For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-134

परम आत्मीय स्वजन,

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 134वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा जनाब अज़हर इनायती साहब की गजल से लिया गया है|

"मुझे वो दे गया इक ख़्वाब देखने के लिए"

   1212        1122         1212               112

 मुफ़ाइलुन      फ़इलातुन           मुफ़ाइलुन             फ़इलुन/फेलुन

 बह्र:  मुज्‍तस मुसम्मन् मख्बून मक्सूर

रदीफ़ :-  देखने के लिए
काफिया :- आब( ख़्वाब, महताब, शादाब, सैलाब,  आब, ताब, तेज़ाब, असबाब, बेताब, आदाब, सुर्खाब, अहबाब आदि)

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 27 अगस्त दिन शुक्रवार  को हो जाएगी और दिनांक 28 अगस्त  दिन शनिवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

 

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 27 अगस्त दिन शुक्रवार  लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन
बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 8287

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय लक्ष्मण ज़ी उम्दा पेश कश बधाई स्वीकरें

आ. भाई नादिर जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति व उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद।

भाई लक्ष्मण धामी "मुसाफ़िर" बहुत ख़ूब ग़ज़ल की बधाई स्वीकार करें।पाँचवा अच्छा लगा।

आ. रचना बहन, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और 

प्रशंसा के लिए हार्दिक धन्यवाद।

आदरणीय लक्ष्मण धामी भाई जी गजल बहुत बेहतरीन हुई बहुत-बहुत बधाइयां गुनी जनों के मशवरे को संज्ञान में लें

जनाब दण्डपाणि नाहक़ जी आदाब, तरही मिसरे पर अच्छी ग़ज़ल कही है आपने मुबारकबाद पेश करता हूँ।

'ज़फ़र याब' को 'ज़फ़र-याब' लिखें, 

'तुम्हे ही देख के वो मुतमइन हैं बाम पे अब'  बह्र चेक कर लें।

मुतमईन लफ़्ज़ का मात्रिक भार 2121 है, ग़ौर कीजियेगा।  सादर।

'तुम्हे ही देख के वो मुतमइन हैं बाम पे अब'  बह्र चेक कर लें।

मुतमईन लफ़्ज़ का मात्रिक भार 2121 है//

"मुतमइन" शब्द दुरुस्त है,और इसका वज़्न 212 है,एक शैर देखें:

2122 1122 1122 22/112

'मुतमइन रहिए खुलेगा न कभी आपका राज़

क्योंकि जो राज़ से वाक़िफ़ है वो दीवाना है'

//"मुतमइन" शब्द दुरुस्त है,और इसका वज़्न 212 है//

जी आप सहीह हैं। मुहतरम समर कबीर साहिब और जनाब दण्डपाणि नाहक़ जी माज़रत चाहूँगा मुझसे भूल हुई है।  सादर। 

//क्या ज़फ़र याब के मआनी ज़फ़र-याब से अलग है कृपा कर मार्गदर्शन करें//

जनाब मआनी तो अलग नहीं हैं लेकिन चूंकि मूलतः ज़फ़र अरबी भाषा और याब फ़ारसी भाषा का शब्द है जिन्हें उर्दू भाषा भाषा ने अपना कर एक नये 'युग्म' शब्द बके रूप में पेश किया है। उर्दू लुग़ात में 'ज़फ़र याब' कोई शब्द ही नहीं है जैसे कामयाब को 'काम याब' लिखना विधि सम्मत नहीं है वैसे ही भाषाविदों के अनुसार ज़फ़र-याब को ज़फ़र याब लिखना दुरुस्त नहीं है। लिखने को तो कई लोग इसी मंच पर उर्दू में अभिवादन शब्द 'आदाब' को भी 'आ दाब' लिखते हैं तो क्या ये भी बताने की ज़रूरत है कि 'आदाब' का सही विन्यास क्या है?

इसके इलावा मैं चाहूँगा कि जनाब समर कबीर साहिब भी इस विषय पर अपना मूल्यवान अभिमत दें।  सादर। 

ये दुरुस्त है कि 'ज़फ़र याब' शब्द अरबी और फ़ारसी से मिलकर बना है, लेकिन इसे 'ज़फ़र याब' लिखना ग़लत नहीं मेरे नज़दीक ।

//ये दुरुस्त है कि 'ज़फ़र याब' शब्द अरबी और फ़ारसी से मिलकर बना है, लेकिन इसे 'ज़फ़र याब' लिखना ग़लत नहीं//

मुहतरम शब्द 'ज़फ़र' संज्ञा और शब्द 'याब' विशेषण, प्रत्यय है जिन्हें जोड़कर शब्द 'ज़फ़र-याब' विशेषण की उत्पत्ति हुई है तो क्या फिर भी इस शब्द को  'ज़फ़र याब' लिखना दुरुस्त है ? 

मुहतरम जब आप भी फ़रमा रहे हैं कि ये दो भाषाओं का एक शब्द-युग्म है तो देवनागरी लिपि में शब्द-युग्म को लिखने के लिए योजक चिन्ह (-) के साथ या बिना चिन्ह के नियमानुसार इसे लिखने का सबसे बहतर तरीक़ा क्या होना चाहिए ? मार्गदर्शन करें।  सादर। 

सहमत ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service