For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तुम निष्ठुर हो …

तुम निष्ठुर हो …

तुम निष्ठुर हो तुम निर्मम हो
तुम बे-देह हो तुम बे-मन हो
तुम पुष्प नहीं तुम शूल नहीं
तुम मधुबन हो या निर्जन हो
तुम निष्ठुर हो …

तुम विरह पंथ का क्रंदन हो
तुम सृष्टि भाल का चंदन हो
तुम आदि-अंत के साक्षी हो
तुम वक्र दृष्टि की कंपन्न हो
तुम निष्ठुर हो …
तुम  नीर  नहीं समीर नहीं
तुम हर्ष नहीं तुम पीर नहीं
तुम हर दृष्टि  से ओझल हो
तुम रखते कोई शरीर नहीं
तुम निष्ठुर हो …
तुम चलो तो सांसें चलती हैं
तुम रुको तो सांसें जलती हैं
आखिर समय  तुम हो कैसे
तुममे तो  सदियाँ पलती हैं
तुम निष्ठुर हो …

सुशील सरना
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 771

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil Sarna on November 19, 2015 at 12:46pm

आदरणीय सतविंदर कुमार जी रचना पर आपके स्नेहासक्त शब्द बरखा का दिल से शुक्रिया। 

Comment by Sushil Sarna on November 19, 2015 at 12:45pm

आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी रचना पर आपकी आत्मीय प्रशंसा से मेरे सृजन में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मान के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by Sushil Sarna on November 19, 2015 at 12:43pm

आदरणीय  लक्ष्मण रामानुज लडीवाला जी रचना को आपके स्नेहिल शब्दों ने जो मान दिया है उसके लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया। 

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on November 18, 2015 at 11:22pm
बहुत सुंदर रचना के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय
Comment by pratibha pande on November 18, 2015 at 10:35pm

एक और खूबसूरत रचना आपकी कलम से ,नमन आपके रचना कर्म को आदरणीय 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 18, 2015 at 3:50pm

रचना में बहुत सवेदना झलकती है | जो या तो समय के लिए या स्त्री के लिए | इस भावपूर्ण रचना के लिए बधाई 

Comment by Sushil Sarna on November 18, 2015 at 1:10pm

आदरणीय सौरभ सर प्रस्तुत रचना के प्रति आपका इतना स्नेह मेरे भावों को आंतरिक नेह नीर से सिंचित कर रहा है। प्रस्तुति पर इतनी गहन समीक्षा ने उसे एक नया आयाम दिया है। आपकी प्रखर सोच पर मैं नत मस्तक हूँ। किन शब्दों में आपका आभार व्यक्त करूँ , निःशब्द हूँ। आपके इस नेह का दिल की असीम गहराईयों से हार्दिक आभार। आपके आने से एक पुराना गीत याद आ गया :
कौन आया मेरे रचना के द्वारे
अपनी मीठी से झंकार लिए
पागल रचना इट उत देखे
नैनों में शृंगार किये

मेरे मनोभावों को कृपया अन्यथा न लेवें। अपना स्नेह बनाये रखें। सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 18, 2015 at 12:35am

कविताओं में भाव प्रवाह का सुन्दर उदाहरण है यह प्रस्तुति, आदरणीय सुशील सरनाजी.  प्रस्तुति में आत्मीय उलाहनों का जो स्वरूप उभर कर सामने आया है और जैसी लयात्मकता इसे प्रवहमान कर रही है, वह आपके संवेदनशील हृदय से ही संभव था.

स्त्री संज्ञा मात्र न हो कर एक प्रवृति भी है जो वस्तुतः टूट कर प्रेम करने का बर्ताव है. इस बर्ताव में जितनी आत्मीयता हुआ करती है उतना ही अधिकार हुआ करता है. इस अधिकार में कोई समझौता स्वीकार्य नहीं. अन्यथा, आत्मीय की निष्ठुरता को इंगित कर अपनी अंतर्मुखी विवशता को जिस तरह से एक स्त्री प्रस्तुत कर सकती है वह अन्यत्र असंभव है. वह अन्यतम हुआ करता है. प्रेम की यह अत्यंत उच्च अवस्था हुआ करती है जहाँ स्त्री का एकाधिकार है ! पुरुष का क्यों नहीं ? क्यों कि पुरुष, ऐसी मान्यता है, अभिव्यक्ति का पर्याय हुआ करता है. जबकि स्त्रियाँ मुखर अभिव्यक्ति में जैसी गोपनीयता बरतती हैं वह काव्य-कौतुक और काव्य-चमत्कार का कारण हो जाया करती है. 

आपकी प्रस्तुत रचना इसी तथ्य को सदयता से प्रस्तुत कर रही है, ऐसा मुझे प्रतीत हो रहा है.  काश मैं ग़लत न होऊँ..

आदरणीय आपकी हालिया कविताओं में मानवीय अपनापन बोलने लगा है. यह एक शुभ संकेत है.  हार्दिक शुभकामनाएँ 

Comment by Sushil Sarna on November 17, 2015 at 7:41pm

आदरणीय डॉ गोपाल जी भाई साहिब प्रस्तुति पर आपकी स्नेहिल प्रतिक्रिया का हार्दिक आभार। सर वस्तुतः ''समय'' के भाव को शब्दों में चित्रित करते समय जो विचार आये उन्हें मैंने प्रस्तुत करने का प्रयास किया। समय के इस चित्रण में मुझे इसका विरोधाभास भी प्रिय लगा। इसमें व्याखित इसका हर गुण चित्रण में निहित है फिर चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक हो। इस बाबत ये मेरा निजी विचार है। कृपया मेरे कथन को अन्यथा न लेवें। बहरहाल आपने रचना को आदर दिया ,सृजनकर्ता से प्यार किया आपका हार्दिक हार्दिक आभार।

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on November 17, 2015 at 2:54pm

आ० सरना जी - विरोधाभासी कविता है - तुम मधुबन हो या निर्जन हो--------------तुम चलो तो सांसे चलती है , फिर भी निष्ठुर , तुममे तो सदिया  पलती हैं , फिर भी निष्ठुर -----------------मेरा आशय समझ गए होंगे सरना जी आखिर आप मनोरम कविता के धनी जो हैं . सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
yesterday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service