For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-45 (विषय: चेतना)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-45 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-45
"विषय: "चेतना" 
अवधि : 30-12-2018  से 31-12-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 5690

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आभार,आदरणीय शहजाद सरजी।

प्रदत्त विषय पर अच्छी लघुकथा कही है आपने आदरणीया बबिता जी. बाकी आदरणीय शेख़ शहजाद उस्मानी जी ने कह ही दिया है. उनकी बात से मैं भी सहमत हूँ. मेरी तरफ़ से भी हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

आभार महेंद्र सरजी।

बेतुकी और अर्थहीन परम्पराओं को ख़त्म करने की जरुरत है आज के समाज में, बढ़िया सन्देश देती रचना विषय पर. थोड़ी चुस्त दुरुस्त की जा सकती है, बहुत बहुत बधाई आ बबिता गुप्ता जी

आभार ,विनय सरजी।

 भरोसा - लघुकथा -

 "सुनो ऑटो वाले, बोरखेड़ा चलोगे ?"

"नहीं बाबूजी, हम इस समय उधर नहीं जायेंगे।"

"कोई खास कारण?"

"कारण तो बहुत सारे हैं पर आप जान कर क्या कीजिये?"

"शायद मैं कोई हल निकाल सकूं।"

"साहब, एक तो वह शहर से बाहर है और दूसरे  उधर से लौटने में सवारी नहीं मिलती, तीसरे रात का टाइम है तो लूट पाट भी हो जाती है और चौथे....।"

"अरे अब बस भी करो , अच्छा चलो, मैं तुम्हें आने जाने का दोनों तरफ़ का भाड़ा दूंगा।"

"साहब, लोग ऐसे भी  बोल कर लेजाते हैं और वहाँ पहुंच कर मुकर जाते हैं।"

"अरे भाई तुम पूरा किराया यहीं पर एडवांस में ले लो।"

"साहब, कुछ लोग ऐसे भी  किये और  वहाँ जाकर सब वापस छीन लिये। हमारा खुद का पैसा भी छीन लिये। मारपीट की सो अलग|"

"अरे भैया,दुनियाँ में भरोसा नाम की भी तो कोई चीज होती है।"

 औटोवाले ने एक जोर का ठहाका लगाया,

"भरोसा, बहुत किया साहब, पर अब तो बड़े बड़े नेता लोग भी बड़े बड़े मंच पर माइक लगाकर झूठ और फ़रेब करने लगे हैं। सो अब हम लोग भी थोड़ा सचेत हो गये हैं।"

"खुलकर बताओ, तुम्हारी बात स्पष्ट नहीं हुई?"

"बाबूजी,  भरोसा करके ही तो  उसे वोट देकर जिताया और अपना देश उसके हवाले कर दिया । क्या मिला?"

मौलिक एवम अप्रकाशित

बेहतरीन शीर्षक के साथ  विषयांतर्गत बेहतरीन रचना के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय तेजवीर सिंह साहिब। 'ठहाके' वाली पंक्ति के पहले तक की रचना और उस पंक्ति के बाद के भाग में एक ट्विस्ट है, ज़रा सा विषयांतर हो जाता है। पैसों के भरोसे से राजनेताओं (देश)  पर भरोसे की बात तक!  वैसे रचना बहुत ही उम्दा, वास्तविक अनुभवों का स्मरण कराती और चेतना जगाती तो है ही! सादर।

प्रदत्त विषय पर शानदार लघुकथा कही है आपने आदरणीय तेज वीर सिंह जी. दिल से ढेर सारी बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

   कमाल की लघुकथा पेश की,बधाई हो

बहुत बढ़िया रचना प्रदत्त विषय पर, धोखा खाकर अब समझ आ गयी है जनता को. बधाई इस रचना के लिए आ तेज वीर सिंह जी

बेहतरीन रचना द्वारा नेताओं के  वादों  पर तंज कसती। बधाई,आदरणीय तेजवीर सरजी।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इश्क़ तो है मगर ये इतनी भी शा'इराना नहीं कि तुझ से कहें साफ़ गोई सुनोगे क्या तुम ये अहमकाना…"
6 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service