For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य-प्रेमियो,

सादर अभिवादन.

 

ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव, अंक- 41 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है.

पिछले दो आयोजनों से पाँच-पाँच कर दस छन्दों पर पुनरभ्यास किया गया. उन सभी दसों छन्दों पर आयोजन हो चुके थे. इस आयोजन से पुनः हम नये छन्दों पर काम करेंगे.

आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ

19 सितम्बर 2014 से 20 सितम्बर 2014 दिन शुक्रवार  से दिन शनिवार

 

 

इस बार के आयोजन के लिए जिस छन्द का चयन किया गया है, वह है –  भुजंगप्रयात छन्द

एक बार में अधिक-से-अधिक पाँच भुजंगप्रयात छन्द प्रस्तुत किये जा सकते है. ऐसा न होने की दशा में प्रतिभागियों की प्रविष्टियाँ ओबीओ प्रबंधन द्वारा हटा दी जायेंगीं.

[प्रयुक्त चित्र अंतरजाल (Internet) के सौजन्य से प्राप्त हुआ है.]

भुजंगप्रयात छन्द के आधारभूत नियमों को जानने हेतु यहीं क्लिक करें.

आयोजन सम्बन्धी नोट :

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 19 सितम्बर 2014 से 20 सितम्बर 2014 यानि दो दिनों के लिए रचना और टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा. केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगीं.

विशेष :

यदि आप अभी तक www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.

अति आवश्यक सूचना :

  • आयोजन की अवधि के दौरान सदस्यगण अधिकतम दो स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक के हिसाब से पोस्ट कर सकेंगे. ध्यान रहे प्रति दिन एक प्रविष्टि, न कि एक ही दिन में दो प्रविष्टियाँ.
  • रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  • सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर एक बार संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.
  • आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति संवेदनशीलता आपेक्षित है.
  • इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं.
  • रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फ़ॉण्ट में टिप्पणियाँ करना एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.
  • रचनाओं को लेफ़्ट अलाइंड रखते हुए नॉन-बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें. अन्यथा आगे संकलन के क्रम में संग्रहकर्ता को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...


"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

 

"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...

 

मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 11092

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय गिरिराज जी विषय को बहुत सुंदरता से छंदबद्ध किया है। हार्दिक बधाई आपको

आदरणीया कल्पना जी , सराहना के लिए आपका आभार |

बहुत सुंदर प्रयास हुआ है | गौमाता के साथ ही इस देश की महानता को भी अंकित किया है | हार्दिक बधाई भाई श्री गिरिराज जी 

//वहीं एक बन्दर भी ये सोचता है//

ग़ज़ल वाली छूट छंद में नहीं है भाई साहब :-)


वैसे रचना अच्छी हुई है, बहुत बहुत बधाई आदरणीय ।

आदरणीय गिरिराज जी, गज़ल की गज़ल और छन्द का छन्द.....आपकी विलक्षण प्रतिभा को नमन. आदरणीय सौरभ भाई जी के विचारों का मैं भी अनुमोदन करता हूँ. बधाइयाँ.........

ग़ज़ल-(ग़ज़ल के नियम से कहीं कहीं मात्रा गिराई गई है )

अमीरी न यह फ़ल्सफ़ा मानती है 

ग़रीबी सभी को सखा मानती है 

सभी जीव संतान हैं रामजी की 

मुहब्बत सभी को सगा मानती है 

लुटाता सभी को सहज नेह-धन जो 

सरल को समझ देवता मानती है 

ठिठोली वृषभ से सहोदर समझ कर 

कृषकसुत को बुद्धि शिवा मानती है 

चलो हो गया इल्म 'खुरशीद' को भी 

ख़ुदाई सभी को ख़ुदा मानती है

 

ख़ुदाई=ईश्वरत्व 

मौलिक व अप्रकाशित 

मुतकारिब मुसम्मन सालिम (१२२, १२२, १२२, १२२) तथा भुजंगप्रयात के चार यगण (यमाता, ।ऽऽ, १२२) में एक वास्तविक अंतर है, खुर्शीद भाई.  आपसे आग्रह है कि आप इस आयोजन की भूमिका (जोकि इसी पेज के उपरी भाग में है) में दिये गये लिंक के माध्यम से भुजंगप्रयात छन्द के विधान को एक बार देख लें.
शुभेच्छाएँ

आदरणीय सौरभ भाईसाहब तथा आदरणीय अखिलेश जी |अति उत्साह में ग़ज़ल की अभ्यस्त लेखनी ,भुजंगप्रयात के सहज सूत्र (20मात्रा -12 वर्ण ) को विस्मृत कर बैठी |आप आदरणीय अग्रजों ने मुझे आत्मविस्मृति से उबार लिया |अनुज पर आपके स्नेह की छाया इसी तरह बनी रहें |इसे भुजंगप्रयात में ढालने का अकिंचन का प्रयास है -

ग़रीबी सभी को सखा मानती है 

अमीरी जुदा फ़ल्सफ़ा मानती है 

सभी जीव संतान हैं रामजी की 

मिताई सभी को सगा मानती है 

लुटाता सभी को सदा  नेह मोती  

उसे लेखनी  देवता मानती है 

ठिठोली करे बैल के साथ बच्चा  

इसे देख श्रृद्धा शिवा मानती है 

चलो हो गया इल्म 'खुर्शीद ' को भी 

ख़ुदाई सभी को ख़ुदा मानती है

 

ख़ुदाई=ईश्वरत्व 

क्या इसे पुनः रिप्लाई बॉक्स में पोस्ट करना होगा ?कृपया प्रबंधक महोदय मार्गदर्शन की कृपा करें 

सादर 

इस सुधरे रूप की आपसे ही अपेक्षा हो सकती थी, भाईजी. आपने अपनी ग़ज़ल को शुद्ध भुजंगप्रयात छन्द में बाँधा है.  आपका सुधार प्रयास किसी सात्विक उदाहरण सदृश पटल पर उद्धृत हुआ है.

इसे यहीं रहने दीजिये.

आयोजन की समस्त रचनाओं के संकलन को प्रस्तुत करते समय इसी सुधरे रूप को ले लिया जायेगा.

शुभ-शुभ

आदरणीय खुर्शीद  भाई,

भाव और नियम दोनों रूप में यह रचना सुंदर बनी है। हार्दिक बधाई। 

सभी रचनाओं के संकलन के बाद आप बैल को संशोधित कर गाय लिख दीजिये रचना और अच्छी लगेगी तद अनुसार पंक्तियों में भी परिवर्तन कर सकते हैं।  मैंने नंदी  के कारण बैल  शब्द का प्रयोग किया है जबकि गाय लिखना  ही  ज़्यादा उचित था । 

सादर 

आदरणीय अखिलेश जी सादर आभार ,मुझे भी आप सभी विद्जनो की रचनाओं के अवलोकन पश्चात् अपनी भूल का अनुभव हो गया था किंतु तब तक मैं मतले के काफ़िये के पाश में बंध चुका था |हरि इच्छा रही तो आगे ऐसी त्रुटि नही होगी |आशीर्वाद बनाये रखियेगा |

आदरणीय खुर्शीद साहब सादर, तुक को देखें तो शायद यह भुजंग प्रयास छंद न हो, किन्तु यगण आधार पर बहुत सुन्दर रचना हुई है. भाव तो बस दिल को छू रहे हैं. बहुत-बहुत बधाई. सादर.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service