For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय सदस्यगण

सादर वन्देI

 

मुझे यह सूचना देते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि हमारे प्रिय ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम (ओबीओ) के कानपुर चैप्टर की स्थापना हो गई हैI उस क्षेत्र से हमारे सदस्य काफी अरसे से वहां चैप्टर प्रारंभ करने का अनुरोध कर रहे थेI अत: मैने ओबीओ महाप्रबंधक भाई गणेश बागी जी से इस बारे में विचार विमर्श किया, जिन्होंने मेरी प्रार्थना स्वीकार करते हुए सहर्ष कानपुर चैप्टर प्रारम्भ करने की आज्ञा प्रदान कीI पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कानपुर चैप्टर के सदस्यों द्वारा मेरी उपस्थिति में 7 अगस्त को किया जाएगाI  

इसी उपलक्ष्य में ओबीओ कानपुर चैप्टर के स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम गोष्ठी का आयोजन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार होना तय हुआ है:

 

तिथि  : दिनांक 07 अगस्त 2016

समय : दोपहर 2 से 5 बजे तक

स्थान : होटल सेलिब्रेशन, गुमटी गुरुद्वारा, जी.टी रोड, कानपुर.

 

उस क्षेत्र के सभी सदस्यों के प्रार्थना है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी रचनायों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाएंI

 

 

सादर

योगराज प्रभाकर

(प्रधान सम्पादक)    

Views: 2640

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय प्रधान सम्पादक जी सादर, बहुत बधाई आपको, आदरणीय गणेश बागी जी को और  कानपुर चैप्टर के सभी सदस्यों को.बिलकुल अकल्पनीय लगता है साथ ही हर्ष भी है, लखनऊ  के पश्चात कानपुर चैप्टर की शुरुआत होना. बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सादर.

आपकी बधाई सर आँखों पर आ० अशोक कुमार रक्ताले जी। कानपुर चैप्टर को प्रारम्भ करने का श्रेय मुख्यतः सुश्री सीमा सिंह जी तथा सुश्री अन्नपूर्णा बाजपेई जी को जाता है।

जी ! सादर.

सभी को बधाई | यह तो बहुत ख़ुशी की बात है |

शुक्रिया आ० कल्पना भट्ट जी।

ये तो बहुत अच्छी ख़बर है,इसी ज़रिये कानपुर व आसपास से जुड़ी प्रतिभाओं को सशक्त मंच मिलेगा बधाईयां व असीम शुभकामनायें मेरी ओर से ।

हार्दिक आभार आ० नीता कसार जी।

बहुत-बहुत बधाई ! हमारे कानपुर में ओ बी ओ का पदार्पण , कानपुर साहित्य-प्रेमियों के लिए शुभ-संकेत है . उस पर आपका आगमन सोने पे सुहागा .... रिम-झिम , रिम-झिम फुहार सी पड़ रही है मन-आंगन में ...  पुनः बधाई और सुस्वागतम _/\_

मैं स्वयं कानपुर चैप्टर के गठन से बहुत प्रसन्न और रोमांचित हूँ भाई सुधीर द्विवेदी जी।

ओपन बुक्स ऑनलाइन साहित्यिक पत्रिका वेबसाइट को नया आयाम देते हुए कानपुर चैप्टर की घोषणा व शुभारंभ पर सम्मान्य संस्थापक महोदय, प्रधान संपादक महोदय व समस्त कार्यकारिणी और सदस्यगण को हृदयतल से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ। आशा है कि मध्यप्रदेश में भी भविष्य में कुुछ संभावनाएँ बन सकेंगी।

भाई उस्मानी, भोपाल में अपने भाई मिथिलेश वामनकर हैं, आप इस सिलसिले में उनसे सलाह मश्विरा कर सकते हैं।

कानपुर चैप्‍टर स्‍थापना हेतु असीम शुभकामनाएं । आशा है कि प्रतिभाशाली लेखकों को इस सशक्‍त मंच से बहुत लाभ प्राप्‍त होगा।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
3 hours ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
5 hours ago
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
7 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
8 hours ago
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
8 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
9 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
9 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
9 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"प्यादा एक बिम्ब है जो समाज के दरकिनार लोगों का रूप है। जिसके बिना कोई भी सत्ता न कायम हो सकती है न…"
9 hours ago
आशीष यादव commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश जी नमस्कार । बढ़िया छंद रचा गया है।  हार्दिक बधाई।"
9 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय सुशील जी, जीवन के यथार्थ को दिखाते दोहे बेहतरीन बने हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
9 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service