For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय काव्य-रसिको,

सादर अभिवादन !

 

चित्र से काव्य तक छन्दोत्सव का आयोजन लगातार क्रम में इस बार साठवाँ आयोजन है.

 

आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ  15 अप्रैल 2016 दिन शुक्रवार से  16 अप्रैल 2016 दिन शनिवार तक

 

इस बार गत अंक में से तीन छन्द रखे गये हैं - दोहा छन्द और कुण्डलिया छन्द

  

हम आयोजन के अंतरगत शास्त्रीय छन्दों के शुद्ध रूप तथा इनपर आधारित गीत तथा नवगीत जैसे प्रयोगों को भी मान दे रहे हैं.

 

इन छन्दों में से किसी एक या दोनों छन्दों में प्रदत्त चित्र पर आधारित छन्द रचना करनी है. 

 

इन छन्दों में से दोहा छन्द पर आधारित नवगीत या गीत या अन्य गेय (मात्रिक) रचनायें भी प्रस्तुत की जा सकती हैं.  

 

रचनाओं की संख्या पर कोई बन्धन नहीं है. किन्तु, उचित यही होगा कि एक से अधिक रचनाएँ प्रस्तुत करनी हों तो दोनों छन्दों में रचनाएँ प्रस्तुत हों.   

 


केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगीं.

दोहा छन्द के मूलभूत नियमों से परिचित होने के लिए यहाँ क्लिक करें

  

कुण्डलिया छन्द के मूलभूत नियमों से परिचित होने के लिए यहाँ क्लिक करें

[प्रस्तुत चित्र सौरभ पाण्डेय से प्राप्त हुआ है]

जैसा कि विदित है, अन्यान्य छन्दों के विधानों की मूलभूत जानकारियाँ इसी पटल के भारतीय छन्द विधान समूह में मिल सकती है.

 

********************************************************

 

आयोजन सम्बन्धी नोट :

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 15 अप्रैल 2016 दिन शुक्रवार से 16 अप्रैल 2016 दिन शनिवार यानी दो दिनों केलिए रचना-प्रस्तुति तथा टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा.

 

अति आवश्यक सूचना :

  1. रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  2. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  3. सदस्यगण संशोधन हेतु अनुरोध  करेंआयोजन की रचनाओं के संकलन के प्रकाशन के पोस्ट पर प्राप्त सुझावों के अनुसार संशोधन किया जायेगा.
  4. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति संवेदनशीलता आपेक्षित है.
  5. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं.
  6. रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से रोमन फाण्ट का उपयोग  करें. रोमन फ़ॉण्ट में टिप्पणियाँ करना एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.
  7. रचनाओं को लेफ़्ट अलाइंड रखते हुए नॉन-बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें. अन्यथा आगे संकलन के क्रम में संग्रहकर्ता को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

 

छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...


"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

 

"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...

 

विशेष :

यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com  परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.

 

मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

 

Views: 11318

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

ओबीओ ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव, अंक- 60 में सहर्ष स्वागत है\

धन्यवाद आदरणीय सौरभ भाईजी, आपको , पूरी प्रबंधन टीम और सभी सदस्यों को 'राम नवमी' की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें

दोहा छन्द
======
कोयला लोहा आग से सदा रखें व्यवहार
लोहे से कारीग़री करते हैं लोहार !
 
मज़दूरों की ज़िन्दग़ी, मज़बूरी के नाम
उम्र गुजरती देह से, मन से चाह तमाम
 
भाँती या फिर धौंकनी, हवा घींचती आग
लोहा से लोहा लिये, जुटा हुआ है भाग
 
हाथ हथौड़ा थामता, मन थामे परिवार
कटी अभी तक जिस तरह, आगे भी हो पार
 
जबतक साँसें चल रहीं, परम्परा व्यवसाय
तभी तान ले ज़िन्दग़ी, वर्ना कौन उपाय
 
जब भी लोहा गर्म हो, समझ समय अनुकूल
चला हथौड़ा ज़ोर से, मत हो कोई भूल
**************

कुण्डलिया छन्द
===========
दन-दन घन चलता चले, और चले दूकान
लोहा से लोहा पिटे, ठक-ठक की हो तान
ठक-ठक की हो तान, हाथ की सख़्ती देखो
मार हथौड़ा पीट, छड़ी से दफ़्ती देखो
भाँती की है धौंक, आग भी दहके भन-भन
पकी हुई है उम्र, मगर चलती है दन-दन !
***********************
(मौलिक और अप्रकाशित)

आदरणीय ! सुन्दर दोहा छन्द के लिए बधाई। प्रदत्त चित्र पर कुंडलियां छन्द अतिउत्तम है पुनः बधाई।

अनुमोदन करने केलिए हार्दिक धन्यवाद आदरणीय टीआर सुकुलजी ..

सादर शुभ प्रभात। मन मोह लिया कुण्डलिया-छंद के अद्भुत सृजन ने। विषयांतर्गत व चित्राधारित बेहतरीन प्रस्तुति व आग़ाज़ के लिए हृदयतल से बहुत बहुत बधाई और आभार आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी। लोहे व लुहार का दृश्य शाब्दिक करते हुए दार्शनिक विचार व शिक्षा प्रदान करते दोहा-छंद भी बहुत पसंद आ रहे हैं-

वाह जनाब...
//जब भी लोहा गर्म हो, समझ समय अनुकूल
चला हथौड़ा ज़ोर से, मत हो कोई भूल//

अनुमोदन के लिए हार्दिक धन्यवाद आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानीजी. 

आदरणीय सौरभ भाईजी
हाथ हथौड़ा थामता, मन थामे परिवार ............. मन थामे परिवार ,,,, तीन शब्दों ने मोह लिया मन
कटी अभी तक जिस तरह, आगे भी हो पार
 
जबतक साँसें चल रहीं, परम्परा व्यवसाय
तभी तान ले ज़िन्दग़ी, वर्ना कौन उपाय..........  खुद मालिक और खुद ही सेवक....... बेरोजगारी का कभी भय नहीं रहता


जब भी लोहा गर्म हो, समझ समय अनुकूल
चला हथौड़ा ज़ोर से, मत हो कोई भूल ......... सही सलाह हर व्यक्ति और हर वर्ग के लिए

इस मोहक प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई, कुण्डलिया छन्द भी लयात्मक है

आदरणीय अखिलेश भाईजी, आपकी सदाशयता के लिए हृदयतल से धन्यवाद .. 

सादर

//मज़दूरों की ज़िन्दग़ी, मज़बूरी के नाम 
उम्र गुजरती देह से, मन से चाह तमाम//
बहुत ही नजदीक से अवलोकन के फलस्वरूप इस दोहा का जन्म संभव है, वाह...

//जब भी लोहा गर्म हो, समझ समय अनुकूल 
चला हथौड़ा ज़ोर से, मत हो कोई भूल//
चित्र में जो प्रदर्शित है उसपर कुछ लिखने से ज्यादा आनंद जो चित्र में न दिखे उसपर लिखने में है, बहुत ही गहन विश्लेषण इस दोहा के माध्यम से किया गया है. उम्दा....

पकी हुई है उम्र .....वाह वाह, क्या कहने, बेजोड़ कारीगरी की झलक इस कुंडली छंद में निहित है, इस शानदार प्रस्तुति से छंदोत्सव का आगाज करने हेतु बहुत बहुत बधाई आदरणीय सौरभ भईया.

दोहों के विषयवस्तु को महसूस करने केलिए हार्दिक धन्यवाद गनेस भाई. गहन निरीक्षण को आपने परखा और उसे अनुमोदित कर मुग्ध कर दिया.

 

इस बार अधिकांश सक्रिय सदस्य भोपाल के ओबीओ आयोजन की तैयारी में हों शायद, यही सोच कर हमने अपनी रचना पहले प्रस्तुत कर दी.

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ  

सादर प्रणाम और चित्रानुरूप दोहों के लिए बधाई आदरणीय सौरभ सर।

सुंदर कुंडलियों के लिए बधाई।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service