For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 47 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-48

विषय - "कर्त्तव्य"

आयोजन की अवधि- 10 अक्टूबर 2014, दिन शुक्रवार से 11 अक्टूबर 2014, शनिवार की समाप्ति तक  (यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)


बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए.आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम दो स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक ही दे सकेंगे, ध्यान रहे प्रति दिन एक, न कि एक ही दिन में दो. 
  •  रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.


सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर एक बार संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.

आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 10 अक्टूबर 2014,दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 12659

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आ. जीतेन्द्र जी प्रस्तुति में अनोखा  व्यंग का अंदाज  मन को मुग्ध कर गया  हार्दिक बधाई. 

आदरणीय सत्यनारायण जी, आपकी प्रतिक्रया पाकर बहुत मनोबल मिला है. आपका ह्रदय से आभारी हूँ

सादर!

आदरणीय जितेन्द्र जी, सुन्दर विचारोत्तेजक रचना हेतु बधाइयाँ..........

अँधेरा भी है, अधर्म भी

असत्य भी भरपूर है.

बेईमानी की भी तो,

कहीं कोई कमी नही

टेक सेर बिक रहा है यहाँ

वाह !!!!!

रचना पर आपकी उपस्थिति पाकर, बहुत ख़ुशी मिली आदरणीय अरुण निगम जी. आपका ह्रदय से आभारी हूँ

सादर!

आपकी कविता पढ़ कर लगा यह तो मेरे आस पास की कविता है, पर आप तो मध्य प्रदेश में रहते हैं . ख़ुशी हुयी जानकर कि सच सारा देश तो एक ही है , सबकुछ सब जगह एक सा है . अच्छा भी है आप कहीं भी जाइए एक सा माहौल मिलेगा . यथार्थ को बेनकाब करती आपकी यह रचना बहुत बहुत सराहनीय है ,प्रिय जितेंद्र जी ,
ढेरों बधाईयाँ इस प्रस्तुति पर .

आदरणीय डा.विजय जी. चाहे कोई सा भी देश हो या प्रदेश, हर जगह यही आलम है . मक्कारी इस तरह समाई है की कर्तव्यों से ज्यादा अधिकारों पर ध्यान है...याने सीधा -शार्ट कट

आपकी सराहना पाकर रचना धन्य हुई आदरणीय, आपका ह्रदय से आभारी हूँ

सादर!

कत् र्तव्यों की अजब कहानी
जीवन भर करता नादानी।


भूख लगे तो चिल्लाता यों,
सारे जग का मालिक है वों।
शोषण का अपराध हृदय में,
खोखल तना घना लगता वो।।
हाथ-पैर-मुख कर्म करे पर,
अॅखियॉं मूॅंद करे बचकानी।।1 ....कत् र्तव्यों की अजब कहानी


दया-करूण की ममता देवी,
निश्छल अन्तर्मन की वेदी।
नहीं जरा भी रूक पाती है,
करूणा-ममता बरसाती है।
जीवन भर उल्लास बॉंटकर,
पीती सदा नयन से पानी।।2 ....कत् र्तव्यों की अजब कहानी


बड़ा हुआ तो तेरा - मेरा,
सम्बन्धों का जाल घनेरा।
छिछले-लिजलिज अवयव से नित,
साधे काम-मोह के निज हित।
देह रिक्त बिन प्राण पखेरू,
फिर भी पंख नोचता दानी।।3 ....कत् र्तव्यों की अजब कहानी


प्रकृति-नारि से सब जग जन्मा,
मगर अजन्मा अक्षुण आत्मा।
जीवन के सद कर्म सुझाता,
संस्कृति हित संस्कार बनाता।
फिर भी मानव द्वेष -क्लेश  में,
प्रगति चक्र पर फेरे पानी।।4 ....कत् र्तव्यों की अजब कहानी


के0पी0सत्यम/ मौलिक व अप्रकाशित

केवल जी

बहुत सुन्दर गीत i  आप निरंतर निखर  रहे हैं i आपको बधाई i  

दया-करूण की ममता देवी,
निश्छल अन्तर्मन की वेदी।
नहीं जरा भी रूक पाती है,
करूणा-ममता बरसाती है।
जीवन भर उल्लास बॉंटकर,
पीती सदा नयन से पानी।।2 ....कत् र्तव्यों की अजब कहानी

भाई केवल प्रसादजी, आपकी व्यंजनाएँ विशिष्ट हुआ करती हैं. अलग-अलग संज्ञाओं के कर्त्तव्यों को बढिया स्वर दिया हैआपने.

रचना और सहभागिता हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार करें..

आदरणीय केवल जी, अभिव्यक्ति में जो तीव्रता होनी चाहिए वह स्पष्ट रूप से उभर कर आती है, बहुत दिनों बाद आपकी कोई रचना पढ़ पा रहा हूँ, सच कहूँ तो एक संतुष्टि हुई, मन मुग्ध है, बहुत बहुत बधाई इस प्रस्तुति पर।

आदरणीय केवल भाई 

उम्र के साथ स्वार्थ हावी होते  जाता है इससे शायद ही कोई अछूता रह पाता हो सिवाय एक माँ के। 

हार्दिक बधाई इस प्रस्तुति पर 

बहुत ही सुंदर गीत ,बधाई स्वीकारें आदरणीय केवल प्रसाद जी

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"दोहा छंद ++++++++++++ वार्ता निष्फल  शांति की, जारी है फिर युद्ध। कमी तेल औ’ गैस की,…"
6 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"सादर अभिवादन"
13 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम् "
21 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Apr 12
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Apr 12
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Apr 11
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service