For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 45 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-46

विषय - "संकल्प" 

आयोजन की अवधि- 8 अगस्त 2014, दिन शुक्रवार से 9 अगस्त 2014, शनिवार की समाप्ति तक  (यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)


बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए.आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम दो स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक ही दे सकेंगे, ध्यान रहे प्रति दिन एक, न कि एक ही दिन में दो. 
  •  रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  • आयोजन के दौरान संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा। अत: सदस्यगण  आयोजन की रचनाओं का संकलन आ जाने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें.



आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  8 अगस्त 2014, दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 12456

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

भाई अमितजी, आपके लिए रचना सार्थक रही यह जान कर मुझे भी अार प्रसन्नता हुई है.

शुभ-शुभ

संकल्प का अद्भूत उद्घाटन किया है आपने, हार्दिक बधाई

सादर धन्यवाद आदरणीय रमेशजी.

जहाँ एक ओर मन का संकोच है, मन का स्थाई लिजलिजापन है जो व्यक्ति को सही फैसला लेने से वंचित कर देता है तो वहीं दूसरी ओर संकल्प के बाद उत्पन्न अचूक दृष्टि है | 

विविध कोणों  से 'संकल्प' को परिभाषित और रेखांकित करती सार्थक कवितायेँ |

हार्दिक बधाइयाँ आदरणीय सौरभ जी |

भाई आशीषजी, आपने प्रस्तुति के आयामों को रेखांकित कर रचना-प्रयास को मान दिया है.

हार्दिक धन्यवाद भाई.

आदरणीय भाई सौरभ जी , आपने जिस तरह से संकल्प को अभिव्यक्ति दी वह लाज़वाब है . आपकी लेखनी को शत-शत प्रणाम .

सादर धन्यवाद आदरणीय लक्ष्मण धामीजी.

४.
मुलायम होंठों की मुस्कान 
चेहरे की कांति 
निश्छल आँखों की ज्योति 
लम्बी छलाँग लगाने को तैयार होते - 
नन्हें पैर 
आकाश नापने को बार-बार उठते हाथ 
बने रहेंगे...

जीत जाने तक !
****************
-आ.सौरभ जी अनुपम भाव बधाई आपको ! 

आपने प्रस्तुति के उस भाव को रेखांकित किया है, आदरणीया छाया जी, जो अभिव्यक्ति ही नहीं, भावनाओं से भी मेरे हृदय के उद्गार हैं. मुझे भी संतोष होता यदि आपने अनुपम लगते भाव को साझा किया होता या अच्छा लगने का कारण बताया होता. 

वस्तुतः, मंच के आयोजनों में प्रस्तुत हुई रचनाओं पर खुल कर चर्चा होती है. इसे आपने अन्यान्य टिप्पणियों को देख कर महसूस भी किया होगा.

आपने रचना पर समय दिया, आदरणीया, आभारी हूँ.

सादर

//मुलायम होंठों की मुस्कान
चेहरे की कांति
निश्छल आँखों की ज्योति------
-----------------------//
आदरणीय सौरभ भईया, भाव जब चित्र बनके मस्तिष्क में तैरने लगें तो शब्द समूह सार्थक हो जाया करते हैं, यह छोटी सी रचना देर तक छायी रही, बहुत बहुत बधाई इस रचना कर्म पर।

सही बात है, गणॆश भाई,  प्रत्येक विधा के रचनाओं की विधागत या शिल्पगत विशेषता होती है. भावशब्द जैसी प्रस्तुतियाँ कई अर्थों में शब्द-चित्र के निकट होती हैं.

आपने जिस भावशब्द से पंक्तियाँ उद्धृत कीं, वह पितृभाव से आप्लावित एक व्यक्ति के संकल्पवत उद्गार हैं, जो परिवार की नन्हीं-सी बच्ची के प्रति हैं. कि, बच्ची को उसके जीवन में सफल होने में वह मार्गदर्शक और सहयोगी बन कर खड़ा रहेगा.

इस भाव-शब्द को पितृत्व से आप्लावित हर व्यक्ति अपने हृदय से महसूस करेगा.

रचना पर आने तथा रचनाकर्म को सम्मान देने के लिए हार्दिक धन्यवाद, गणेश भाई.

आदरणीय सौरभ जी 

प्रदत्त विषय के निहितार्थ को सजीव करते बहुत सार्थक शब्द चित्र..

बुढ़ाती आँखों का संबल कसती मुठ्ठियाँ से क्या खूब परिलक्षित हुआ है...वाह 

दृष्टि के बिन्दुवत होते ही प्रवहमान होती ऊर्जस्विता मन के ऊपर जमी कितनी असत्य की परतों को हटा देती है छद्म विश्वास

चटक कर क्षण में टूट जाते हैं..... अचंभित हूँ गहन सत्य की इस सहज अभिव्यक्ति पर

वहीं लिजलिजी रीढ़ पर मन की सत्ता अपनी तरंगों को कैसे वश में करे.... संकल्प की दृढ़ता के बिना ढहना ही तय है...

और वास्तव में एक माँ के नज़रिए से नन्ही गुड़िया के स्वप्नों को पूरा करने के लिए उठते हाथ और माँ का संकल्प मन में कि इन्हें बढ़ना ही है....जीत जाने तक.....वाह ! क्या गहन अनुभूति है...संवेदनशीलता की पराकाष्ठा है 

बहुत खूबसूरत.

इन चारों शब्दचित्रों पर हृदय तल से बहुत बहुत बधाई आदरणीय.

सादर

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted blog posts
2 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service