For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

साथी रे बिन प्रीत तुम्हारी  रीती है मन की गागर 

नदिया  की तृष्णा  हरे कैसे लवणित  बूँद -बूँद सागर 

 अवगुंठित भाव होकर अधीर 

गीतों में निरी  भरते हैं  पीर

विरह कंटक चुभ हिय  घाव करें  

पीड़ा अँखियन  कर जायँ उजागर

साथी रे बिन प्रीत तुम्हारी  रीती है  मन की गागर 

नदिया  की तृष्णा  हरे कैसे लवणित  बूँद -बूँद सागर 

सिसकती गलियाँ पनघट  रोता  

नीर जमुना के नैना  भिगोता   ,

श्वास मरीचिका में उलझाये

छल-बल से मोरा नटवर नागर

साथी रे बिन प्रीत तुम्हारी  रीती है  मन की गागर 

नदिया  की तृष्णा  हरे कैसे लवणित  बूँद -बूँद सागर 

संत्रस्त  सम्मूढ़ कुंदन किसलय 

तज  कदम्ब कि  डार धूरि में विलय

कर  कुंठित कर्ण भरमाय रहा  

बाँसुरिया राग तिलस्मी आगर

साथी रे बिन प्रीत तुम्हारी रीती है मन की गागर 

नदिया  की तृष्णा  हरे कैसे लवणित  बूँद -बूँद सागर 

****************************************************

 

Views: 862

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on June 2, 2013 at 10:01am

साथी बिन मन की गागर रीती है, सुन्दर मन के उदगार की काव्य विधा में यह अनोखी रीती है |

और सच पुर्छों तो इसमें छिपी अपने मन की अनुभूति जैसी आप बीती है | भावो को कागर पर उढेल

कर मन को सुन्तुष्टि देने की यह अच्छी निति है | सुन्दर अभिव्यक्ति के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय राजेश कुमारी जी 

Comment by vijay nikore on June 2, 2013 at 1:48am

मनभावन चयन, राज जी।

साधुवाद।

 

सादर,

विजय निकोर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 1, 2013 at 10:39pm

ब्रजेश नीरव जी आपको ये प्रयास रुचिकर लगा बहुत- बहुत हार्दिक आभार|


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 1, 2013 at 10:37pm

प्रिय प्राची आप सही कह रही हैं मात्रा गणना में भी चूक हुई है बहुत जल्दी इस गीत को और वक़्त देकर दुरुस्त करने का प्रयास करुँगी ,हार्दिक आभार|

Comment by बृजेश नीरज on June 1, 2013 at 10:33pm

आदरणीया बहुत ही सुंदर प्रयास है आपका! आपको ढेरों बधाई!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on June 1, 2013 at 10:23pm

आदरणीया राजेश जी 

गीत विधा पर सुन्दर प्रयास..पर गेयता कहीं कहीं बाधित है.

 अवगुंठित भाव होकर अधीर 
गीतों में नित भरते हैं  पीर

विरह कंटक चुभ हिय  घाव करें  

अँखियाँ निज पीर करें उजागर    ...............बहुत मर्मस्पर्शी भाव हैं 

साथी रे बिन प्रीत तुम्हारी  रीती है  मन की गागर 

आप मात्रा गणना को हर पंक्ति में एक समान करने का प्रयत्न कीजिये और  शब्द समूहों में थोड़ा सा स्थान परिवर्तन करिये ( सम के तुरंत बाद सम शब्द और विषम के साथ विषम मात्रिक शब्द) फिर देखिये.

संवेदनात्मक अभिव्यक्ति के लिए हार्दिक बधाई 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 1, 2013 at 10:17pm

हार्दिक आभार किशन कुमार जी |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 1, 2013 at 8:25pm

जी सादर आभार :-)))


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 1, 2013 at 7:41pm

//गीतों पर प्रयास कर ही रही हूँ आज कल//

वाह ! .. पुनः शुभकामनाएँ


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 1, 2013 at 7:30pm

आदरणीय सौरभ जी हार्दिक आभार, आपका  परामर्श सर आँखों पर ,गीतों पर प्रयास कर ही रही हूँ आज कल |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
7 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
17 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
20 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service