करती टिप्पणी हेतु दिल से आभार आदरणीय तेजवीर सिंह साहब। 

सराहना हेतु हृदय से आभार आदरणीय मनन कुमार सिंह जी.

प्रदत्त विषय को अलग तरह से परिभाषित और उसके साथ पूरी तरह न्याय करती एक बढ़िया लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए आदरणीय गणेश जी "बाग़ी" जी। शीर्षक भी सटीक है। सादर।

सराहना हेतु दिल से आभार प्रिय महेंद्र कुमार जी.

योद्धा
.
गत बारह घंटे से भीड़ को रामदीन समझा समझा कर हार गया था, “यार! लोग भी क्या है? समझते ही नहीं.”
“मगर, वे भी क्या करें? रोजीरोटी के लिए यहां आए थे. जब वही नहीं मिलेगी, तो यहां रह कर क्या करेंगे?”
“मगर, इस तरह से पलायन करेंगे तो वे भी मरेंगे और हम जैसे को भी मारेंगे,” सिपाही रामदीन ने भीड़ से दूर होते हुए कहा, “यार! भूख प्यास से परेशान हो गया हूं. न जाने कब पानी और खाना मिलेगा? लगता है ये कोरोना वायरस का डर न जाने कितने लोगों की जान ले कर रहेगा?”
“अरे वह देख, तेरी किस्मत अच्छी है,” होशियारसिंह ने एक ओर इशारा किया, “खाना और पानी आ गया है.” उस ने एक स्वयंसेवी संगठन से खानापानी लेते हुए कहा, “ले आ। मैं डूयटी करता हूं पहले तू खाना खा ले.”
“हां यार, भूख लग रही है. मैं खाता हूं,” कह कर रामदीन ने पैकेट खोल कर सामने रखा. खाने के लिए हाथ बढ़ाया था कि उस के सामने एक निसहाय व्यक्ति आ कर गिर पड़ा.
रामदीन ने तत्काल उसे उठा लिया. यह देख कर होशियारसिंह चिल्लाया, “क्या हुआ यार?”
“कुछ नहीं भाई! एक दो दिन का भूख प्यासा राहगीर है. वह 200 किलोमीटर से पैदल चल कर आ रहा था. आते ही भूख्प्यास से गिर गया,” यह कहते हुए रामदीन ने उसे खानापानी पकड़ा दिया.
यह देख कर होशियारसिंह बोला, “अरे यार! तू भी तो भूखा है?”
“नहीं यार! मुझ से ज्यादा खाने की इसे जरूरत है,” कहते हुए रामदीन उसे खाना खाते हुए व्यक्ति को देख कर बोला, “यार! कहते है कि दानेदाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम.”
और होशियारसिंह का जवाब सुने बिना ही वह भूखें व्यक्ति को तन्मयता से खाना खाते हुए देखता रहा. वह व्यक्ति रामदीन के इस अहसान के बदले उसे दुनिया भर की दुआओं की धरोहर लुटाएं जा रहा था.
----------------
(मौलिक और अप्रकाशित)

आदरणीय उम प्रकाश जी, सुंदर लघुकथा के लिए बधाई हो l 

आदरणीय ओमप्रकाश क्षत्रिय सर, सादर हार्दिक नमन। एक प्रेरक कथा बन पाई है। उसके लिए हार्दिक बधाई। किन्तु अंतिम वाक्य में धरोहर शब्द का प्रयोग ऐसा लग महसूस हुआ जैसे कि विषय के अनुरूप कहने के लिए इसे विवशता से घुसा दिया हो। तदनुसार मेरी अल्पमति इस कथा को विषय से नहीं जोड़ पा रही। मात्र पाठकीय प्रतिक्रिया निवेदित है। सादर

आदरणीय ओमप्रकाश भाई साहब, लघुकथा पर बढ़िया प्रयास हुआ है किन्तु तनिक और गठन की आवश्यकता है, धरोहर शब्द भर्ती का लगा. बधाई आपको।

//और होशियारसिंह का जवाब सुने बिना ही वह भूखें व्यक्ति को तन्मयता से खाना खाते हुए देखता रहा. वह व्यक्ति रामदीन के इस अहसान के बदले उसे दुनिया भर की दुआओं की धरोहर लुटाएं जा रहा था.//

यह पंक्तियाँ पूरी तरह भर्ती की हैं. और धरोहर शब्द तो भर्ती में भी भर्ती का है. प्रदत्त विषय पर लिखने का मज़ा तब है जब सम्बंधित शब्द प्रयोग किए बगैर लघुकथा कही जाए. बहरहाल, यदि उपर्युक्त पंक्तियाँ हटा दी जाएँ तो लघुकथा बेहतर हो सकती है. इस लघुकथा पर मेरी बधाई स्वीकार करें आ० भाई ओमप्रकाश क्षत्रिय जी. 

आदरणीय ओमप्रकाश क्षत्रिय साहिब, इस सुंदर और सामयिक लघुकथा लिखने के लिए बधाई स्वीकार करें। गुणीजन अपनी राय दे ही चुके हैं। जनाब, मुझे भी आपकी लघुकथा का आख़िरी वाक्य ऐसे समझ पड़ा कि "दुनिया भर की दुआओं का ख़ज़ाना लुटाए जा रहा था", इसलिए "धरोहर" का वो भाव प्रकट नहीं हो सका जो हम आम तौर पर इस शब्द का समझते हैं। दूसरी बात ये कि अगर आप full stop की बजाए पूर्णविराम इस्तेमाल करें, और टंकण की ओर थोड़ा और ध्यान दें तो आप का लेखन और भी प्रभावकारी हो जाएगा। सादर

शानदार लघुकथा आदरणीय ओमप्रगास क्षत्रिय जी। प्रधान संपादक की टिप्‍पणी से सहमत कि अंतिम दो पंक्‍तियॉं नहीं होनी चाहिए थीं। वैसे भी 'दुआओं क धरोहर' मेरे पल्‍ले नहीं पड़ा। लघुकथा का शीर्षक कथानक से पूर्णत: न्‍याय करता प्रतीत हो रहा है। पर यह लघुकथा प्रदत्‍त विषय 'धरोहर' से न्‍याय करती नहीं दिखाई पड़ती हालांकि स्‍वतंत्र तौर पर यह लघुकथा प्रभावित करती है। सादर

वर्तमान का अच्छा चित्रण हुआ है,बधाइयां आदरणीय।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
1 hour ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
21 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
22 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
22 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
23 hours ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Mar 5
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service