For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-10 (विषय: रंग)

आदरणीय लघुकथा प्रेमियो,
सादर वन्दे।
 
वर्ष २०१६ के पहले "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के इस 10 वें अंक में आपका स्वागत है I "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पहले नौ आयोजन बेहद सफल रहे। नए पुराने सभी लघुकथाकारों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इनमें सम्मिलित होकर इन्हें सफल बनाया। कई नए रचनाकारों की आमद ने आयोजन को चार चाँद लगाये I इस आयोजनों में न केवल उच्च स्तरीय लघुकथाओं से ही हमारा साक्षात्कार हुआ बल्कि एक एक लघुकथा पर भरपूर चर्चा भी हुई। गुणीजनों ने न केवल रचनाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन ही किया अपितु रचनाओं के गुण दोषों पर भी खुलकर अपने विचार प्रकट किए, जिससे कि यह गोष्ठियाँ एक वर्कशॉप का रूप धारण कर गईं। इन आयोजनों के विषय आसान नहीं थे, किन्तु हमारे रचनाकारों ने बड़ी संख्या में स्तरीय लघुकथाएं प्रस्तुत कर यह सिद्ध कर दिया कि ओबीओ लघुकथा स्कूल दिन प्रतिदिन तरक्की की नई मंजिलें छू रहा  है I यह कहना कोई अतिश्योक्ति न होगी कि यह सभी आयोजन लघुकथा विधा के क्षेत्र में मील के पत्थर साबित हुए हैं । तो साथियो, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है....
 
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-10 
विषय : "रंग"
अवधि : 30-01-2016 से 31-01-2016
(आयोजन की अवधि दो दिन अर्थात 30 जनवरी दिन शनिवार से 31 जनवरी 2016 दिन रविवार की समाप्ति तक)
(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  30 जनवरी  2016 दिन शनिवार  लगते ही खोल दिया जायेगा)
.
अति आवश्यक सूचना :-
१. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
२. सदस्यगण एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
३. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
४. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
५. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी लगाने की आवश्यकता नहीं है।
६. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
७.  नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
८. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
९. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं। रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें।
१०. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें।
११. रचना/टिप्पणी सही थ्रेड में (रचना मेन थ्रेड में और टिप्पणी रचना के नीचे) ही पोस्ट करें, गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी बिना किसी सूचना के हटा दी जाएगी I
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 20993

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

 आपका हार्दिक आभार आदरणीय राजेन्द्र कुमार जी 

वाह वाह!! आपकी लेखन प्रतिभा इस लघुकथा के माध्यम से और भी उभर कर सामने आई है आ० प्रतिभा पाण्डेय जीI सियार का प्रतीक बेहद सटीक बना हैI लघुकथा बेहद पसंद आई, जिस हेतु मेरी हार्दिक बधाई प्रेषित हैI    

आपको मेरा ये प्रयास पसंद आया  मेरा लिखना सार्थक हुआ  उत्साहवर्धन करती हुई टिपण्णी  व् सराहना के लिए आपकी तहे दिल से आभारी हूँ आदरणीय योगराज प्रभाकर जी  सादर  

अद्भुत लघुकथा.......... प्रतिको का अद्भुत प्रयोग....... कथानक जहाँ से आपने उठाया है देखकर मुग्ध हूँ और चमत्कृत भी. आपके भीतर बैठी लेखिका की कल्पनाशक्ति और क्षमता देखकर दंग हूँ. आपने मुग्ध कर दिया. कायल तो है ही आपकी कलम के. ऐसी रचनाएँ लिखी नहीं जाती, बस हो जाती है. आपको दिल से बधाई और ढेर सारी दुआएं.

आपके  उत्साहवर्धन से अभिभूत हूँ आदरणीय मिथिलेश जी ,आपकी स्नेहिल टिप्पणियों व् दुआओं के लिए आपका तहे दिल से आभार 

आदरणीय प्रतिभा जी, आपकी प्रस्तुतियां सदैव मुग्धकारी हुआ करती है. आपके अनुमोदन से आश्वस्त हुआ. हार्दिक आभार 

गजब की रचना कही है आदरणीय प्रतिभा पाण्डे जी, कसा हुआ शिल्प, शानदार पंचलाइन के साथ रंगे सियार को जिस तरह आपने परिभाषित किया है, वो अतुलनीय है| सादर बधाई स्वीकार करें|

बहुत ही बढ़िया प्रतीकात्मक लघुकथा ... और पंच के तो क्या कहने "एक सफ़ेद खादी टोपी" ढेरों बधाइयाँ आपको आदरणीया प्रतिभा पांडे जी ...सादर नमन ।
बहुत मार्मिक लघुकथा।हार्दिक बधाई।

हार्दिक बधाई आदरणीय प्रतिभा पांडे जी !बेहतरीन प्रस्तुति!आज के नेताओं ने तो सियार को भी शर्मिंदा कर दिया!

रचना पर सकारात्मक टिपण्णी देकर उत्साहवर्धन करने के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय तेजवीर जी 

“सबसे पक्का रंग “

.
हिना एक पल के लिए तो सन्न हुई , मगर अगले ही पल उसने पलट कर बंद किवाड़ों पर जोर से लात दे मारी । जर्जर किवाड़ बुरी तरह चरमराए और भड़ाक से खुल गए। वह बेसब्री से इंतजार कर रही है कि कब कोई बाहर निकले, और कब वह उसे कस कर एक झापड़ रसीद कर दे। कोई नहीं आया तो हिना ने भीतर झाँका। आँगन में सात-आठ साल का एक बालक खडा था । बुरी तरह डरा-सहमा और दोनों हाथों को कमर के पीछे ले जाकर पिचकारी छुपाने का असफल प्रयास करता हुआ।

"दीदी, प्लीज़ मुझे माफ़ कर दो। "
उस मासूम की मुख-मुद्रा देख हिना क्रोध थोड़ा कम हुआ। अब वह बस इतना ही कह पाई:

"तुमने मेरे सफ़ेद दुपट्टे का सत्यानाश कर दिया, छोटू। तू क्या जाने मैं इंटरव्यू देने जा रही थी। अब इतना समय भी नहीं कि घर लौट कर …. "
तभी कमरे से एक युवक प्रकट हुआ और बालक को डांटने लगा:

"तुमसे कहा था न कि होली कल है , एक दिन भी सब्र नहीं हुआ, नालायक ?"
"बच्चा है, जाने दीजिए। " हिना ने अपने सफ़ेद दुपट्टे पर पिचकारी से बने लाल रंग के धब्बे को झाड़ते हुए कहा था " दिक्कत बस इतनी है … "
"घबराइए मत,मैंने सब सुन लिया  " युवक मुस्कुराया था " सिर्फ दो मिनट के लिए दुपट्टा देंगी आप ?"
कोई और अवसर होता तो लाज से मर ही जाती,हिना । मगर उस युवक में जाने न जाने कैसा तो सम्मोहन था कि हिना ने अपना दुपट्टा उतार उस अनजान को सौंप दिया और उसके पीछे-पीछे आँगन में चली आई। युवक ने नल खोला और साबुन से दुपट्टे को धोने लगा। हिना उसे देख-देख मुस्कुराती रही। पहली नज़र में प्यार जैसी बातों का मजाक उड़ाने वाली हिना जाने किस दुनिया में खोई थी। ज्यों-ज्यों दुपट्टे से रंग उतरता जा रहा था, त्यों-त्यों कोई रंग हिना के दिल पर चढ़ता जा रहा था। युवक ने दुपट्टे को चार बार फटकारा और लड़के से बोला " मेरे कमरे में मेज पर प्रेस रखी है , लाना तो ज़रा। "
"अभी लाया ,भुवन भईया " कहता हुआ बालक भीतर की ओर भागा। युवक का नाम सुन कर झटका सा लगा , हिना को।
इधर धूप से बदरंग मेज पर हल्का गीला दुपट्टा प्रेस हो रहा था , उधर हिना सर झुकाए पाँव के अंगूठे से कच्चे आँगन की जमीन कुरेदे जा रही थी। उसकी तन्द्रा तो तब टूटी जब उसे दुपट्टा सौंपते हुए भुवन मुस्कुराया था " यह लीजिए , बिलकुल पहले सा हो गया। शुक्र है, रंग पक्का नहीं था। "
हिना मुस्कुराई थी " पक्के रंग बाज़ार में नहीं बिकते , शीश कटाने से मिलते हैं। बाई द वे,मेरा नाम हिना है। "
नाम सुनकर भुवन के चेहरे पर कई रंग आए और गए। हिना ने उसे कनखियों से देखा और एक झटके से बाहर निकल गई।
जानती है , वह शाम को इसी गली से वापिस लौटेगी तो भुवन दरवाजे पर खड़ा मिलेगा , इंतजार करता हुआ। नहीं मिला तो समझ लेगी यह रंग भी छोटू की पिचकारी से निकले रंग जैसा बहुत ही फीका था, जो मज़हब के सामने टिक नहीं पाया। ।

(मौलिक और अप्रकाशित)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
1 hour ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
11 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
15 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service