For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 

22   22   22   22   22   22   22   2


दिल के तख़्त पे हाए हमने किस ज़ालिम को बिठा लिया 
दिल की बस्ती को ही उजाड़ा उसने ऐसा काम किया।

 

'लुटे हुए अरमानों को वापिस लाऊंगा' बोला था  
लेकिन जो था पास हमारे वो भी हमसे छीन लिया।

 

अब कहता है, इश्क़ में सब आशिक़ ऐसा ही करते हैं 
मैंने भी गर झूठे वादे किए तो कोई पाप किया।

 

कितनी बार रकीबों ने अरमानों के सर काटे हैं 
और वो बस इतना कहते हैं बुरा किया भई बुरा किया।

 

ये शुहरत का युग है झाड़ी ने ये बात समझ ली है 
खार को गुलदस्ता कहने का तभी तो भारी दाम दिया।

 

अब लगता है पहला दिलबर इससे कुछ तो अच्छा था 
इतना भी वो बुरा नहीं था जितना उसे बदनाम किया। 
              (मौलिक व् अप्रकाशित)

Views: 879

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Gurpreet Singh jammu on May 5, 2017 at 10:33pm
आदरणीय समर कबीर जी बहुत बहुत शुक्रिया.. आपके अनमोल सुझावों के लिए भी शुक्रिया..आपकी इस्लाह के मुताबिक ग़ज़ल में बदलाव कर लूँगा..सिर्फ़ एक छोटी सी बात दिल में आ रही है कि क्या मशहूरी जी जगह शोहरत करने से शेअर का अर्थ वही रहेगा सर जी या कोई और शब्द जैसे इश्तिहार जैसा कुछ इस्तेमाल किया जा सकता है.... दरअसल मेरा शब्द भंडार खासकर उर्दू में बहुत छोटा है..क्रुप्या मार्गदर्शन करें सर जी
Comment by Gurpreet Singh jammu on May 5, 2017 at 10:25pm
इस ग़ज़ल के माध्यम से जो बात कहने कि कोशिश कि गई है, क्या ग़ज़ल उसे कहने में सफल हो पाई है ?? क्रुप्या बताइएगा
Comment by Gurpreet Singh jammu on May 5, 2017 at 10:22pm
आदरणीय नीलेश जी शुक्रिया...इस ग़ज़ल में कई बातों को नज़रन्दाज़ किया है..मानता हूँ .केवल अपनी बात कहने तक ही केंद्रित रहा.आपकी बातों का ध्यान रखूंगा
Comment by Dr Ashutosh Mishra on May 5, 2017 at 10:16pm
आदरणीय गुरुप्रीत जी दिल के भावों को बखूबी पह किया है आपने प्रतिक्रियाओं के माध्यम से बहुत उम्दा जानकरी हासिल हुयी उस रचना के लिए हार्दिक बधाई सादर
Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 5, 2017 at 9:54pm

आ. गुरप्रीत जी,
अच्छी ग़ज़ल हुई है ....आ. समर सर सबकुछ कह चुके हैं 
तंग क़ाफ़िये में दिया, सिया , पिया आदि भी इस्तेमाल हो सकते थे लेकिन आपने बेहतर निभाया...
बिठा थोडा चालू लगा... बैठा होना चाहिए जो बहर में नहीं आयेगा .
.

या तो लाऊंगा ..बोला था ...या लायेंगे ..बोले थे (बारीक़ बात है)
.
बाक़ी आपकी ग़ज़ल आपके दिल की आवाज़ है इसलिए बस मुस्कुरा रहा हूँ क्यूँ कि शाइरी में भई इस्तेमाल करने वाले आप पहले मिले हैं (बोलते सब हैं)....
ये देसीपन बनाए रखिये लेकिन कहन को आ. समर सर के बताये मुताबिक़ बेहतर भी करते चलिए..
शुभ शुभ  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 5, 2017 at 8:36pm

आदरनीय गुरप्रीत भाई , खूब सूरत गज़ल के लिये दिले से बधाइयाँ आपको । आदरनीय समर भाई जी की अस्लाह के बाद मिसरे और निखर गये हैं ... बधाइयाँ ।

Comment by Mohammed Arif on May 5, 2017 at 5:31pm
आदरणीय गुरप्रीत जी आदाब, बेहतरीन मात्रिक बह्र वाली ग़ज़ल । शे'र दर शे'र के साथ मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए । आली जनाब मोहतरम समर कबीर साहब सबकुछ बतला चुके हैं । उनकी बातों पर ग़ौर करें ।
Comment by Samar kabeer on May 5, 2017 at 2:52pm
जनाब गुरप्रीत सिंह जी आदाब,बहुत उम्दा ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
'उल्टा जो था पास हमारे वो भी हमसे छीन लिया'
इस मिसरे में 'उल्टा'शब्द मुनासिब नहीं लगता,इसकी जगह 'लेकिन'शब्द उचित होगा :-
'लेकिन जो था पास हमारे वो भी हमसे छीन लिया'

'मैंने भी गर झूटे वादे किये तो कैसा पाप किया'
इस मिसरे में 'कैसा'शब्द की जगह 'कोई'शब्द रखना उचित होगा:-
'मैंने भी गर झूटे वादे किये तो कोई पाप किया'

'मशहूरी का युग है झड़ी ने ये बात समझ ली है'
इस मिसरे में 'मशहूरी'शब्द ही नहीं है,इसलिये इस मिसरे को ऐसा कह सकते हैं:-
'ये शुहरत का युग है झाड़ी ने ये बात समझ ली है'

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
9 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
11 hours ago
amita tiwari posted blog posts
14 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service