For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय काव्य-रसिको !

सादर अभिवादन !!

  

’चित्र से काव्य तक छन्दोत्सव का यह एक सौ बहत्तरवाँ योजन है।

 .   

 

छंद का नाम  -  सरसी छंद  

आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ - 

18 ऑक्टूबर’ 25 दिन शनिवार से

19 ऑक्टूबर 25 दिन रविवार तक

केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जाएँगीं.  

सरसी छंद के मूलभूत नियमों के लिए यहाँ क्लिक करें

जैसा कि विदित है, कई-एक छंद के विधानों की मूलभूत जानकारियाँ इसी पटल के  भारतीय छन्द विधान समूह में मिल सकती हैं.

***************************

आयोजन सम्बन्धी नोट 

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ - 18 ऑक्टूबर’ 25 दिन शनिवार से 19 ऑक्टूबर 25 दिन रविवार तक

 रचनाएँ तथा टिप्पणियाँ प्रस्तुत की जा सकती हैं। 

अति आवश्यक सूचना :

  1. रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  2. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  3. सदस्यगण संशोधन हेतु अनुरोध  करें.
  4. अपने पोस्ट या अपनी टिप्पणी को सदस्य स्वयं ही किसी हालत में डिलिट न करें. 
  5. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति संवेदनशीलता आपेक्षित है.
  6. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं.
  7. रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. 
  8. अनावश्यक रूप से रोमन फाण्ट का उपयोग  करें. रोमन फ़ॉण्ट में टिप्पणियाँ करना एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.
  9. रचनाओं को लेफ़्ट अलाइंड रखते हुए नॉन-बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें. अन्यथा आगे संकलन के क्रम में संग्रहकर्ता को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...


"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...

विशेष यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com  परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.

 

मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम  

Views: 220

Replies to This Discussion

सरसी छंद

+++++++++

हर बरस हर नगर में होता, अरबों का व्यापार।                                                                                                  दीवाली की रौनक देखो , खूब सजे बाजार॥                                                                                                      त्योहारों में छूट बहुत है, सस्ता हर सामान।                                                                                                        बना चीन में या भारत में, रखना इसका ध्यान॥

 

आकाश को छूने लगा है, स्वर्ण रजत का भाव।                                                                                                  खरीदना हो अगर असंभव, त्यागो मोह लगाव॥                                                                                                  वस्त्र पटाखे बर्तन लेलो, झालर रंग बिरंग।                                                                                                        पटाखे चलायें जब बच्चे , रहिए उनके संग॥

 

दे आनंद तीन पीढ़ी को, दीवाली त्योहार।

          साफ सफाई  नित रंगोली, लगते बंदनवार।

                  दूर दूर रहना मजबूरी, बिखर गया परिवार।                                                                                                      दीपावली मिलाती सबको, खुशियाँ मिले अपार॥

 

++++++++++++

मौलिक अप्रकाशित

 

आदरणीय अखिलेश जी

चित्रानुकूल बहुत सुन्दर छंद सृजन। हार्दिक बधाई 

आदरणीया प्रतिभाजी 

हार्दिक धन्यवाद आभार आपका। 

आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर छंद हुए हैं। हार्दिक बधाई।

आदरणीय लक्ष्मण भाईजी

हार्दिक धन्यवाद आभार आपका। 

 दूर दूर रहना मजबूरी, बिखर गया परिवार।                                                                                                                                 दीपावली मिलाती सबको, खुशियाँ मिले अपार॥.....यह अब इस समय की विडम्बना है. हर परिवार में लगभग यही स्थिति देखने मिलती है. जो परिवार सदस्य देश में हैं उनका तो आना सम्भव हो जाता है और सब मिलकर दीपावली और भी उल्लासमय हो जाती है किन्तु जिनके परिवार सदस्य विदेशों में हैं उनको तो दूर से ही राम राम करना पड़ता है. सुन्दर सरसी छंद रचे हैं आपने. हार्दिक बधाई स्वीकारें. सरसी के चरणों में विषम भाग आपकी रचना के लगभग प्रत्येक छंद में गेयता पर कार्य किये जाने की आवश्यकता महसूस हो रही है. सादर 

आदरणीय  अशोक  भाईजी

हार्दिक धन्यवाद आभार आपका। 

लगता है गेयता की समस्या  मेरी रचनाओं  से चिपक गई है ।  एक छंद का संशोधित रूप  पोस्ट कर देते तो मुझे कुछ स्पष्ट हो जाता।

आदरणीय  अखिलेश कॄष्ण भाई, आयोजन में आपकी भागीदारी का धन्यवाद 

हर बरस हर नगर में होता, अरबों का व्यापार। ..  बरस-बरस अकसर होता है, अरबों का व्यापार  

दीवाली की रौनक देखो , खूब सजे बाजार॥   

त्योहारों में छूट बहुत है, सस्ता हर सामान।     

बना चीन में या भारत में, रखना इसका ध्यान॥ .. ...  क्या बात है... 

 

आकाश को छूने लगा है, स्वर्ण रजत का भाव।  ... लगे गगन को छूने देखो, स्वर्ण-रजत के भाव 

खरीदना हो अगर असंभव, त्यागो मोह लगाव॥   ...क्या बात है.. 

वस्त्र पटाखे बर्तन लेलो, झालर रंग बिरंग।   ........   

पटाखे चलायें जब बच्चे , रहिए उनके संग॥  ....    जभी पटाखे बच्चे फोडें... पूर्वांचल में वस्तुतः पटाखे फोड़े जाते हैं.. :-)))  

  

दे आनंद तीन पीढ़ी को, दीवाली त्योहार।  .......  प्रथम चरण पर कुछ और समय दें 

साफ सफाई  नित रंगोली, लगते बंदनवार।

दूर दूर रहना मजबूरी, बिखर गया परिवार।   

दीपावली मिलाती सबको, खुशियाँ मिले अपार॥  ... वास्तविकता है.. 

हार्दिक बधाई .. शुभातिशुभ

सरसी छंद

*

शहरों  में  भी   गाँवों  जैसे, सजे  हाट  बाज़ार।

किन्तु यहाँ पर पटला-बेलन, जैसे बिकती कार।

टीवी फ्रिज मोबाइल हर दिन, बिकते हैं भरपूर।

सोना-चाँदी     हीरा-मोती, लेना     है   दस्तूर।।

 

एक   सरीखे   लगते   दोनों, अफसर  नौकरशाह।

नहीं  ज़रा भी कम दोनों की,  इक  दूजे  से  चाह।

एक दिवस सज्जा की ख़ातिर,  खर्च  करें धन खूब।

चाहे   सारा  वर्ष रहें फिर, व्यर्थ     क़र्ज़  में  डूब।।  

 

दूकानें  गोदाम  बनीं  हैं, अस्त-वयस्त  हैं   हाल।

साथ  नये  के खूब बिक रहा, यहाँ  पुराना माल।

देर  रात तक  विक्रय  होता, यहाँ नित्य सामान।

रहे प्रशासन भी कुछ दिन तक, मूक और अनजान।।

 

दीवाली  पर  दिन जैसी ही, रौशन  लगती  रात।

या फिर  कहना झूठ न होगा, दिन को देती मात।

खिले-खिले मुख देख सभी के, बढ़ जाता उल्लास।
तभी  कहाती  है   दीवाली, सब   पर्वों  में  खास।।

#

मौलिक/अप्रकाशित.

सरसी छंद 
*****
मिट्टी  के  दीपों  की  जगमग,  दीपों  वाला  पर्व
बढ़ा रहे हैं बम फुलझड़ियाँ, झालर लड़ियाँ गर्व।।


उत्साहित बाजार हुआ है, फैला अपना जाल
क्या मोलूँ क्या छोड़ूँ सोचे, थामे जेब कपाल।।
*
मँहगा देसी मोल उसे ही, सस्ता मत ले कीन।
सस्ती चीजें खूब बनाकर, लाभ उठाए चीन।।


लड़ियाँ-झालर खूब सजाना, लेकिन रखना ध्यान।
मिट्टी  के  दीपक  से   बढ़ता,  दीपपर्व  का  मान।।
*
जिस घर में अब भी निर्धनता, फैला है अँधियार।
दीपपर्व पर उस  द्वारे  भी, पहुँचे  कुछ उजियार।।


महलों   जैसी   भले  नहीं  पर, कुछ  पूरी  हो  आस
शासन समाज मिलकर के जब, करते सहज प्रयास।।
*
लड़ियाँ  झूमें  ओने-कोने,  फूले-फले  त्योहार।
स्वर्ग सरीखी लगती धरती, उजला है हर द्वार।।


जन्में इसमें धन्य हुए हम, अद्भुत भारत देश।
जिसमें  रहता  वर्ष  समूचे, पर्वों का परिवेश।।
*
मौलिक/अप्रकाशित

लड़ियाँ  झूमें  ओने-कोने,  फूले-फले  त्योहार।...उत्तम कामना है आपकी किन्तु मात्रिकता आधार पर "फूले-फले त्योहार" मात्रा बढ़ रही है यहाँ. 

 मिट्टी के दीपों की भी जगमग रहती है किन्तु किन्तु आजकल बिजली के दीप ही प्रमुखता से झालर और अन्य प्रकार प्रयोग होते देखे जा रहे हैं.

आदरणीय भाई लक्षमण धामी जी सरसी छंदों की सुन्दर प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें. सादर 

आ. भाई अशोक जी, दीपपर्व की शुभकामनाएँ। 

छंदो पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। इंगित छंद  में फूले फले  के स्थान पर "फलित रहे " पढ़े।

इस त्रुटि की ओर ध्यान दिलाने के लिए आभार।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी छंद पर उपस्तिथि उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। दीपोत्सव की…"
10 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय  अखिलेश कॄष्ण भाई, आयोजन में आपकी भागीदारी का धन्यवाद  हर बरस हर नगर में होता,…"
13 minutes ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी छन्द पर उपस्तिथि और सराहना के लिए हार्दिक आभार आपका। दीपोत्सव की हार्दिक…"
23 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण भाईजी हार्दिक बधाई इस प्रस्तुति के लिए ।"
23 minutes ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक जी छन्द पर उपस्तिथि और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ…"
26 minutes ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
" आदरणीय अखिलेश जी छन्द पर उपस्तिथि उत्साहर्धन और मार्गदर्शन के लिए आपका हार्दिक आभार। दीपोत्सव…"
28 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभा जी, आपकी प्रस्तुति में जिन चिह्नों से युग्मकों को अलग किया गया है उन्हें हटा दिया…"
50 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, क्या ही सुंदर रचना हुई है ! वाह वाह !! .. एक-एक बंद जैसे प्रदत्त चित्र के मर्म…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, दीपपर्व की शुभकामनाएँ।  छंदो पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। इंगित…"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. प्रतिभा बहन, सादर अभिवादन। चित्रानुरूप सुंदर छंद हुए हैं हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय  अशोक  भाईजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।  लगता है गेयता की समस्या  मेरी…"
2 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 172 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण भाईजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका। "
2 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service