For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गजल(आहटों से डर रहा....)

2122 2122 212
आहटों से डर रहा वह अाजकल
चाहतों का बस हुआ वह आजकल।1

फूल को समझा रहा है असलियत
सुरभियों को डँस रहा वह अाजकल।2

शब्द मय चुभते नुकीले दुर्ग में
राह भूला,है फँसा वह अाजकल।3

बात की गहराइयाँ समझे बिना
तंज बेढब कस खड़ा वह आजकल।4

रोशनी की चाह में खुद को भुला
हो गया है अलबला वह अाजकल।5

आदमी लगता कभी सुलझा हुआ
फिर लगा खुद ही ठगा वह अाजकल।6

चादरें हैं श्वेत सबको क्या पता
काजलों में है रँगा वह अाजकल।7

नींद में चलता हुआ लगता मुआ
लाख हो पर कब जगा वह अाजकल।8

मलहमों से घाव कुछ भरता नहीं
रंजिशों का है घड़ा वह आजकल।9
मौलिक व अप्रकाशित@मनन

Views: 577

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on July 2, 2016 at 9:11am
आभार आपका गिरिराज भाई, देखता हूँ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 2, 2016 at 8:36am

आदरणीय मनन भाई , अच्छी गज़ल कही है , हार्दिक बधाइयाँ । एक  '' है '' की कमी मिसरों मे लगती है , देखियेगा ।

शब्द मय चुभते नुकीले दुर्ग में
राह भूला फँस चला वह अाजकल।    -- राह भूले , हैं फँसा वह आजकल   --- बात कुछ साफ आयेगी

ऐसे ही कुछ सुधार की संभावनाये मिसरों मे हैं  अभी - सोच लीजियेगा

 

Comment by Manan Kumar singh on July 1, 2016 at 11:11pm
बहुत बहुत आभार आदरणीया।
Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on July 1, 2016 at 8:37pm

चादरें हैं श्वेत सबको क्या पता
काजलों में है रँगा वह अाजकल।7

बहुत खूब आदरणीय | 

Comment by Manan Kumar singh on July 1, 2016 at 8:32pm
आभार नीलेश जी आपका।
Comment by Manan Kumar singh on July 1, 2016 at 8:31pm
आभार आदरणीय सुशील जी।
Comment by Nilesh Shevgaonkar on July 1, 2016 at 7:42pm

अच्छा प्रयास है .. अमूमन एक "है" की कमी खल रही है .. 
मसलन 
.
आहटों से डर रहा है अाजकल
चाहतों का हो गया है आजकल
.
फूल को समझा रहा है असलियत
सुरभियों को डँस रहा है अाजकल।

Comment by Sushil Sarna on July 1, 2016 at 3:11pm

आहटों से डर रहा वह अाजकल
चाहतों का बस हुआ वह आजकल।1

फूल को समझा रहा है असलियत
सुरभियों को डँस रहा वह अाजकल।2

वाह अादरणीय मनन कुमार जी खूबसूरत अहसासों की इस दिलकश ग़ज़ल के लिए दिल से बधाई स्वीकार करें।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
8 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम्. . . . . गुरु
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय । विलम्ब के लिए क्षमा "
13 hours ago
सतविन्द्र कुमार राणा commented on मिथिलेश वामनकर's blog post ग़ज़ल: मिथिलेश वामनकर
"जय हो, बेहतरीन ग़ज़ल कहने के लिए सादर बधाई आदरणीय मिथिलेश जी। "
17 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"ओबीओ के मंच से सम्बद्ध सभी सदस्यों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाइयाँ  छंदोत्सव के अंक 172 में…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, जी ! समय के साथ त्यौहारों के मनाने का तरीका बदलता गया है. प्रस्तुत सरसी…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह ..  प्रत्येक बंद सोद्देश्य .. आदरणीय लक्ष्मण भाईजी, आपकी रचना के बंद सामाजिकता के…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाई साहब, आपकी दूसरी प्रस्तुति पहली से अधिक जमीनी, अधिक व्यावहारिक है. पर्वो-त्यौहारों…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ भाईजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका। आपकी सार्थक टिप्पणी से हमारा उत्साहवर्धन …"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी छंद पर उपस्तिथि उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। दीपोत्सव की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय  अखिलेश कॄष्ण भाई, आयोजन में आपकी भागीदारी का धन्यवाद  हर बरस हर नगर में होता,…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी छन्द पर उपस्तिथि और सराहना के लिए हार्दिक आभार आपका। दीपोत्सव की हार्दिक…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण भाईजी हार्दिक बधाई इस प्रस्तुति के लिए ।"
yesterday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service