For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 44 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-45

विषय - "अनंत-असीम-अपरिमित " 

अक्सर हम एक ऐसी अवस्था को जीते हैं जहाँ कोइ भाव अपने असीम होने का एहसास कराता है... योगियों के लिए ये परब्रह्म का निःसीम विस्तार हो सकता है.. तो किसी प्रेमिका या प्रेमी के लिए उसका प्रेम ऐसा अनंत आकाश होता है जिसमें वो पर फैलाए हर सीमा के परे भाव भूमि में विचरण करते हैं... वहीं दार्शनिक समय की अवधारणा को भी अनंत काल से अनंत काल तक देखते हैं.... तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और प्रदत्त विषय को दे डालें एक काव्यात्मक अभिव्यक्ति.

आयोजन की अवधि - 11 जुलाई 2014, दिन शुक्रवार से 12 जुलाई 2014, शनिवार की समाप्ति तक  (यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)


बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए.आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम दो स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक ही दे सकेंगे, ध्यान रहे प्रति दिन एक, न कि एक ही दिन में दो. 
  •  रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.


सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर एक बार संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.

आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  11 जुलाई 2014,दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 14281

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

मुझे पढ़ते हुए इसके रस  और प्रवाह ने इतना मुग्ध कर दिया कि मैंने सोचा कोई ऐसा छंद होगा जिससे मैं परिचित नहीं हूँ, आपकी लेखनी को नमन प्रिय प्राची जी /सादर

सुप्त स्वप्न निष्प्राण चेतना  लिए देहघट श्वासें पाशित

मन-अंतर फिर झंकृत कर दे, प्रेम स्वरों की गूँज अपरिमित…प्रभु की भक्ति में लीन उसके दर्शनों की अभिलाषी ,फिर मीरा हो या राधा,या फिर हो प्रिय प्राची  ...मन मोह ले गई गीत के टेक की पंक्तियाँ ही 

फिर ये बंद ---

मनस सरोवर आकुल-आकुल, श्वास तरंगित व्याकुल-व्याकुल

लहर-लहर हिचकोले खाती ,  भव नैया मझधारे ढुलमुल

दरस मिले अब तो प्रियतम का, छवि जिनकी प्रतिबिम्बित शोभित

मन-अंतर फिर झंकृत कर दे, प्रेम स्वरों की गूँज अपरिमित...

 क्या लय है प्रवाह है ,गा रही हूँ और आनंद के सागर में बही जा रही हूँ .....भक्ति रस/प्रेम रस से सराबोर ये गीत प्रदत्त विषय को तो सार्थक कर ही रहा है मन म्रदंग के तारों को भी झंकृत कर रहा है

बहुत- बहुत बधाई आपको प्रिय प्राची जी .  

 

आदरणीया राजेश जी 

//प्रभु की भक्ति में लीन उसके दर्शनों की अभिलाषी ,फिर मीरा हो या राधा,या फिर हो प्रिय प्राची //.....ऐसा क्या ?

पर ये कविता तो प्रिय भक्ति में लिख गयी थी ....हाहाहा:))))) अब प्रिय में ही परमेश्वर की छवि बिम्बित दिखे तो... वही भाव होंगे जो आपने समझा ..और सही समझा;)

भक्ति और प्रेम के रस में रमी यह अभिव्यक्ति आपको सरस लगी यह जान मुझे संतोष हुआ है 

सादर धन्यवाद आदरणीया 

आदरणीया प्राचीजी,

आपकी  इस रसमयी सुंदर भावपूर्ण रचना की हर पंक्तियाँ पाठकों के हृदय के तारों को झंकृत कर रही हैं । कल- कल स्वर में बहती इन पंक्तियों के लिए हृदय से बधाई। 

आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी 

रचना की भाव दशा, रस और प्रवाह पर आपके हृदय तार झंकृत हो सके तो इस गीत का होना सफल ही समझूं 

सादर धन्यवाद 

सुप्त स्वप्न निष्प्राण चेतना  लिए देहघट श्वासें पाशित
मन-अंतर फिर झंकृत कर दे, प्रेम स्वरों की गूँज अपरिमित…शब्दों का कितना प्रवाहमय जादू बिखेरा है आपकी लेखनी ने /शुरुवात में ही मन मोह लिया 

प्रेम रूप धर ओ निर्मोही !  खोल सभी सीमाएं ग्रंथित....प्रेम के अपरिमित भावों की सुंदर छन्दानुभूति ...

वही अनश्वर, धर छवि नश्वर, कण-कण उद्भासित त्रिपुरारी  ....डॉ० प्राची सिंह प्रस्तुति ने मन मोह लिया। रसमयी सुंदर भावपूर्ण रचना .नि :शब्द करती हुई ...

आदरणीय अविनाश बागडे जी 

प्रस्तुति आपको पसंद आयी और आपसे मुखर सराहना मिली...बतौर रचनाकार मुझे संतोष हुआ है 

आपका हार्दिक धन्यवाद 

सुप्त स्वप्न निष्प्राण चेतना  लिए देहघट श्वासें पाशित

मन-अंतर फिर झंकृत कर दे, प्रेम स्वरों की गूँज अपरिमित….........अति सुन्दर !

आदरणीया डॉ. प्राची सिंह जी सादर, गीत का हर बंद मनोहारी है. आपके इस सृजन ने महोत्सव के दिए विषय को पूरी तरह से सार्थक कर दिया है. इससे अधिक क्या कहूँ. बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें. सादर.

आदरणीय अशोक कुमार रक्ताले जी 

प्रस्तुत गीत पर आपकी भाव प्रवण प्रतिक्रया के लिए हृदयतल से आभारी हूँ 

सादर धन्यवाद 

आ० प्राची जी,

सुप्त स्वप्न निष्प्राण चेतना,
"प्रेम स्वरों की गूँज अपरिमित". इस सनातन सत्य को आपने सौंदर्य के जिस 

ताने -बाने

में प्रस्तुत किया है उसके लिए ह्रदय से कोटिश: बधाई.

आदरणीय विजय प्रकाश शर्मा जी 

प्रस्तुति पर आपकी अनमोल सराहना के लिए सारद धन्यवाद 

आपके गीत द्वारा विषय पर अति सुंदर प्रस्तुति हुई, मन मुग्ध करते गीत पर आपको बहुत बहुत बधाई आदरणीया डा.प्राची जी

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
3 minutes ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
11 minutes ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
28 minutes ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
31 minutes ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"प्यादा एक बिम्ब है जो समाज के दरकिनार लोगों का रूप है। जिसके बिना कोई भी सत्ता न कायम हो सकती है न…"
38 minutes ago
आशीष यादव commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश जी नमस्कार । बढ़िया छंद रचा गया है।  हार्दिक बधाई।"
45 minutes ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय सुशील जी, जीवन के यथार्थ को दिखाते दोहे बेहतरीन बने हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
49 minutes ago
आशीष यादव commented on vijay nikore's blog post प्यार का पतझड़
"कुछ चीज़ों को जब कहना मुश्किल हो जाता है तब वह कविता बनकर सामने आ जाती है। एक बेहतरीन कविता पर बधाई…"
1 hour ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक भावपूर्ण मर्मस्पर्शी कविता पर आपको बधाई।  आदरणीय Saurabh Pandey जी की टिप्पणी ही इस कविता…"
1 hour ago
आशीष यादव commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post कविता
"इस पटल पर प्रकाशित होने के 6 साल बाद इस कविता को पढ़ रहा हूं। भावों को गीत बना देना, कविता बना देना…"
1 hour ago
आशीष यादव commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post ग़ज़ल
"जो भी बोलना चाहा आपने अच्छा बोला। बाकी कमी बेसी आदरणीय उस्ताद जन बोलना चाहेंगे।"
1 hour ago
Awanish Dhar Dvivedi commented on Awanish Dhar Dvivedi's blog post ग़ज़ल
"सर नमस्कार मुझे ग़जल का ज्ञान नहीं है  अरकान आदि को नहींं जानता हूँ। बस भव में कुछ लिख देता हूँ।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service