For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-47 (विषय समाधान)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-47 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-47
"विषय: "समाधान" 
अवधि : 27-02-2019  से 28-02-2019 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 7442

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बुज़ुर्गों की हालत  बयां  करती बढ़िया प्रस्तुति।  हार्दिक बधाई आदरणीया कनक जी 

आदरणीया कनक दी, आपकी इस रचना का विषय मुझे पसंद आया, पर बात स्पष्ट नहीं हो पा रही है| इस सद्प्रयास के लिए हार्दिक बधाई| 

अच्छी लघुकथा है आदरणीया कनक हरलालका जी. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. वैसे डॉट के अनावश्यक प्रयोग से बचा जाना चाहिए था. सादर.

लकीरें
---
खुदा ने कुछ लकीरें खींची।आदमी हुए,औरतें हुईं। सृष्टि-क्रम चल निकला।फिर लकीरें खींची जाने लगीं।आदमी खुदा होने लगा।लकीरों की सघनता परस्पर विक्षोभ का सबब हुई।पसरे पैर सिकोड़ने की नौबत आ गई,पर यह असंभव लगा,इज्जत के खिलाफ भी।सिकुड़ी धरती विनय करती,पर कोई सुनता नहीं।दंभी खुदाई का दौर जारी रहा। आदमी आदमी से क्या,खुद दे भी जुदा हो चला।दिल-दिमाग का मेल खत्म होने लगा।फिर पैर से पैर टकराए,अब सिर से सिर टकराते हैं।नर धर हुआ चल रहा है।कहीं भी,कोई भी,किसी से भी टकरा सकता है।ग्रह-तारे गवाह हैं कि जब आपस में टकराए तो लुढ़क गये,उल्का-पिंड बनकर।वे हँस रहे हैं,कि विवेक अपनी टेक भूल गया।हम मिटते हुए भी उजाला बिखेरते गये।आदमी तो प्रकाशित पुंज होते हुए भी अँधेरे गर्त में जा रहा है।हाथ में कलम लिए बैठे लेखक से एक टूटता तारा पूछता है-
-क्या कर रहे हो?
-समाधान ढूँढ़ रहा हूँ।
-कैसा समाधान?
-तेरे नहीं बिखरने का।
-यह नियति है।हम टूटकर धरती पर आते हैं।जितना हो सके, उजाला फैलाते हैं।
-मैं वही रौशनी ढूँढ़ रहा हूँ,जो भटके हुए को रास्ता दिखाये।
-शाबाश!देखो,मैं वह ज्योति-पुंज हूँ।भूले को राह दिखाता हूँ,खुद को मिटाकर,औरों को नहीं।
-मैं भी खुद को अपने शब्दों में मिटा रहा हूँ।रौशनी होगी क्या?
-अवश्य होगी मेरे अदबकार,अवश्य होगी।मन-मस्तिष्क के मेल का खेल जारी रखो।
-जरूर।मैं समाधान मिलने तक इस हेतु अपने शब्द-बीज बोता रहूँगा मेरे भाई!
-आमीन',टूटा तारा बोला और अनंत में विलीन हो गया।
"मौलिक व अप्रकाशित"

 आदरणीय Manan Kumar singh ji प्रणाम बधाई सुंदर प्ररस्तुति के लिये सादर

आभार आदरणीय।

वाह। बहुत बढ़िया परिकल्पना के साथ बढ़िया भाषा-शिल्प में उम्दा रचना। हार्दिक बधाई जनाब मनन कुमार सिंह साहिब। लेकिन ऐसा भी लग रहा है कि आपने पोस्ट करने में ज़ल्दबाज़ी भी की है। टंकड़ त्रुटियां तो हैं ही, रचना भी आपकी लेखनी जैसी बेहतरीन नहीं लग रही। 

आभार आदरणीय उस्मानीजी।त्रुटियाँ इंगित करते तो जरूर ध्यान जाता।

बेहतरीन रचना के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिएगा ,आदरणीय मनन सरजी।

बहुत बहुत आभार आदरणीया।

आदरणीय उस्मानीजी!पता नहीं चल पा रहा है कि आप किस रचना पर टिप्पणी कर रहे हैं।समीक्षा समय और गंभीरता की हकदार होती है,सादर।

विनय सर जी की रचना पर थी। पता नहीं कैसे यहां जम्प कर गई!

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
6 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
8 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
12 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
17 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
17 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service