For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-49

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 49 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा -ए-तरह हिन्दुस्तान के मशहूर शायर जनाब इब्राहिम 'अश्क' साहब की ग़ज़ल से लिया गया है| पेश है मिसरा-ए-तरह

 

"ख़ामोश रहेंगे और तुम्हें हम अपनी कहानी कह देंगे"

22 112 22 112 22 112 22 22

फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन  फेलुन

22     22     22       22      22       22      22      22 

(बह्रे मुतदारिक की मुजाहिफ सूरत)

रदीफ़ :- कह देंगे 
काफिया :- आनी (कहानी, निशानी, ज़बानी, पुरानी आदि )
विशेष : जैसा कि तरही मिसरा देखने से ज्ञात होता है, उल्लिखित बहर में 22 को 112 या 211 अथवा 121 करने की  छूट है . 

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 25 जुलाई दिन शुक्रवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 26 जुलाई दिन शनिवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन से पूर्व किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | ग़ज़लों में संशोधन संकलन आने के बाद भी संभव है | सदस्य गण ध्यान रखें कि संशोधन एक सुविधा की तरह है न कि उनका अधिकार ।

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 25 जुलाई दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन
बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 12628

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

//बेदाद गरों की महफिल में यूँ अश्क़ बहाना ठीक नहीं
बेबस के अश्क़ न समझेंगे , वो खारा पानी कह देंगे//

वाह वाह, आदरणीय गिरिराज भाई साहब, खुबसूरत शेर गढ़ा है, सभी अशआर अच्छे लगें, बहुत बहुत बधाई आदरणीय।

आदरणीय गणेश भाई , हौसला अफज़ाई के लिये आपका तहे दिल से खुक्रिया ॥

 सर जी, आप जी की गजल बहुत उम्दा हुई - बधाई हो 

बहुत शुक्रिया, आदरणीय मोहन भाई ॥

हम थोड़ा भी मुँह खोलें तो बस नाफरमानी कह देंगे 
हमको मुज़रिम ठहराने को वो कोई कहानी कह देंगे

जो प्यास बुझा देगा अपनी हम उसको पानी कह देंगे 
जो सुलझा दे जीवन उलझा हम उसको ज्ञानी कह देंगे

आदरणीय गिरिराज जी बहुत सुलझी हुयी अर्थपूर्ण गज़ल के लिए ढेरों मुबारकबाद ....

आदरणीय नादिर खान भाई , हौसला अफज़ाई के लिये आपका तहे दिल से शुक्रिया ॥

वो बोल इबादत के सुनकर भी शोला-बयानी कह देंगे, 
आँखों में उमड़े सवालों को भी नाफ़रमानी कह देंगे. 
.

तुम लाख छुपाना चाहोगे, पर सामने सच आ जाएगा,
बस आँख मिलाकर हम तुम में कितना है पानी कह देंगे.
.

नमकीन क़तारें पलकों पर, क्यूँ चेहरा है मुरझाया सा,
गर लोग ये हमसे पूछेंगे, है ज़ख्म-ए-निहानी कह देंगे.
.

बालों में चाँदी भरने लगी, अब छनती है शीशे से नज़र,
पर मिले जो कोई सीम_बदन हम ख्व़ाब-ए-जवानी कह देंगे. 
.

हम बंद रखेंगे चश्म-ओ-ज़ुबाँ, गोया कि ख़ुदा से जुड़ते हों,
“ख़ामोश रहेंगे और तुम्हे हम अपनी कहानी कह देंगे.”
.

हों साथ अगरचे हम और तुम, हर शेर मुकम्मल हो जाए,
तुम मिसरा-ए-ऊला कह देना, हम मिसरा-ए-सानी कह देंगे.
.

दिल खोल के रख देंगे अपना, मिसरा दर मिसरा हम साहिब,
कुछ लोग हमारी धड़कन को, ग़ज़लों की रवानी कह देंगे.
.

यूँ “नूर” इशारा कर के फिर हम छत पे बुला लेंगे उनको,
जब दिल को शरारत सूझेगी, है ईद मनानी कह देंगे.
.
निलेश "नूर"
मौलिक व अप्रकाशित 
.
एक पुछल्ला 
.
अब छब्बीस मई से ‘सतयुग’ है, इस मुल्क के अच्छे दिन आए,

जलते जो लोग तरक्की से, अम्बानी-अडानी कह देंगे.  

वाह वाह वाह .. बार-बार वाह !!
किस पर क्या कहूँ, आदरणीय नीलेश भाईजी !
हर शेर में जान है .. और सामने हम हैं नत हुए, नम हुए ! जो करना है शेरों को करना है.. :-)))

उसी लिहाज में गिरह लगी है..
हम बंद रखेंगे चश्म-ओ-ज़ुबाँ, गोया कि ख़ुदा से जुड़ते हों,
“ख़ामोश रहेंगे और तुम्हे हम अपनी कहानी कह देंगे.” ... . अह्हाह !!

लेकिन जिस शेर ने न सिर्फ़ चौंकाया बल्कि एकबारग़ी उत्साहित कर दिया, वो बिला शक़ यही है -
हों साथ अगरचे हम-ओ-तुम, हर शेर मुकम्मल हो जाए,
तुम मिसरा-ए-ऊला कह देना, हम मिसरा-ए-सानी कह देंगे.
ग़ज़ब भइया, ग़ज़ब !!

दिल खोल के रख देंगे अपना, मिसरा दर मिसरा हम साहिब,
कुछ लोग हमारी धड़कन को, ग़ज़लों की रवानी कह देंगे. ...  .. क्या साहेब !! ओह्होह !!

यूँ “नूर” इशारा कर के फिर हम छत पे बुला लेंगे उनको,
जब दिल को शरारत सूझेगी, है ईद मनानी कह देंगे. .. . . ... . गये रोज़े के दिन !

अलबत्ता इस शेर का सानी अटपटा सा बन गया है मेरे लिए .. मुझे समझाइये.. प्लीऽऽज़..
तुम लाख छुपाना चाहोगे, पर सामने सच आ जाएगा,
बस आँख मिलकर हम तुम में, कितना है पानी कह देंगे.

आपकी इस ज़िन्दा ग़ज़ल के लिए हम आपको दिल से दाद दे रहे हैं आदरणीय ..
बहुत खूब !

शुक्रिया आ. सौरभ सर .. आपकी दाद से बम्पर ओपनिंग मिली है ..
बहुत बहुत धन्यवाद ..
तुम लाख छुपाना चाहोगे, पर सामने सच आ जाएगा,
बस आँख मिलकर हम तुम में, कितना है पानी कह देंगे...यहाँ पानी .को इज्ज़त के रेफ़रन्स में लिया गया है सर ..
शायद मै स्पष्ट कर पाया हूँ अब. 
सादर 

और,  हम मिसरेमें गेयता की, प्रवाह की बात कर रहे हैं.. जिस धारा प्रवाह ढंग से आपकी इस ग़ज़ल को हम पढ़ते गये कि मेरी कार को यहीं ’हचका’ लग गया. फिर आपको उपस्थित देख हम पूछ लिये...  कि यह जर्क काहे लगा .. :-)))))))))

अलबत्ता खेद है कि हम अपनी बात करीने से नहीं रख पाये.


इस शेर से निस्सृत अर्थ को खूब पकड़ पाये थे, आदरणीय.. निहितार्थ के लिए पुनः सादर धन्यवाद.

आँख मिलकर  या मिला कर ? और तुम में  के बाद कॉमा की आवश्यकता है क्या ?

सादर

मिलाकर ही होना चाहिए आदरणीय सौरभ सर ..शायद टाइपिंग में गलती हो गयी ..और मै खुद कम से कम 10 बार पढने के बाद ..तोता रटंत वाली दशा में था ..गलत लिखकर ..सही पढ़ रहा था :)..
कॉमा...पर मै भी संशय में हूँ ... बस साँस लेने का पॉज आ रहा है उस जगह ..
सादर 

जय होऽऽऽ. ..
यानि अपन की करवा को सहिये जगहा जर्कवा लगा था.. :-))))

आदरणीय, इस टंकण त्रुटि को आप दुरुस्त करवा लेंगे इसके प्रति आश्वस्त हूँ. और, कॉमा हटवाइये, सर.. उसकी कोई जरूरत नहीं है. अर्थ-मीनिंग सब क्लियर है.

बहुत अच्छा शेर निकाला आपने..  उस शेर के लिए अब ढेर सारी बधाई..
सादर

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
20 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service