For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खाली खाली सी ज़िन्दगी (मुक्त कविता)

जिंदगी कुछ खाली खाली सी लगती है 
दुनिया अचानक सुनसान सी लगती है 
खुशियों में आज इक तड़प सी क्यों है 
दिल दर्द के बिना परेशान सा क्यों है 
तुझ से कुछ भी तो नहीं माँगा ऐ खुदा 
फिर आसपास हंसी की फुहारे क्यों है 
चाहत नहीं हँसते नजारों की अल्लाह 
फिर सूनी सी बगिया में बहारें क्यों है 
नशा जो मांगती हूँ ग़म-ए-मुहब्बत का 
ऐ मेरे खुदा, फिर आज आंख में आंसू 
और इन जख्मों में मवाद कम क्यों है 
जिन्हें पाने की आस में तड़पे थे रात दिन 
वो दूरियां बना प्यास जगाये थे पल छिन 
जिनकी याद मिटाने को हम भटके दर बदर 
वो सामने ही आज क्यों खड़े हैं इस कदर 
जिनसे लड़ने को तेज़ाब थी दिल की लहर 
आज फिर जुबां पे ये खामोशी क्यों है 
तुमसे कुछ भी तो नहीं माँगा था ऐ खुदा 
फिर सच.. आज हंसी की फुहारे क्यों हैं !

निधि

मौलिक और अप्रकाशित 

Views: 586

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by narendrasinh chauhan on August 28, 2015 at 10:24am

सुंदर रचना के लिए बधाई


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 27, 2015 at 10:02am

आदरणीया निधि जी , इस प्रस्तुति के लिये आपको हार्दिक बधाई ।

Comment by Harash Mahajan on August 27, 2015 at 9:08am
"तुमसे कुछ भी तो नहीं माँगा था ऐ खुदा,
फिर सच....आज हंसी की फुहारें क्यों हैं" व्यथित मन के उद्गारों को बड़े सलीके से पेश किया है आदरणीय निधि जी । बधाई । सादर ।
Comment by Ravi Shukla on August 26, 2015 at 2:14pm

आदरणीया निधि जी प्रस्‍तुति के लिये हार्दिक आभार । यदि कथ्‍य कुछ और स्‍पष्‍ट हो सकता तो भाव और भी सुन्‍दर हो सकते है ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on August 25, 2015 at 11:08am

आदरणीया निधि जी,

 इस प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई. सादर 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on August 25, 2015 at 10:18am

जिदगी के कशमकश को रूपायित करती हैं यह कविता .

Comment by kanta roy on August 25, 2015 at 8:56am

सुंदर रचना हुई है  आदरणीया निधि जी , बधाई स्वीकार करें ।

Comment by pratibha pande on August 25, 2015 at 8:28am
सुंदर रचना के लिए बधाई आपको आ० निधि जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
10 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Apr 19
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service