For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग-1)

साथियों,
"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -1) अत्यधिक डाटा दबाव के कारण पृष्ठ जम्प आदि की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसके कारण "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2) तैयार किया गया है, अनुरोध है कि कृपया भाग -1 में केवल टिप्पणियों को पोस्ट करें एवं अपनी ग़ज़ल भाग -2 में पोस्ट करें.....

कृपया मुशायरे सम्बंधित अधिक जानकारी एवं मुशायरा भाग 2 में प्रवेश हेतु नीचे दी गयी लिंक क्लिक करें 

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2)

Views: 31520

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

मुहतर्मा राजेश कुमारी साहिबा,

उम्दा पेशकश  बधाई स्वीकारें,,,

आद० अफरोज़ साहब आपका बहुत बहुत शुक्रिया 

आदरणीया राजेश कुमारी जी आदाब,

                        बहुत ही उम्दा ग़ज़ल । एक मुरस्सा ग़ज़ल । दाद के साथ दिली मुबारकबाद कुबूल करें ।

आद० आरिफ जी आपका दिल से बहुत बहुत शुक्रिया 

करके दरिया को पार इक तिनका 
दुनिया दारी सिखा गया है मुझे

क्या कहने हैं आ० राजेश कुमारी जी. यह ग़ज़ल भी क़ाबिल-ए-तारीफ़ हुई है. शेअर दर शेअर मेरी दिली मुबारकबाद स्वीकार करें. 

आद० योगराज जी गज़ल आपको पसंद आई मेरा लेखन सार्थक हुआ दिल से आभारी हूँ 

आदरणीया राजेश कुमारी जी, आपकी दूसरी प्रस्तुति भी आ गयी .. वाह वाह .. 

दिन में तारे दिखा गया है मुझे 
नींद से वो जगा गया है मुझे ..............  ये कुछ ख़तरनाक़ ढंग से जगाने की बात नहीं हो रही है ? ऐसा भी क्या जगाना कि दिन में तारे दिख जाय ... 

कोयला बन सकी न राख हुई 
उसका धोखा जला गया है मुझे ........... वाह .. सुफ़ियाना रंग लिए हुए यह शेर बह्त ही पुराने दोहे की याद करा गया.. 

आसमां छीन कर मेरा अपना   
इस जमीं पर बिठा गया है मुझे ............ शेर कई ज़िदग़ियों के सच्चाई बयान कर रहा है 

मैंने इंसा जिसे बनाया था  
वो ही पत्थर बना गया है मुझे............     ओह ! ... वाह वाह 

करके दरिया को पार इक तिनका 
दुनिया दारी सिखा गया है मुझे ............. ये कबीराना अंदाज़ अच्छा लगा. 

जिंदगी का ख़राब इक लम्हा  
हाशिये से मिटा गया है मुझे ............      ये भी एक सच्चाई है विकास के दौर की 
 

बिन ख़ता के  तेरी अदालत में

जाने क्या-क्या कहा गया है मुझे ............ वाह वाह .. यही तो होता है. शब्दों से चीर-फ़ाड कर डालते हैं वे ज़हीन कालिए 

 

ऐब मुझमे हज़ार कह-कह कर

खत्म पल-पल किया गया है मुझे..........  आप तो परवीन शाकिर हो रही हैं ! .. बहुत ख़ूब 

  

अब खुशी दे या छीन ले मौला 
सब्र करना तो आ गया है मुझे .............   ग़िरह में ख़ूब कसावट है. 

दिल से दाद कह दे रहा हूँ. 

शुभ-शुभ

आद० सौरभ जी शेर दर शेर आपकी विस्तृत समीक्षा से उत्साहित हूँ मेरी गज़ल सार्थक हुई आपका दिल से बहुत बहुत शुक्रिया .

अगली ग़ज़ल में सब सकारात्मक है नेगेटिव कुछ नहीं .

मोहतरमा राजेश कुमारी साहिबा उम्दा ग़ज़ल के 

लिये मुबारक बाद कुबूल करें

बहुत बहुत शुक्रिया सुर्खाब साहब 

आदरणीया राजेश कुमारी जी ..आपकी दूसरी ग़ज़ल भी उम्दा हुई है ..मेरी तरफ से ढेर सारी दाद और मुबारकबाद|

आद० राणा प्रताप जी बहुत बहुत शुक्रिया आपका 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
7 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात ही को भूल गया "
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इस सुझाव को विशेष रूप से रूहानी नज़रिये से भी देखेंहुस्न मुझ पर सवार होने सेशेष सारी कमी को भूल…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई दयाराम जी, अभिवादन व आभार।"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"हार्दिक आभार आदरणीय "
yesterday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया आपका  सादर "
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service