For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-47 (विषय समाधान)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-47 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-47
"विषय: "समाधान" 
अवधि : 27-02-2019  से 28-02-2019 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 8075

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

जनाब मनन कुमार साहिब, प्रदत्त विषय पर सुंदर लघुकथा हुई है मुबारकबाद क़ुबुल फरमाएं l 

आभार आदरणीय तसदीक जी।

आदरणीय मनन जी, आपने तो विषय के सापेक्ष ब्रह्माण्ड से कई प्रतीक उठाकर एक महागाथा ही गढ़ दी. इस लघुकथा का प्रवाह काव्यात्मक आनंद भी दे रहा है. एक कलमकार और शब्द बीज जैसे भविष्यगामी प्रेरणास्पद वाक्य मुग्ध कर रहे हैं. विषय के सापेक्ष इस सार्थक अभिव्यक्ति पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें. वर्तनी के सम्बन्ध में गुनीजनों द्वारा कहा जा चूका है, निसंदेह वह त्रुटियाँ आप दूर कर लेंगे. सादर 

आभार आदरणीय मिथिलेश जी।प्रयास पसंद आया, यह खुशी का सबब है।

हमेशा की तरह कुछ हटकर लिखा है आपने, बढ़िया रचना विषय पर. बहुत बहुत बधाई आ मनन कुमार सिंह जी

आभार आदरणीय विनय जी।

प्रदत्त विषय पर सकारात्मकता  का बोध कराती शानदार प्रस्तुति , हार्दिक बधाई आदरणीय मनन जी 

आभार आदरणीया।

इस सुंदर प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय मनन कुमार सिंह जी| 

प्रदत्त विषय पर उम्दा लघुकथा हुई है आदरणीय मनन कुमार सिंह जी. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

सियासत

.

अनवर अंसारी ने विधान सभा चुनाव का पर्चा दाखिल करने के बाद अपने कार्य कर्ताओं को घर पर मीटिंग लेते हुए अपनी परेशानी ज़ाहिर करते हुए कहा, "इस बार का चुनाव पिछले चुनाव के मुक़ाबले मुश्किल हो गया है इसलिए मशवरे के लिए आप सबको यहाँ पर बुलाया है"

एक कार्यकर्ता बोला, "आपकी छवि नरेश गुप्ता से अच्छी है, पिछला चुनाव आपने जीता था, आप ऎसा क्यूँ कह रहे हैं"

अनवर ने जवाब में कहा, "पिछली बार सीधी टक्कर थी मगर इस बार मुस्लिम वोट के बिखराव के लिए नरेश गुप्ता ने लालच देकर खालिद अंसारी का खड़ा करवाया है "

दूसरे कार्यकर्ता ने कहा," आपने क्षेत्र में काम करवाए हैं, खालिद अंसारी से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा "

अनवर ने जवाब में कहा, "खालिद अंसारी की वजह से मुस्लिम वोट दो जगह बटेगा जिसका फ़ायदा नरेश गुप्ता को होगा "

तीसरे कार्यकर्ता ने कहा," मुस्लिम वोट न बटे इसका क्या समाधान है"

अनवर ने जवाब दिया," इसके लिए ही आप सबको मशवरे के लिए बुलाया है "

एक बुज़ुर्ग कार्यकर्ता फ़ौरन बोल पड़े," खालिद अंसारी तो बैठेंगे नहीं, आप उन्हें समर्थन दे दीजिए "

अनवर ने ये सुनते ही खालिद अंसारी को फोन मिलाकर कहा," हम दोनों अगर खड़े रहे तो जीत नरेश गुप्ता जैसे बुरे आदमी की होगी इसलिए मैं बैठ जाता हूँ "

दूसरी तरफ से खालिद अंसारी की आवाज़ आई, "माफ़ करना अनवर भाई मैं लालच में आ गया था, मैं चाहता हूँ आप जैसा नेक इंसान चुनाव जीते, मैं कल ही नाम वापस ले लूँगा"

(मौलिक व अप्रकाशित)

मोहतरम मुबारकबाद अच्छी लघुकथा सादर

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
7 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
7 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
11 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
11 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
14 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service