For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-45 (Now Closed)

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 45  वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का तरही मिसरा मेरे पसंदीदा शायर जॉन एलिया जी की ग़ज़ल से लिया गया है| पेश है मिसरा-ए-तरह

 

"मुझसे मिलकर उदास भी हो क्या "

2122    1212    22 

फाइलातुन  मुफ़ाइलुन फेलुन

( बहरे खफीफ़ मख्बून मक्तूअ )

रदीफ़ :- हो क्या  
काफिया :- ई(ज़िन्दगी, ख़ुशी, रोशनी, आदमी, सही आदि )
 
* इस बहर में अंतिम रुक्न फेलुन (22)को फइलुन (112) भी किया जा सकता है 
 

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 29 मार्च दिन शनिवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 30 मार्च दिन रविवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक  अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल  आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी । 

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन से पूर्व किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | ग़ज़लों में संशोधन संकलन आने के बाद भी संभव है | सदस्य गण ध्यान रखें कि संशोधन एक सुविधा की तरह है न कि उनका अधिकार ।

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

 

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 29 मार्च दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 24101

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आ० गणेश जी आपकी प्रतिक्रिया से अभिभूत हूँ ,मेरा लिखना सार्थक हुआ तहे दिल से कोटि कोटि आभार 

वाह वाह सखी बहुत सुन्दर गजल

 

लोग तुमको जो  घूरते अक्सर

अपनी नजरें उतारती हो क्या

 

घट रही रोज चाँद की चांदी 

रूप उससे निखारती हो क्या

 

हम मुलाकात को तरसते हैं

ये कभी आप सोचती हो क्या।।।।।।। बहुत खूब हार्दिक बधाई , बहुत अच्छे लगे शेर आपके आदाब , बधाई स्वीकारें :)

बहुत- बहुत शुक्रिया सखी अभी बाहर से आई हूँ वक़्त भी ख़त्म होने वाला है ,शुभरात्रि 

हम मुलाकात को तरसते हैं

ये कभी आप सोचती हो क्या  वाह वाह !!

खूबसूरत ग़ज़ल हुई है आदरणीया राजेश कुमारी जी...
दाद क़ुबूल कीजिये  !

अपने माज़ी में खो गयी हो क्या

तुम भी रातों को जागती हो क्या 

 

धीरे धीरे सुलग रही हो क्या

ज़ख्म अपने कुरेदती हो क्या 

 

एक लम्हे में लुट गया सबकुछ

मेरी दुनिया से जा चुकी हो क्या 

 

तुमको पाने की है बहुत हसरत

ये बता दो कि ज़िंदगी हो क्या 

 

आसुओं की चुभन है आँखों में

कोई जाती हुई खुशी हो क्या 

 

तेरे जाने से छा गया है तिमिर

मेरी आँखों कि रोशनी हो क्या 

क्यो हो मिलकर भी इस तरह गुमसुम

मुझसे मिलकर उदास भी हो क्या 

 

हम तो तुमको भी आज़मा लेते

सबकी आँखों कि तुम खुशी हो क्या 

 

गिरते गिरते तो गिर चुके हम सब

खुद ही कह दो कि आदमी हो क्या 

 

ज़ख्मी मै और, ज़ख्मी तुम भी हो

मै सही हूँ या, तुम सही हो क्या 

 

दिल गुनाहों से भर गया नादिर

कुछ तो सोचों कि आदमी हो क्या 

आदरणीय नादिर जी

बेहतरीन ग़ज़ल ..क्या कहने ..

हम तो तुमको भी आज़मा लेते

सबकी आँखों कि तुम खुशी हो क्या

दिल गुनाहों से भर गया नादिर

कुछ तो सोचों कि आदमी हो क्या

गिरते गिरते तो गिर चुके हम सब

खुद ही कह दो कि आदमी हो क्या 

 

ज़ख्मी मै और, ज़ख्मी तुम भी हो

मै सही हूँ या, तुम सही हो क्या 

 

दिल गुनाहों से भर गया नादिर

कुछ तो सोचों कि आदमी हो क्या 

Khoobsoorat Ashaar........... :)

आदरणीय नादिरजी

आसुओं की चुभन है आँखों में

कोई जाती हुई खुशी हो क्या 

गिरते गिरते तो गिर चुके हम सब

खुद ही कह दो कि आदमी हो क्या ..बिलकुल सही बात ..बेहतरीन 

 आपकी इस शानदार ग़ज़ल के ये शेर मुझे बेहद पसंद आये ..आपको ढेर सारी बधाईयों के साथ ..सादर 

 

आदरणीय नादिर खान भाई , बेहतरीन गज़ल कही है , हर शे र उम्दा हुये हैं , आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥

तेरे जाने से छा गया है तिमिर

मेरी आँखों कि रोशनी हो क्या 

वाह नादिर जी ... जियो ... कितनी सादगी से अपनी बात उनको कही है ... 

गिरह भी बहुत लाजवाब बाँधी है ... सच कहूँ तो पूरी गज़ल वाह वाह ...

एक लम्हे में लुट गया सबकुछ

मेरी दुनिया से जा चुकी हो क्या ......... वाह क्या कहने आदरणीय नादिर साहब हार्दिक बधाई आपको इस शानदार गजल के लिए ! 

 

बढ़िया ग़ज़ल हुई है भाई नादिर खान जी, हार्दिक बधाई स्वीकारें।
(एक गुज़ारिश - रचना हमेशा नॉन-इटेलिक फोंट्स में ही पोस्ट किया करें।)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"2122 1212 112 कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ हक़ बयानी हमारी चुभती…"
22 minutes ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                        सभी सदस्यों को…"
11 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                 दिल लगाना नहीं कि तुम से कहें,  …"
11 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इश्क़ तो है मगर ये इतनी भी शा'इराना नहीं कि तुझ से कहें साफ़ गोई सुनोगे क्या तुम ये अहमकाना…"
20 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service