For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नेता जी - दोहे -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'


बढ़ते ही नित जा रहे, खादी पर अब दाग
नेता जी तो सो रहे, जनता तू तो जाग।१।


जन सेवा की भावना, आज बनी व्यापार
चाहे केवल लाभ को, कुर्सी पर अधिकार।२।


मालिक जैसा ठाठ ले, सेवक रखकर नाम
देश तरक्की का भला, कैसे हो फिर काम।३।


नेता जी की चाकरी, तन्त्र करे नित खूब
किस्मत में यूँ देश की, आज जमी है दूब।४।


मुखर हुए निज स्वार्थ हैं, गौंण हो गया देश
नेता खुद  में  मस्त  हैं, क्या  बदले परिवेश।५।


जाति धर्म तक हो गये, सीमित नेता आज
बचा रहे निज ताज हैं, बेच वतन की लाज।६।


लेकर चलते साथ अब, बड़बोलापन खूब
बरगद खुद को सोचते, होकर नेता दूब।७।


राजनीति को कर दिया, नेता ने व्यापार
जनता को नित वो ठगे, बनकर साहूकार।८।


चिन्ता जिनको देश की, नेता बचे न आज
चाहें चाल कुचाल चल, कायम अपना राज।९।


बन अभिभावक गर करे, हर नेता व्यवहार
सच होगा दिन चार में, जन-जन का उद्धार।१०।

मौलिक/अप्रकाशित

Views: 644

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 9, 2018 at 6:18am

आ. भाई छोटेलाल जी, प्रशंसा के लिए आभार ।

Comment by डॉ छोटेलाल सिंह on May 8, 2018 at 8:37pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी जी वर्तमान परिदृश्य पर प्रहार करती अनूठी रचना के लिए बहुत बहुत बधाई

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 8, 2018 at 7:37pm

आ.भाई सुरेंद्र जी , इस स्नेह के लिए हार्दिक धन्यवाद ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 8, 2018 at 7:36pm

आ. भाई समर जी, उपस्थिति, उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिए आमार ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 8, 2018 at 7:35pm

आ. भाई नीलेश जी, उत्साहवर्धन के लिए आभार । साथ ही राजनीति के गटर के सफाई अभियान की शुरूआत के लिए हार्दिक बधाई ।

Comment by नाथ सोनांचली on May 8, 2018 at 10:07am

आद0 लक्ष्मण धामी जी सादर अभिवादन। वर्तमान राजनीति और नेताओं पर व्यंग कसते हुए अच्छे दोहे कहे आपने। बधाई स्वीकार कीजिये

Comment by Samar kabeer on May 7, 2018 at 5:50pm

जनाब लक्ष्मण धामी जी आदाब,आज के नेताओं की खिंचाई करते उम्दा दोहे लिखे आपने,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

पहले दोहे में 'दाग़' और 'जाग' की तुकान्तता सहीह नहीं है,देखियेगा ।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 7, 2018 at 11:31am

आ. भाई आरिफ जी, अपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार ।

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 7, 2018 at 11:31am

आ. लक्ष्मण जी 
अच्छे   दोहे हैं   जिनके लिए   बधाई ...
ये फेलियर हमारी कमज़ोरी है क्यूँ कि हमने इन पाखण्डियों के लिए जगह छोड़ी हुई है ...
अब वक़्त आ गया है   कि राजनीति को घृणित मानने की जगह उस में उतर कर यह गटर साफ़ की जाय  ताकि निर्मल जल प्रवाहित हो सके..
मैं शुरुआत कर चुका हूँ...इनके कार्यालयों में घुस कर अपना झंडा गाड़ने की ...
सादर 

Comment by Mohammed Arif on May 7, 2018 at 8:10am

आदरणीय लक्ष्मण धामी जी आदाब,

                                  नेताओं के चरित्र को उजागर करते बेहतरीन दोहे कहे । हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
4 hours ago
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service