For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोस्ती - लघुकथा -

दोस्ती - लघुकथा -

श्रद्धा एक मध्यम वर्गीय परिवार की मेधावी छात्रा थी।वह इस साल एम एस सी जीव विज्ञान की फ़ाइनल में थी। शिक्षा का उसका पिछला रिकार्ड श्रेष्ठतम था।इस बार भी उसका इरादा यूनीवर्सिटी में अब्बल आने का था।

मगर इंसान की मेहनत और इरादे से भी ऊपर एक चीज़ होती है भाग्य।जिस पर ईश्वर के अलावा किसी अन्य का जोर नहीं चलता। श्रद्धा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

वह उस दिन क्लास रूम से बाहर निकल रही थी कि चक्कर खाकर गिर गयी।अफ़रा तफ़री मच गयी। सभी साथी सहपाठी चिंतित और परेशान हो गये।एक सहपाठी जो श्रद्धा का सबसे अच्छा मित्र था, तुरंत अपनी कार ले आया और उसे अस्पताल पहुंचाया।सारी सघन जाँच होने पर पता चला कि उसे सिर में कैंसर है लेकिन प्रथम स्टेज पर ही है।अतः विशेष चिंता का विषय नहीं था, फिर भी कैंसर नाम ही अपने आप में भयावह लगता है।

अगले ही दिन शल्य चिकित्सा कर दी गयी।

कुछ दिन बाद आवश्यक हिदायातें और दवाईयाँ देकर उसे घर भेज दिया।डाक्टरों ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह चाहे तो अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रख सकती है।

लेकिन श्रद्धा कालेज जाने को तैयार ही नहीं थी, क्योंकि उसके सिर का मुंडन कर दिया गया था।उसे अपने बालों से विशेष लगाव था।उसके बालों की सुंदरता भी कालेज में एक चर्चा का विषय बनी हुई थी।उसे यही हिचक और चिंता थी कि किस किस को स्पष्टीकरण देती रहूँगी।

अंततः परिवार और खास दोस्तों के विशेष अनुरोध पर श्रद्धा कालेज जाने को सहमत हो गयी।आपरेशन के पश्चात श्रद्धा का आज कालेज में प्रथम दिन था।उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उसने देखा कि उसके समर्थन में उसकी पूरी क्लास ने अपने सिरों का मुंडन करा लिया था।

मौलिक एवम अप्रकाशित

Views: 769

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Neelam Upadhyaya on October 13, 2018 at 4:23pm

आदरणीय तेजवीर सिंह जी, बहुत हिज बढ़िया लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

Comment by नाथ सोनांचली on October 13, 2018 at 10:43am

आद0 तेजवीर सिंह जी सादर अभिवादन। एक सीख देती हुई उत्तम लघुकथा सृजन पर मेरी कोटिश बधाई आपको। सादर

Comment by TEJ VEER SINGH on October 12, 2018 at 10:50am

हार्दिक आभार आदरणीय बृजेश कुमार 'ब्रज'  जी।

Comment by बृजेश कुमार 'ब्रज' on October 11, 2018 at 1:02pm

आपकी हर लघुकथा रोचक होती है आदरणीय..यहाँ भी हलके फुल्के अंदाज में अच्छी बात कही है।

Comment by TEJ VEER SINGH on October 11, 2018 at 10:33am

हार्दिक आभार आदरणीय नवीन मणि जी।

Comment by TEJ VEER SINGH on October 11, 2018 at 10:32am

हार्दिक आभार आदरणीय डॉ विजय शंकर जी।

Comment by Naveen Mani Tripathi on October 11, 2018 at 10:21am

आ0 तेजवीर सिंह साहब आपकी लघु कथाएं बेजोड़ होती हैं । इसी कड़ी में  आपकी यह लघुकथा भी अत्यंत प्रभावशाली लगी । हार्दिक बधाई ।

सादर ।

Comment by Dr. Vijai Shanker on October 11, 2018 at 4:27am

वाह , एक बहुत ही खूबसूरत शब्द है , शायद ऐसी कृतियों के लिए ही बना है।
बहुत बहुत हार्दिक बधाई , इस प्रेरक लघु - कथा के लिए , सादर।

Comment by TEJ VEER SINGH on October 10, 2018 at 5:44pm

हार्दिक आभार आदरणीय समर क़बीर साहब जी।

Comment by Samar kabeer on October 10, 2018 at 2:41pm

जनाब तेजवीर सिंह जी आदाब,अच्छी लघुकथा हुई है,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Monday
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेतुझे याद किया था हमने ... "क्या...तुम्हारे मन के द्वार…See More
Monday
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Jul 20
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service