For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के 23 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले 22 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 22 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की, जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २३   

विषय - "मेरे सपनों का भारत"

आयोजन की अवधि- 7 सितम्बर शुक्रवार से 9 सितम्बर रविवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |
उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २३ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो बुधवार 7 सितम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

 

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

Views: 19193

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आभार आ. वन्दना जी.

मनहरण घनाक्षरी

प्रीत को कराने वाली, रीत को निभाने वाली,

मीठी-मीठी तान वाली, बाँसुरी बजाइए |
 
पुण्य घटे पाप बढ़े, देश में संताप बढ़े,
दुष्ट का प्रताप बढ़े, चक्र भी उठाइए |
 
वक्त की पुकार हो तो, माटी से जो प्यार हो तो,
माना उपकार हो तो, शीश भी कटाइए |
 
पूर्वजों का काम करे, विश्व में जो नाम करे,
मेरे सपनों का ऐसा, भारत बनाइए ||
पूर्वजों का काम करे, विश्व में जो नाम करे,
मेरे सपनों का ऐसा, भारत बनाइए |
  सुन्दर छंद गौरव जी बधाई स्वीकारें.

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय रक्ताले सर.........

प्रिय कुमार गौरव जी, बहुत ही प्यारी और प्रवाहयुक्त घनाक्षरी लिखी है, वाकई जब रचना कथ्य और शिल्प से परिष्कृत होती है तो आनंद चौबाला हो जाता है, बधाई स्वीकार करो अनुज |

आदरणीय गणेश जी सर.....एक बड़े भाई की तरह स्नेह देकर आपने मुझे जो खुशी दी है वो मैं बता नहीं सकता....... आपका बहुत-बहुत धन्यवाद........

भाई अजीतेन्दु जी, आपकी घनाक्षरी अत्यंत प्रवाहमयी एवं सुखकर है. यह सभी पाठकों ने दिल खोल कर अपनी प्रतिक्रिया और टिप्पणी में कहा भी है.

इसके लिये विशेष बधाई कह रहा हूँ.


इस जगह यदि मैं कहूँ कि तनिक सुधार इस रचना को और उन्नत कर जायेगा तो अन्यथा न लीजियेगा. जैसे -

पुण्य घटे पाप बढ़े, देश में संताप बढ़े,
दुष्ट का प्रताप बढ़े, चक्र भी उठाइए |

इस पद में रचनाकार जो कहना चाहता है वह स्पष्ट तो हो जाता है लेकिन जो भाषा कह रही है वह उस समझ के ठीक विपरीत व्यक्त हो रही है !  यानि, क्या पुण्य को घटाने और पाप को बढ़ाने के लिये; देश में संताप बढ़ाने के लिये या फिर दुष्टों का प्रताप बढ़ाने के लिये चक्र उठाया जाय ? नहीं.  तो फिर उपाय ?

पंक्तियों में घटे तथा बढ़े को जरा क्रमशः घटा तथा बढ़ा कर के देखिये !


सधन्यवाद

भाई कुमार अजीतेंदु जी, घनाक्षरी कहने का बहुत सुन्दर प्रयास किया है, रचना के भाव भी उन्नत हैं और प्रदत्त विषय से भी पूर्ण न्याय हो रहा है. जैसा कि आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी ने बताया भी है घनाक्षरी के दूसरे चरण में सन्देश साफ़ नहीं है. उसके अर्थ उलटे भी लिए जा सकते हैं. आपने फ़रमाया है:

//पुण्य घटे पाप बढ़े, देश में संताप बढ़े,
दुष्ट का प्रताप बढ़े, चक्र भी उठाइए |// यदि इसको यूँ कहा जाए ?

//पुण्य बढे पाप घटे, देश में संताप घटे, 
दुष्ट का प्रताप घटे, बीड़ा ये उठाइए |// तो कैसा रहेगा? 
 

आदरणीय योगराज सर.........सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार.....आपका कहना बिलकुल सही है.....इंगित पंक्तियाँ थोडा भ्रम उत्पन्न कर रहीं हैं.......| आपने जो पंक्तियाँ सुझाईं हैं बिलकुल उनका भी प्रयोग यहाँ हो सकता है| आप जैसे प्रबुद्धजनों से जब प्रोत्साहन मिलता है तो बहुत खुशी होती है| स्नेह मिलता रहे......इसी आशा के साथ......धन्यवाद......

वाह वाह .. क्या सुन्दर ढंग से भव निखर आया है , आदरणीय ..!!!!

सादर

बहुत सही मार्गदर्शन .........

आदरणीय गुरुदेव सौरभ सर....ये क्या कह रहे हैं आप? भला आपकी किसी बात को मैं अन्यथा ले सकता हूँ! ये पंक्तियाँ थोडा भ्रम उत्पन्न कर रहीं हैं ये मैं भी मानता हूँ| आपने जो सार्थक सुझाव दिया है उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए मैं एडमिन जी से अनुरोध करता हूँ की  पंक्तियों में घटे तथा बढ़े को जरा क्रमशः घटा तथा बढ़ा कर दिया जाए| साभार......

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
6 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार आदरणीय मंच। इंतज़ार है साथियों की सार्थक रचनाओं का, सहभागिता का। हम भी हैं कोशिश में।"
6 hours ago
Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Apr 25
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service