For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव तरही मुशायरा" अंक-८ ( Now closed )

परम स्नेही स्वजन,
इस बार तरही मुशायरे के लिए दो मिसरे दिए जा रहे हैं और दोनों ही उस्ताद शायरों की बड़ी मशहूर ग़ज़लों से लिए गए हैं

पहला मिसरा जनाब कैसर साहब की गज़ल से लिया गया है

शाम ढले इस सूने घर में मेला लगता है

मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन फा
२२२२         २२२२          २२२२          २
बहरे मुतदारिक की मुजाइफ़ सूरत

रदीफ     : लगता है
काफिया : आ की मात्रा

दूसरा मिसरा जनाब बाल स्वरुप "राही" साहब की गज़ल से लिया गया है

हम कैसे इस बात को मानें कहने को संसार कहे

मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन मुस्तफ्फैलुन फेलुन फा
२२२२          २२२२         २२२२         २२     २ 
बहरे मुतदारिक की मुजाइफ़ सूरत

रदीफ     : कहे
काफिया : आर
 
 
इन दोनों मिसरों में से किसी पर भी गज़ल कही जा सकती है| नियम और शर्तें पिछली बार की तरह ही हैं अर्थात एक दिन में केवल एक ग़ज़ल, और इसके साथ यह भी ध्यान देना है की तरही मिसरा ग़ज़ल में कहीं ना कहीं ज़रूर आये तथा दिये गये काफिया और रदिफ़ का पालन अवश्य हो | ग़ज़ल में शेरों की संख्या भी इतनी ही रखें की ग़ज़ल बोझिल ना होने पाए अर्थात जो शेर कहें दमदार कहे |
आप सभी फनकारों से नम्र निवेदन है कि  कृपया एक दिन मे केवल एक ही ग़ज़ल प्रस्तुत करे, एक दिन मे एक से अधिक पोस्ट की हुई ग़ज़ल बिना कोई सूचना दिये हटाई जा सकती है |

मुशायरे की शुरुवात दिनाकं 23 Feb 11 के लगते ही हो जाएगी और 25 Feb 11 के समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा |

नोट :- यदि आप ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य है और किसी कारण वश "OBO लाइव तरही मुशायरा" के दौरान अपनी रचना पोस्ट करने मे असमर्थ है तो आप अपनी रचना एडमिन ओपन बुक्स ऑनलाइन को उनके  इ- मेल admin@openbooksonline.com पर 23 फरवरी से पहले भी भेज सकते है, योग्य रचना को आपके नाम से ही "OBO लाइव तरही मुशायरा" प्रारंभ होने पर पोस्ट कर दिया जायेगा, ध्यान रखे यह सुविधा केवल OBO के सदस्यों हेतु ही है |

फिलहाल Reply बॉक्स बंद रहेगा, मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ किया जा सकता है |

"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह

 

Views: 12486

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय श्री गिरीश पंकज जी ने यह ग़ज़ल मेल द्वारा भेजे है ....

 

बिना तुम्हारे क्या बतलाऊँ  कैसा लगता है

रहूँ भीड़ में लेकिन हर पल तन्हा लगता है

खुदगर्जों की इस बस्ती में है तुझसे उम्मीद 
केवल याद तुम्हारी करके अच्छा लगता है

कौन किसी का साथ निभाए हमसब हैं तन्हा
यहाँ अकेले सबका आना-जाना लगता है

जीवन क्या है सच पूछो तो है सुंदर तोहफा
दोबारा इसको पाने में युग-सा लगता है 

क्यों कर ओढ़ रखी है तूने ये नकली चादर 
मुसकाने पर यार ख़ुदा का बन्दा लगता है.

दर्शन तेरे हो जाएँ तो जाऊं अपने देस 
दिल मेरा यह जनम-जनम का प्यासा लगता है 

यादे आईं आँसूं आये जम गई है महफ़िल 
शाम ढले इस सूने घर में मेला लगता है

दुःख हो ज्यादा तो वसंत भी लगता है पतझर
सूरज-सा ही हमको सुंदर चन्दा लगता है

यहाँ आइने भी हैं ऐसे देख हँसी आये
हर बौना भी इस बस्ती में ऊँचा लगता है

जब तक साँस चल रही पंकज आस न छोडो तुम
वक़्त खुशी के आने में भी थोड़ा लगता है

 
गिरीश पंकज
संपादक, " सद्भावना दर्पण"
सदस्य, " साहित्य अकादमी", नई दिल्ली.
जी-३१,  नया पंचशील नगर,
रायपुर. छत्तीसगढ़. ४९२००१
मोबाइल : ०९४२५२ १२७२०
सुंदर ग़ज़ल है। बधाई हो गिरीश जी को

जीवन क्या है सच  पूछो तो सुन्दर तुहफ़ा

दोबारा इसको पाने मेम युग -सा लगता है।

बेहतरीन शे'र , ख़ूबसुरत गज़ल पंकज जी को मुबारकबाद व उनका आभार।

बिना तुम्हारे क्या बतलाऊँ  कैसा लगता है

रहूँ भीड़ में लेकिन हर पल तन्हा लगता है
bahut hi badhiya prastuti girish jee ka......dhanybaad admin jee yahan prastut karne ke liye

वाह वाह पंकज सर , बेहद संजीदा ग़ज़ल कही है आपने ,

 

जीवन क्या है सच पूछो तो है सुंदर तोहफा
दोबारा इसको पाने में युग-सा लगता है  ..

 

बिलकुल यथार्थ , एक शेर में पूरा जीवन दर्शन डाल दिया है |

 

खुदगर्जों की इस बस्ती में है तुझसे उम्मीद 
केवल याद तुम्हारी करके अच्छा लगता है...

 

उम्मीद पर दुनिया टिकी है :-) खुबसूरत शे'र

 

गिरह का शे'र और मकता भी काफी प्रभावी बन पड़ा है | बहुत बहुत बधाई पंकज सर ,आप स्वयम पोस्ट किये होते तो मजा दोगुना होता | दाद स्वीकार कीजिये सर | 

 

ख़ूबसूरत और मुकम्मल गज़ल के लिए पंकज जी को ढेरो दाद देता हूँ| बहुत बहुत बधाई|
Girish ji ki behatreen gazal hai ...
क्यों कर ओढ़ रखी है तूने ये नकली चादर 
मुसकाने पर यार ख़ुदा का बन्दा लगता है.

दर्शन तेरे हो जाएँ तो जाऊं अपने देस 
दिल मेरा यह जनम-जनम का प्यासा लगता है 
 
bahut hi badhiya sher hain saare ke saare...Pankaj ji ko hardik badhai..
खिले पंक में किन्तु पंक से, मलिन न होता है पंकज.
शतदल के आचरण-वरन को, शुभ-सत का स्वीकार कहें..
बहुत खूब क्या बात है ,बधाई !
आदरणीय श्री तिलक राज कपूर जी की ग़ज़ल , आप बिटिया की शादी की व्यस्तता के कारण स्वयम पोस्ट न कर सके |

दिल से जिसको भी अपना लो अपना लगता है
वरना दिल का टुकड़ा गैरों जैसा लगता है।

रिश्‍तों की गर्माहट शायद ये ही होती है
मिलना जुलना, साथ किसी का अच्‍छा लगता है।

कैसे कह दूँ तन्‍हाई का दर्द सताता है
यादों की दुनिया में अक्‍सर मेला लगता है।

दोपहरी भर खोया रहता है जो दुनिया में
सॉंझ ढले घर उसका आना अच्‍छा लगता है।

कैसे कह दूँ एक तरक्‍की जिसके आने से
रिश्‍ते कायम रखने में भी पैसा लगता है।

अपना हो या गैर किसी का, लेकिन दुनिया में
काम नहीं आये तो सिक्‍का खोटा लगता है।

ज़ख्‍म हज़ारों देकर दिल को 'राही' कहता है
लब तो खोलो, कुछ तो बोलो, कैसा लगता है।

कैसे कह दूं तन्हाई का दर्द सताता है,

यादों की दुनिया में अक्सर मेला लगता है।

बेहतरीन शे'र , ख़ूबसूरत ग़ज़ल , तिलक जी मुबारकबाद

के मुस्तहक़ हैं।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
10 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
14 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
17 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
21 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service